Advertisement
कोलम्बिया भूकम्प: 12 लाख लोगों को सहायता की ज़रूरत, कई समुदाय अब भी पहुँच से बाहर

पेरेरा, बुएनावेंतुरा और किब्दो समेत भूकम्प प्रभावित कई इलाक़ों में भारी बारिश ने अस्थाई ठिकानों पर रह रहे परिवारों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.ज्याँ-फ़िलिपे एंतोलिन ने चेतावनी दी कि बारिश के कारण डेंगू जैसी मच्छर जनित बीमारियों के फैलने का ख़तरा बढ़ रहा है.चोको में जलस्रोतों के उफ़नने और दूषित पानी के सम्पर्क में आने से दस्त एवं साँस सम्बन्धी बीमारियों का ख़तरा भी बढ़ गया है.प्रभावित इलाक़ों में कम से कम 50 अस्पताल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं. बिजली, पानी, ऑक्सीजन, चिकित्सा सामग्री और परिवहन में रुकावटों के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ रहा है.ग्रामीण इलाक़ों में असर अब भी स्पष्ट नहींआपात राहत के साथ-साथ, ग्रामीण इलाक़ों में लोगों की आजीविका पर भूकम्प का कितना असर पड़ा है, इसकी पूरी तस्वीर अभी सामने नहीं आई है.संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने कहा कि फ़सलों, पशुधन, छोटे स्तर की मछली पकड़ने की गतिविधियों, सिंचाई प्रणालियों और पैदावार को हुए नुक़सान के बारे में अब भी पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है.प्रभावित ग्रामीण, नदी किनारे और तटीय समुदायों में बड़ी संख्या में लोग, पारिवारिक खेती और छोटे स्तर की मछली पकड़ने पर निर्भर हैं, लेकिन उनकी आजीविका को हुए नुक़सान का अभी पूरा आकलन नहीं हो पाया है.FAO ने चेतावनी दी कि कुछ इलाक़ों में भूकम्प बुआई और कटाई के समय आया. ऐसे में एक फ़सल चक्र बर्बाद होने से परिवारों के पास अगले मौसम की खेती के लिए ज़रूरी संसाधन कम पड़ सकते हैं.संयुक्त राष्ट्र ने सहायता बढ़ाईज़रूरतें लगातार सामने आने के साथ संयुक्त राष्ट्र एजेंसियाँ प्रभावित लोगों के लिए सहायता बढ़ा रही हैं:IOM ने अगले छह महीनों में आश्रय, अस्थाई आवास, जल व स्वच्छता, स्वास्थ्य, संरक्षण और पुनर्बहाली के लिए 3 करोड़ डॉलर की अपील की है.विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने पेरेरा और किब्दो में आपात खाद्य सहायता पहुँचानी शुरू कर दी है और इसे अन्य प्रभावित इलाक़ों तक बढ़ाने की तैयारी कर रहा है. लगभग एक लाख लोगों की मदद के लिए 2 करोड़ 30 लाख डॉलर की ज़रूरत है.संयुक्त राष्ट्र यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य एजेंसी (UNFPA) चोको में मोबाइल टीमें तैनात कर रही है, जो लैंगिक हिंसा से प्रभावित लोगों एवं गर्भवती महिलाओं को सहायता देंगी. स्वच्छता और मातृत्व सम्बन्धी सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है.संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) प्रभावित परिवारों को पानी, स्वच्छता और साफ़-सफ़ाई सम्बन्धी सहायता दे रहा है तथा बच्चों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है.संयुक्त राष्ट्र राहत प्रमुख टॉम फ़्लैचर ने सरकार के नेतृत्व में जारी राहत प्रयासों के लिए केन्द्रीय आपात प्रतिक्रिया कोष (CERF) से 50 लाख डॉलर जारी किए हैं.हालाँकि पुनर्बहाली के प्रयास शुरू हो गए हैं, लेकिन ज्याँ-फ़िलिपे एंतोलिन ने कहा कि तत्काल मानवीय ज़रूरतें अब भी बहुत अधिक हैं.उन्होंने कहा, “पुनर्बहाली की कार्रवाई पहले दिन से ही शुरू हो जाती है, लेकिन हालात सामान्य होने में समय लगता है. भूकम्प आए अभी केवल दस दिन हुए हैं.”
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


