×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:36 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
आपदाओं व संकटों में पत्रकारिता की अहमियत: यूएन रिपोर्ट
Source: UN News: शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 00:00 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, आपदाओं के दौरान स्वतंत्र पत्रकारिता लोगों की जान बचाने और राहत सहायता जुटाने में अहम भूमिका निभाती है. रिपोर्ट में बताया गया है कि न्यूयॉर्क टाइम्स में आपदा पर प्रकाशित एक लेख के बाद अतिरिक्त 5 लाख डॉलर की आधिकारिक सहायता मिली. प्रमुख निष्कर्षस्वतंत्र प्रैस लोगों की जान बचाने, मानवीय आपदाओं के असर को कम करने और आपदा से निपटने की तैयारी को मज़बूत करने में अहम भूमिका निभाती है.152 देशों में किए गए शोध से पता चलता है कि जहाँ प्रैस को अधिक स्वतंत्रता है, वहाँ हिंसक टकराव, दमन और मानवाधिकार उल्लंघनों का जोखिम कम होता है.विश्वसनीय पत्रकारिता झूठी और हानिकारक भ्रामक सूचनाओं का मुक़ाबला करने का एक अहम ज़रिया है.संयुक्त राष्ट्र की साँस्कृतिक एजेंसी
UNESCO
की नई रिपोर्ट में कहा गया है कि
कोविड-19
और मानवाधिकारों से लेकर जलवायु कार्रवाई व भूकम्प राहत तक, पत्रकारिता लोगों की जान बचाने और हानिकारक फ़र्ज़ी ख़बरों का मुक़ाबला करने में अहम भूमिका निभाती है. रिपोर्ट का शीर्षक है - ‘
पत्रकारिता का मूल्य: अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और संकटों में मीडिया क्यों अहम है – वैश्विक प्रमाण’
. रिपोर्ट के अनुसार, विश्वसनीय मीडिया भ्रामक सूचनाओं का मुक़ाबला करने के साथ-साथ सरकारों की जवाबदेही बढ़ाता है, प्रभावित समुदायों तक सहायता पहुँचाने में मदद करता है और अधिकारियों को कार्रवाई के लिए प्रेरित करता है.अच्छी पत्रकारिता आपात ज़रूरतों एवं आपदाओं से निपटने के प्रयासों को अधिक प्रभावी और व्यापक बनाने में भी मदद करती है.UNESCO के अनुसार, आलोचनात्मक पत्रकारिता मानवीय सहायता क्षेत्र की निगरानी में भी अहम भूमिका निभाती है, जिससे कमियों को उजागर करने, सुधार लाने और राहत प्रयासों को बेहतर बनाने में मदद मिलती है. UNESCO दुनिया भर में
मीडिया एवं सूचना साक्षरता
को बढ़ावा देता है.रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पर्यावरण से जुड़ी पत्रकारिता, प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्रों के बेहतर संरक्षण में योगदान दे सकती है.मिसाल के तौर पर, थाईलैंड में एक ऑनलाइन पत्रिका ने कचरा भराव स्थल से अपशिष्ट जल छोड़े जाने की ख़बर प्रकाशित की, जिसके बाद अधिकारियों ने कार्रवाई की. वहीं, युगांडा में अवैध रेत खनन पर पत्रकारों की पड़ताल के बाद देशभर में इस पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया.रिपोर्ट में कुछ अन्य उदाहरण भी दिए गए हैं:बुर्किना फ़ासो में शिशुओं में मलेरिया, निमोनिया और दस्त के ख़तरों पर प्रसारित रेडियो कार्यक्रमों के बाद बच्चों को स्वास्थ्य केन्द्रों तक ले जाने की दर में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी हुई. इससे पाँच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मौतों में हर साल औसतन 7.15 प्रतिशत की कमी आई और अनुमानतः 2,967 बच्चों की जान बची.लॉस एंजेलिस टाइम्स के पत्रकारों के एक अभियान के बाद नई भवन निर्माण संहिताएँ लागू की गईं, जिनसे कैलिफ़ोर्निया का सबसे बड़ा शहर भूकम्प के प्रति अधिक सहनसक्षम बना.एक बड़े भूकम्प के बाद रेडियो की भूमिका पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि इससे बिछड़े परिवारों को एक-दूसरे से जुड़ने, बच्चों को स्कूल लौटने और सुरक्षा, स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल व आश्रय से जुड़ी अहम जानकारी पहुँचाने में मदद मिली. इससे घातक बीमारियों के फैलाव को रोकने में भी सहायता मिली.नाइजीरिया में कोविड-19 से जुड़ी भ्रामक सूचनाओं और टीकाकरण को लेकर हिचकिचाहट से निपटने के लिए तैयार रेडियो कार्यक्रमों के आकलन में पाया गया कि इससे नियमित श्रोता, झूठे दावों को बेहतर ढंग से पहचानने और उनका मुक़ाबला करने में सक्षम हुए. © Hassan Akkad फिल्म निर्माता और मानवतावादी कार्यकर्ता, हसन अक्कड़ (बाएँ ओर पानी में) चार साल पहले हिंसक टकराव से बचने के लिये सीरिया से भागकर योरोप आ गए थे. झूठी ख़बरों से मुक़ाबलाझूठे दावे, अफ़वाहें और भ्रामक सूचनाएँ संकटों को और गम्भीर बना सकती हैं. इससे समुदायों की आपदाओं के लिए तैयारी करने, उनसे निपटने और बाद में पुनर्बहाली की क्षमता कमज़ोर होती है. इनके कारण ज़रूरतमन्द लोगों तक सहायता पहुँचने में भी बाधा आ सकती है.रिपोर्ट के अनुसार, ग़लत रिपोर्टिंग हिंसक टकराव को बढ़ावा दे सकती है और राहतकर्मियों के ख़िलाफ़ हिंसा का कारण भी बन सकती है.कोविड-19 जैसे स्वास्थ्य संकटों के दौरान भ्रामक सूचनाओं से भारी नुक़सान हुआ.
विश्व स्वास्थ्य संगठन
(
WHO
) ने इसे “सूचना महामारी”(infodemic) का नाम दिया.एक अध्ययन के अनुसार, अकेले अमेरिका में 2021 में लगभग 23 लाख लोग भ्रामक सूचनाओं की वजह से कोविड-19 की चपेट में आए और 66 हज़ार लोगों को अस्पताल में भर्ती होने की नौबत आई.इससे अस्पताल में भर्ती पर 2 अरब डॉलर का अतिरिक्त ख़र्च हुआ और लगभग 45 हज़ार ऐसी मौतें हुईं, जिन्हें रोका जा सकता था.वहीं, विश्वसनीय पत्रकारिता झूठे दावों का मुक़ाबला करने और विशेषज्ञों की सलाह लोगों तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाती है. Ala Kheir हर महीने, सूडान से हज़ारों लोग दक्षिण सूडान और चाड जैसे नज़दीकी देशों की ओर पलायन कर रहे हैं, और कोई नहीं जानता कि यह सब कब ख़त्म होगा. राहत सहायता पर असररिपोर्ट के अनुसार, समाचारों से लोगों को बड़े पैमाने पर दान देने की प्रेरणा भी मिल सकती है.ब्रिटिश पत्रकार माइकल बर्क की 1984 में इथियोपिया के अकाल पर BBC के लिए की गई रिपोर्टिंग का इतना असर हुआ कि राहत प्रयासों के लिए 20 करोड़ डॉलर से अधिक की धनराशि जुटी.2015 में तुर्की की फ़ोटो पत्रकार नीलूफ़र देमिर ने डूबकर मारे गए बच्चे एलन कुर्दी की तस्वीर खींची. इस तस्वीर ने सीरिया में जारी युद्ध की ओर दुनिया का ध्यान खींचा. इसके बाद दान में तेज़ बढ़ोत्तरी हुई और कुछ ग़ैर-सरकारी संगठनों को मिलने वाली वित्तीय सहायता 50 गुना तक बढ़ गई.पत्रकारिता राहत सहायता क्षेत्र के भीतर बड़े सुधारों का रास्ता भी खोल सकती है. #AidToo मामले में पत्रकारों ने हैती में सत्ता के दुरुपयोग और दण्डमुक्ति की संस्कृति को उजागर किया, जिसमें Oxfam और Save the Children जैसे ग़ैर-सरकारी संगठन शामिल थे.UNESCO की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए
यहाँ
क्लिक करें.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
और खबरें
Features
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces