Advertisement
ड्रोन हमलों से बदल रहा युद्ध का स्वरूप, राहतकर्मियों पर बढ़ता ख़तरा

ग़ाज़ा अब भी सबसे घातकग़ाज़ा 2025 में लगातार तीसरे वर्ष राहतकर्मियों के लिए सबसे घातक स्थान रहा, जहाँ 186 राहतकर्मी मारे गए. पिछले अक्टूबर में युद्धविराम की घोषणा के बावजूद, इनमें से 68 प्रतिशत की मौत हवाई बमबारी से हुई.सूडान में जारी भीषण युद्ध के कारण लगातार पाँचवें वर्ष राहतकर्मियों की मौतों में बढ़ोत्तरी हुई. वहाँ रिकॉर्ड 71 राहतकर्मी मारे गए, जिनमें अधिकतर की मौत छोटे हथियारों से हुई गोलीबारी में हुई.2025 में यूक्रेन, इथियोपिया, सीरिया, हेती, चाड और कैमरून भी राहतकर्मियों के लिए बेहद असुरक्षित रहे. इन देशों में अपहरण और हवाई बमबारी हिंसा के सबसे आम रूप थे.2026 में अब तक, दुनिया भर में 82 राहतकर्मी मारे गए हैं, 97 घायल हुए हैं और 39 का अपहरण किया गया है.संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों और आपात राहत समन्वयक टॉम फ़्लैचर ने कहा, “केवल तीन वर्षों में 1,000 से अधिक राहतकर्मी मारे गए हैं. यह पूरी तरह अस्वीकार्य है.”उन्होंने कहा, “केवल इसकी निन्दा करने से अगले राहतकर्मी की जान नहीं बचेगी. देशों को अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून का पालन करना होगा और आम लोगों व हमारे सहकर्मियों की सुरक्षा के लिए हर सम्भव उपाय करना होगा. वहीं, जो नियमों का उल्लंघन करते हैं, उन्हें इसके वास्तविक परिणाम भुगतने चाहिए.”आसमान से मौतमानवतावादी संगठन अब तेज़ी से बदलते युद्ध के मैदानों का सामना कर रहे हैं, जहाँ सस्ते और आसानी से इस्तेमाल किए जा सकने वाले सशस्त्र ड्रोन, शहरों व आबादी वाले इलाक़ों के भीतर तक विस्फोटक हमले करना सम्भव बना रहे हैं.OCHA के अनुसार, सूडान में 2026 के पहले चार महीनों में आम लोगों की 80 प्रतिशत मौतों के लिए सशस्त्र ड्रोन ज़िम्मेदार थे. इन हमलों में बाज़ारों और स्वास्थ्य केन्द्रों को भी निशाना बनाया गया.यूक्रेन में इस साल केवल अप्रैल में ड्रोन हमलों में 80 आम नागरिक मारे गए. रूस में भी ड्रोन हमलों में आम लोगों की मौत हुई और नागरिक बुनियादी ढाँचे को नुक़सान पहुँचा.कोलम्बिया में सशस्त्र ड्रोन हमलों की संख्या 2024 से 2025 के बीच चार गुना बढ़ गई.राहतकर्मी और स्वास्थ्यकर्मी भी इस बढ़ते ख़तरे का सामना कर रहे हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) इस साल अब तक स्वास्थ्य सेवाओं पर 639 हमले दर्ज कर चुका है.मार्च में काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य में एक आवासीय इमारत पर ड्रोन हमले में एक राहतकर्मी की मौत हो गई. वहीं, यूक्रेन में मई के एक ही सप्ताह में मानवीय सहायता सामग्री ले जा रहे चार क़ाफ़िलों पर हमले किए गए.टॉम फ़्लैचर ने कहा, “सशस्त्र ड्रोन अब एक पुराने ख़तरे का नया रूप बन गए हैं—आम लोगों की जान को जानबूझकर या लापरवाही से नुक़सान पहुँचाना.”उन्होंने कहा, “तकनीक बदल सकती है, लेकिन युद्ध के नियम नहीं.”
© UNICEF
सूडान में UNICEF समर्थित केन्द्र में राहतकर्मी चिकित्सा देखभाल प्रदान करते हुए.
डीआर काँगो: ‘मैं यहीं रहूँगा’इस वर्ष विश्व मानवतावादी दिवस का अभियान, मानवता के लिए कार्रवाई (Act for Humanity), आँकड़ों के पीछे मौजूद लोगों की कहानियों को सामने लाता है.परिजनों से बातचीत के ज़रिए यह अभियान उन राहतकर्मियों को याद करता है, जो दूसरों की मदद करते हुए मारे गए, और उनके पीछे छूट गए परिवारों की पीड़ा बयाँ करता है.दो दशकों से अधिक अनुभव वाले राहतकर्मी इमैनुएल माद्रागुले चालक के रूप में काम करते हैं. जून 2024 में पूर्वी डीआर काँगो में एक मिशन के दौरान वह सशस्त्र समूह के हमले में बाल-बाल बचे.ख़तरे के बावजूद, वह लोगों की मदद करने की अपनी प्रतिबद्धता के कारण फिर काम पर लौट आए. उन्होंने यूएन न्यूज़ से कहा, “मैं अपने सहकर्मियों को इस तरह छोड़ नहीं सकता. मुझे उनके साथ रहना है.”इसके लिए उन्हें एक निजी अनुभव से भी प्रेरणा मिली. 2008 में गोली लगने के बाद राहतकर्मियों ने उनके चाचा की जान बचाई थी.उनकी कहानी डीआर काँगो में राहतकर्मियों के सामने बढ़ते ख़तरों और उनके त्याग को उजागर करती है.सुरक्षा की अपीलअन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून के तहत युद्ध में शामिल सभी पक्षों के लिए आम नागरिकों की सुरक्षा करना और उनकी सहायता में जुटे राहतकर्मियों का सम्मान करना अनिवार्य है.मानवतावादी संगठन इस वर्ष दुनिया भर में सबसे गम्भीर ज़रूरतों का सामना कर रहे 8 करोड़ 70 लाख लोगों तक सहायता पहुँचाने के लिए काम कर रहे हैं.कैनाल होटल हमले की यादविश्व मानवतावादी दिवस हर वर्ष 19 अगस्त को मनाया जाता है. यह दिन 2003 में इराक़ की राजधानी बग़दाद के कैनाल होटल में हुए बम हमले की बरसी है.इस हमले में संयुक्त राष्ट्र के 22 कर्मचारियों की मौत हुई थी, जिनमें इराक़ के लिए संयुक्त राष्ट्र के तत्कालीन विशेष प्रतिनिधि सर्गियो विएरा डी मैलो भी शामिल थे.पाँच साल बाद, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 19 अगस्त को विश्व मानवतावादी दिवस घोषित किया. इस वर्ष इस दिवस पर संयुक्त राष्ट्र ने, सत्ता और प्रभाव रखने वालों से #ActForHumanity, यानि मानवता के लिए कार्रवाई करने की अपील की है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


