×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:52 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
महामारी के बाद घटी युवा बेरोज़गारी दर में फिर वृद्धि - ILO
Source: UN News: मंगलवार, 18 अगस्त 2026 00:00 AM (IST)
युवजन में बढ़ती बेरोज़गारी और अन्य समस्याओं से नाराज़ Gen Z पीढ़ी के हज़ारों कार्यकर्ता पिछले साल नेपाल की सड़कों पर उतर आए. उन्होंने देश की आर्थिक प्रगति में अपनी हिस्सेदारी की माँग की. विरोध प्रदर्शनों का असर इतना व्यापक रहा कि देश के प्रधानमंत्री को इस्तीफ़ा देना पड़ा. संयुक्त राष्ट्र के अन्तरराष्ट्रीय श्रम संगठन (
ILO
) की मंगलवार को जारी एक
नई रिपोर्ट
के अनुसार,
कोविड-19
महामारी के बाद युवा बेरोज़गारी दर में कुछ कमी आई थी, लेकिन अब यह फिर बढ़ने लगी है. इससे लाखों युवाओं के लिए कामकाज की दुनिया में पहला अहम अवसर हासिल करना मुश्किल होता जा रहा है.2023 में वैश्विक युवा बेरोज़गारी दर दो दशकों के सबसे निचले स्तर पर थी, लेकिन 2025 में 15 से 24 वर्ष आयु वर्ग में यह बढ़कर 12.4 प्रतिशत हो गई - यानि दुनिया भर में बेरोज़गार युवाओं की संख्या 6.7 करोड़ तक पहुँच गई.रोज़गार, शिक्षा या प्रशिक्षण से बाहर रहने वाले युवाओं (NEET) की हिस्सेदारी भी 2023 के 19.7 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 20 प्रतिशत हो गई. इस श्रेणी में अब दुनिया भर में 25.7 करोड़ युवजन हैं.रिपोर्ट के अनुसार, ऐसे युवा अक्सर श्रम बाज़ार से पूरी तरह कट जाते हैं, जिससे बाद में उनके लिए कामकाज की दुनिया में लौटना और मुश्किल हो जाता है.
ILO
के महानिदेशक गिल्बर्ट एफ़ होंगबो ने कहा, “जिस पीढ़ी को सम्मानजनक कामकाज नहीं मिलता, वह आत्मविश्वास के साथ अपना भविष्य नहीं बना सकती.”उन्होंने कहा, “जब युवजन को अच्छे रोज़गार के अवसर नहीं मिलते, तो देशों को प्रतिभा, उत्पादकता और सामाजिक एकजुटता का नुक़सान होता है. युवाओं के लिए सभ्य कामकाज पैदा करना केवल सामाजिक आवश्यकता नहीं, बल्कि किसी भी देश के लिए एक समझदारी भरा निवेश है.” © ILO/Berke Arakli तुर्किये में कार मैकेनिक का काम सीखता एक युवा. क्षेत्रीय स्थिति2023 से 2025 के बीच दुनिया के 11 उपक्षेत्रों में से आठ में युवा बेरोज़गारी या तो बढ़ी या लगभग उसी स्तर पर रही. 105 देशों में इसमें वृद्धि हुई, जबकि केवल 58 देशों में कमी दर्ज की गई.अरब देशों और उत्तरी अफ़्रीका में युवा बेरोज़गारी की दर दुनिया में सबसे अधिक है, जो क्रमशः 26.2 प्रतिशत और 22.6 प्रतिशत है.इस अवधि में सबसे तेज़ वृद्धि उत्तरी अमेरिका में हुई, जहाँ युवा बेरोज़गारी दर 8.3 प्रतिशत से बढ़कर 9.8 प्रतिशत हो गई.उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी योरोप में बढ़ोत्तरी अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन इन क्षेत्रों में युवा बेरोज़गारी की कुल दर अब भी 15 प्रतिशत के ऊँचे स्तर पर है.अस्थिर रोज़गार बाज़ाररिपोर्ट के अनुसार, अधिक आय वाले देशों में युवजन के लिए शुरुआती स्तर के रोज़गार के अवसर कम होते जा रहे हैं, जिनसे वे आमतौर पर कामकाज की दुनिया में प्रवेश करते हैं.वहीं, उप-सहारा अफ़्रीका जैसे क्षेत्रों में आबादी तेज़ी से बढ़ रही है, लेकिन उसके अनुरूप पर्याप्त रोज़गार पैदा नहीं हो रहे हैं.विकासशील देशों में बड़ी संख्या में लोग अनौपचारिक या अस्थिर रोज़गार में हैं, जहाँ उन्हें अक्सर पर्याप्त सामाजिक सुरक्षा नहीं मिलती.रिपोर्ट के अनुसार, निम्न और निम्न-मध्यम आय वाले देशों में 15 से 29 वर्ष के हर 10 में से लगभग नौ युवजन अनौपचारिक रोज़गार में हैं. यह समस्या उप-सहारा अफ़्रीका में विशेष रूप से गम्भीर है.तकनीक से बदलता रोज़गार बाज़ारILO ने युवजन के लिए रोज़गार बाज़ार में बढ़ती मुश्किलों के कई कारण बताए हैं. इनमें धीमी वैश्विक आर्थिक वृद्धि, भू-राजनैतिक तनाव, शुरुआती स्तर के रोज़गार पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का असर, उच्च कौशल वाले नए पदों की कमी और ‘अनुभव का विरोधाभास’ शामिल हैं - यानि शुरुआती पदों के लिए भी नियोक्ताओं द्वारा पहले से अनुभव की माँग.रिपोर्ट के अनुसार, 15 से 29 वर्ष के युवाओं के 6.1 प्रतिशत रोज़गार ऐसे क्षेत्रों में हैं, जिन पर AI से होने वाले बदलावों का गहरा असर पड़ सकता है. इनमें मुख्य रूप से लिपिकीय और प्रशासनिक काम शामिल हैं.ILO के रोज़गार, कौशल और सतत उद्यम विभाग की निदेशक सुकति दासगुप्ता ने कहा, “एआई समेत सभी तकनीकी प्रगति युवजन के हित में होनी चाहिए, उनके ख़िलाफ़ नहीं.”हालाँकि, विज्ञान, स्वास्थ्य और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में दुनिया भर में रोज़गार के अवसर बढ़ रहे हैं. इससे युवाओं के कौशल विकास और शिक्षा में अधिक निवेश की ज़रूरत स्पष्ट होती है.युवा बेरोज़गारी से निपटने के लिए रिपोर्ट में AI के लिए मानव-केन्द्रित नीतियाँ अपनाने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में निवेश बढ़ाने, रोज़गार सेवाएँ मज़बूत करने, सामाजिक सुरक्षा का विस्तार करने और अधिक सभ्य कामकाज के अधिक अवसर पैदा करने की सिफ़ारिश की गई है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces