-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

DRC: इबोला निगरानी में सुधार, मगर संक्रमण की रफ़्तार अब भी तेज़

Source: UN News: मंगलवार, 18 अगस्त 2026 00:00 AM (IST)
DRC: इबोला निगरानी में सुधार, मगर संक्रमण की रफ़्तार अब भी तेज़
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) में इबोला संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए अधिक लोगों की पहचान हो रही है. लेकिन देश के अस्थिर पूर्वी हिस्से में संक्रमण इतनी तेज़ी से फैल रहा है कि मरीज़ों का समय रहते पता लगाकर उन्हें अलग रखना मुश्किल हो रहा है. WHO ने गुरुवार को जारी अपने नवीनतम अपडेट में कहा कि संक्रमण की कुछ श्रृँखलाएँ अब भी पकड़ में नहीं आ रही हैं. कई मरीज़ उपचार के बिना ही बीमारी के गम्भीर चरण तक पहुँच रहे हैं.स्वास्थ्य केन्द्रों के बाहर और ज्ञात संक्रमण श्रृँखलाओं से अलग भी मौतें हो रही हैं, जबकि कई उपचार केन्द्रों पर मरीज़ों का भारी दबाव है.WHO ने कहा, “संक्रमण, मामलों की पहचान और मरीज़ों को अलग रखने की तुलना में तेज़ी से फैल रहा है. वहीं, संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए व्यक्तियों की पहचान करने वाली प्रणालियों पर भी भारी दबाव है.”बढ़ता दायराइबोला का प्रकोप अब भी मुख्य रूप से इतुरी प्रान्त में केन्द्रित है, जहाँ लगभग 90 प्रतिशत मामले और 80 प्रतिशत मौतें दर्ज हुई हैं. बुनिया - रवामपारा - मोंगब्वालू - निज़ी गलियारा संक्रमण फैलने का मुख्य केन्द्र बना हुआ है. वहीं, पड़ोसी नॉर्थ कीवू में भी संक्रमण जारी है और हौत-ऊले में मामले बढ़ रहे हैं.प्रभावित पाँच प्रान्तों के 140 स्वास्थ्य क्षेत्रों में से 53 में अब तक इबोला के मामले सामने आ चुके हैं.काँगो के अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार तक 4,449 पुष्ट मामले और 2,061 मौतें दर्ज की गई थीं. इससे मृत्यु दर 46 प्रतिशत है.अब तक केवल 886 मरीज़ स्वस्थ हुए हैं.मौजूदा रुझान जारी रहा तो यह अब तक दर्ज सबसे घातक इबोला प्रकोप बन सकता है. इससे पहले 2014 से 2016 के बीच पश्चिम अफ़्रीका में फैले इबोला प्रकोप में 28 हज़ार से अधिक मामले सामने आए थे और 11 हज़ार से अधिक लोगों की मौत हुई थी.सम्पर्क निगरानी बेहतर, असमानता बरक़रारएक मोर्चे पर सुधार हुआ है. राष्ट्रीय स्तर पर इबोला संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए व्यक्तियों की निगरानी दर पहली बार 85 प्रतिशत से अधिक पहुँच गई है.हालाँकि, सभी क्षेत्रों में स्थिति समान नहीं है. हौत-ऊले में यह दर केवल लगभग 58 प्रतिशत है, जिसकी एक वजह WHO ने अधूरी रिपोर्टिंग बताई है.चेतावनी दर्ज करने और पुष्ट मामलों की निगरानी में भी कमियाँ बनी हुई हैं. इससे कुछ मरीज़ निगरानी से छूट जाते हैं और संक्रमण की ऐसी श्रृँखलाएँ जारी रह सकती हैं, जिनका अधिकारियों को पता नहीं चल पाता.असुरक्षा और समुदायों में अविश्वास से मुश्किलें और बढ़ रही हैं. कुछ घटनाओं के कारण सुरक्षित अन्तिम संस्कार करने वाली टीमों के काम में भी देरी हुई है.WHO ने कहा कि इबोला पर क़ाबू पाने के लिए समुदायों का भरोसा बेहद अहम है. संगठन ने मामलों और सम्पर्क में आए लोगों की पहचान, समय पर उपचार तथा सुरक्षित तरीक़े से अन्तिम संस्कार सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय नेताओं एवं भरोसेमन्द सामुदायिक नेटवर्क की मदद लेने पर बल दिया है.उपचार केन्द्रों पर बढ़ता दबावमरीज़ों की पहचान हो जाने के बाद भी उनके उपचार की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है. WHO के अनुसार, इतुरी में कई उपचार और अस्थाई देखभाल केन्द्र पूरी तरह भर चुके हैं. नॉर्थ कीवू में मरीज़ों को विशेष उपचार केन्द्रों में भेजने के पर्याप्त विकल्प नहीं हैं. वहीं, हौत-ऊले के छह प्रभावित स्वास्थ्य क्षेत्रों में से किसी में भी अभी आवश्यक मानकों वाला उपचार केन्द्र नहीं है.प्रतिक्रिया टीमों पर भी दबाव बढ़ रहा है. WHO ने बताया कि कई प्रभावित क्षेत्रों में कुछ कर्मचारियों को भुगतान मिलने में देरी हुई है. इससे कर्मचारियों का मनोबल प्रभावित हो सकता है और राहत व बचाव कार्यों में भी रुकावट आ सकती है. इनमें समुदायों से सम्पर्क और प्रवेश व जाँच चौकियों पर किए जाने वाले काम शामिल हैं.अब दो बड़ी चुनौतियाँ हैं - संक्रमण की उन श्रृँखलाओं का पता लगाना, जो अभी निगरानी से बाहर हैं, और पहचाने गए मरीज़ों के उपचार की क्षमता तेज़ी से बढ़ाना. जब तक इबोला के मामलों की पहचान और मरीज़ों को अलग रखने का काम, संक्रमण की रफ़्तार से तेज़ नहीं होता, केवल बेहतर सम्पर्क निगरानी से प्रकोप पर क़ाबू पाना सम्भव नहीं होगा.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement