×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:43 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
रोज़गार के झाँसे से मानव तस्करी तक, साहस से मिली आज़ादी
Source: UN News: बुधवार, 05 अगस्त 2026 00:00 AM (IST)
सोफ़िया* 27 वर्ष की थीं और वेनेज़ुएला में अपने सात वर्षीय बेटे की अकेले परवरिश कर रही थीं. वह वर्षों से घर-घर जाकर निजी स्वच्छता उत्पाद बेचती थीं, लेकिन ग्राहकों की आर्थिक स्थिति बिगड़ने के साथ उनकी आमदनी भी कम होती गई. जल्द ही उनके लिए गुज़ारा करना मुश्किल हो गया. क़र्ज़ लगातार बढ़ते गए और आख़िरकार उन्हें वह काम छोड़कर नए रोज़गार की तलाश करनी पड़ी.इसी दौरान उन्हें फ़ेसबुक मार्केटप्लेस पर एक विज्ञापन दिखा - त्रिनिदाद और टोबैगो में रोज़गार, सभी ख़र्चों का भुगतान और पहुँचते ही काम शुरू करने का वादा. © Unsplash/Renaldo Matamoro त्रिनिदाद और टोबैगो की राजधानी पोर्ट ऑफ़ स्पेन. ख़ुद को “वैलेन्टिना” बताने वाली एक महिला ने सोफ़िया से व्हाट्सऐप पर सम्पर्क किया. फ़ोन पर हुई बातचीत इतनी वास्तविक लगी कि उन्हें रोज़गार का प्रस्ताव सच लगा.सोफ़िया बताती हैं, “हमने सीधे फ़ोन पर बात की थी. उसकी आवाज़ सुनकर मुझे विश्वास हो गया कि यह प्रस्ताव असली है.”सच्चाई सामने आईसोफ़िया को यह पता नहीं था कि वैलेन्टिना मानव तस्करी के एक गिरोह से जुड़ी थी. वह इस उम्मीद में त्रिनिदाद और टोबैगो के लिए रवाना हुईं कि वहाँ उन्हें नई ज़िन्दगी शुरू करने का मौक़ा मिलेगा.लेकिन पहुँचते ही सच्चाई सामने आ गई. उनसे मिलने आए लोग वे नहीं थे, जिनसे उनकी बात हुई थी, और रोज़गार से जुड़े सभी वादे झूठे निकले. सोफ़िया को यौन शोषण के लिए मानव तस्करी का शिकार बनाया गया था.वह कहती हैं, “मेरा अपहरण किया गया और मुझे उनकी बात मानने के लिए मजबूर किया गया.”कई सप्ताह तक वह तस्करों के नियन्त्रण में, लगातार डर में जीती रहीं. बाद में उन पर उन्हीं झूठे वादों के सहारे अन्य वेनेज़ुएलाई महिलाओं को फँसाने में मदद करने का दबाव डाला गया. मगर उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया.वह कहती हैं, “मैं नहीं चाहती थी कि किसी और को भी उस पीड़ा से गुज़रना पड़े, जो मैंने झेली.”एक साधारण दिन, असाधारण मौक़ासोफ़िया अब उन दिनों को याद नहीं करना चाहतीं. वह कहती हैं, “मैंने उस दौर को अपने भीतर दफ़ना दिया है.” लेकिन वह उस दिन को ज़रूर याद करती हैं, जिसने उनकी ज़िन्दगी बदल दी.एक दिन उन्हें कूड़ा बाहर फेंकने के लिए भेजा गया. मौक़ा मिलते ही उन्होंने कुछ सामान उठाया, चुपचाप वहाँ से निकलीं और एक टैक्सी में बैठ गईं.टैक्सी में डोमिनिकन गणराज्य की एक महिला पहले से मौजूद थीं, जो कई वर्षों से त्रिनिदाद और टोबैगो में रह रही थीं. उन्हें तुरन्त अहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ है. सोफ़िया ने उन्हें अपनी आपबीती सुनाई.महिला ने नज़दीकी पुलिस थाने जाकर घटना की जानकारी देने का सुझाव दिया. सोफ़िया इसके लिए तैयार हो गईं.वह कहती हैं, “मुझे लगा, यह ईश्वर की कृपा थी.”त्रिनिदाद और टोबैगो पहुँचने के बाद पहली बार, पुलिस थाने में सोफ़िया ने ख़ुद को सुरक्षित महसूस किया.वह कहती हैं, “उसी पल मुझे लगा कि आख़िरकार मैं उस स्थिति से बाहर निकल आई हूँ.”सहायता के साथ जीवन की नई शुरुआतसोफ़िया का वहाँ से बच निकलना उनके जीवन को फिर से सँवारने की एक लम्बी प्रक्रिया की शुरुआत थी. राष्ट्रीय अधिकारियों और संयुक्त राष्ट्र के अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (
IOM
) ने मिलकर इस प्रक्रिया में उनकी सहायता की. © IOM तस्कर सोफ़िया जैसे लोगों को रोज़गार के झूठे प्रस्तावों का झाँसा देकर फँसाते हैं. त्रिनिदाद और टोबैगो की मानव तस्करी निरोधक इकाई ने सोफ़िया को फॉरेंसिक जाँच, स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श जैसी चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराईं. फ़िलहाल वह इसी इकाई के संरक्षण में हैं.इकाई के साथ अपनी दीर्घकालिक साझेदारी के तहत, त्रिनिदाद और टोबैगो में स्थित
IOM
ने सोफ़िया जैसे मानव तस्करी से बचे लोगों को आपातकालीन खाद्य सहायता, सुरक्षित आश्रय, मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोसामाजिक सहयोग एवं रोज़गार के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया है, ताकि वे अपना जीवन फिर से सँवार सकें.इस साझेदारी के तहत मानव तस्करी से निपटने वाले कर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया गया है और जन-जागरूकता अभियान चलाए गए हैं, ताकि लोग तस्करी के चेतावनी संकेतों को समय रहते पहचान सकें.सोफ़िया कहती हैं, “सब कुछ सही तरीक़े से किया गया है. मुझे हर क़दम पर सहयोग मिला है.”भविष्य की ओरसोफ़िया ने अब वेनेज़ुएला में अपने परिवार को अपने साथ हुई घटना की सच्चाई बता दी है. उनका सात वर्षीय बेटा आगे बढ़ते रहने की उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है. वह अपनी पढ़ाई फिर से शुरू करना, विश्वविद्यालय जाना और एक स्थिर करियर बनाना चाहती हैं, ताकि दोनों के लिए सुरक्षित भविष्य बना सकें.वह चाहती हैं कि उनकी कहानी किसी और को ऐसी पीड़ा से बचाने में मदद करे.ऑनलाइन विज्ञापित अवसरों के बारे में वह कहती हैं, “हर बात सच नहीं होती.” वह लोगों से यात्रा करने से पहले सवाल पूछने और जानकारी की पुष्टि करने का आग्रह करती हैं. “मेरे साथ जो हुआ, वह किसी और के साथ न हो.”सोफ़िया कहती हैं कि सबसे कठिन समय में भी उन्होंने ख़ुद पर विश्वास बनाए रखा. “आपको ख़ुद पर विश्वास रखना होगा.”जब उनसे पूछा गया कि उन्हें किस बात पर सबसे अधिक गर्व है, तो उन्होंने बिना झिझक कहा, “वहाँ से निकलने का साहस जुटाने पर. मैं एक मज़बूत महिला हूँ. मैं वहाँ से बच निकलने में कामयाब रही.”
मानव तस्करी निरोधक दिवस
हर वर्ष 30 जुलाई को मनाया जाता है.*पहचान सुरक्षित रखने के लिए नाम बदल दिया गया है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
और खबरें
Features
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces