Advertisement
ग़ाज़ा में जानलेवा इसराइली हमले, लेबनानी हवाई क्षेत्र का उल्लंघन

OCHA ने बताया कि हवाई हमलों में ज़रूरी चिकित्सा सामग्री नष्ट हो गई है. इसके अलावा, ग़ाज़ा में पुरानी बीमारियों के इलाज के लिए पहले से ही दवाओं और उपकरणों की भारी कमी है. इनमें इंसुलिन, हृदय रोगों के इलाज की सामग्री, डायलिसिस का सामान और मरीज़ों की जाँच व निगरानी के उपकरण शामिल हैं.संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता ने कहा, “संक्रमण की रोकथाम और उस पर क़ाबू पाने के लिए ज़रूरी कई सामग्रियों को ग़ाज़ा लाने के लिए अब भी इसराइल की मंज़ूरी का इन्तज़ार है.”उन्होंने बताया कि सफ़ाई और संक्रमण की रोकथाम के लिए ज़रूरी अल्कोहल-आधारित कीटाणुनाशक भी लगभग ख़त्म हो चुके हैं.बढ़ती महँगाई विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के एक सर्वेक्षण के अनुसार, ग़ाज़ा में व्यावसायिक और सहायता सामग्री वाले ट्रकों की संख्या बढ़ी है, लेकिन बाज़ार में ऊँची क़ीमतों के कारण हर 10 में से चार परिवार बुनियादी खाद्य सामग्री नहीं ख़रीद पा रहे हैं.लगभग आधे परिवारों ने बताया कि उनके घर में भोजन पूरी तरह ख़त्म हो गया था. वहीं, 22 प्रतिशत परिवारों ने कहा कि सर्वेक्षण से पहले के महीने में उन्हें 10 से अधिक बार ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा.खाना पकाने की गैस की भारी कमी के कारण परिवारों को आठ किलो के सिलिंडर के लिए कई सप्ताह तक इन्तज़ार करना पड़ रहा है, जबकि वह मुश्किल से 15 दिन चलता है. काला बाज़ार में गैस की क़ीमत अधिकतर लोगों की पहुँच से बाहर है. WFP के अनुसार, हज़ारों परिवार गर्म भोजन बनाने के लिए ख़तरनाक कचरा या जलाऊ लकड़ी जलाने को मजबूर हैं.क़ाबिज़ फ़लस्तीनी क्षेत्र में यूएन राहत प्रयासों के बारे में अधिक जानकारी यहाँ उपलब्ध है.लेबनानी हवाई क्षेत्र का उल्लंघनलेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल (UNIFIL) ने बताया कि इसराइल द्वारा लेबनानी हवाई क्षेत्र का उल्लंघन, सड़कों पर अवरोध और समुद्री क्षेत्र में गतिविधियाँ लगातार जारी हैं. ये घटनाएँ 17 अप्रैल को अमेरिका के नेतृत्व वाली वार्ता के बाद इसराइल और लेबनान सरकार के बीच हुए सशर्त युद्धविराम के बावजूद हो रही हैं.गुरुवार से रविवार के बीच शान्तिरक्षकों ने लेबनानी हवाई क्षेत्र के 125 उल्लंघन दर्ज किए. इन उड़ानों की कुल अवधि 418 घंटे से अधिक रही. UNIFIL के दोनों क्षेत्रों में उसके ठिकानों के पास और ऊपर निगरानी करने वाले तथा हथियारों से लैस ड्रोन भी देखे गए.संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता ने कहा, “शान्तिरक्षकों ने दक्षिणी लेबनान में बड़े पैमाने पर सैन्य गतिविधियाँ भी दर्ज की हैं, जिनमें निर्माण कार्य और सैनिकों की लगातार आवाजाही शामिल है.”राष्ट्रीय प्रशासन के अनुसार, 2 मार्च को अमेरिका-इसराइल हमलों से शुरू हुए क्षेत्रीय युद्ध में ईरान समर्थित हिज़बुल्लाह के शामिल होने के बाद से लेबनान में 4,300 से अधिक लोग मारे गए हैं और 12,200 से अधिक घायल हुए हैं.UNIFIL के बारे में अधिक जानकारी यहाँ उपलब्ध है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


