×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:08 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
महँगी दवाओं और धन कटौती से HIV पर हासिल प्रगति को ख़तरा
Source: UN News: गुरुवार, 30 जुलाई 2026 00:00 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि प्रभावी दवाओं तक असमान पहुँच और वैश्विक सहायता में कटौती के कारण एड्स महामारी फिर फैल सकती है. यह रिपोर्ट ब्राज़ील के रियो डी जनेरो में 26वें अन्तरराष्ट्रीय एड्स सम्मेलन की शुरुआत से पहले, सोमवार को जारी की गई. यह क्यों महत्वपूर्ण हैवर्ष 2025 में 12 लाख लोग एचआईवी से संक्रमित हुए और एड्स से जुड़ी बीमारियों से पाँच लाख 70 हज़ार लोगों की मौत हुई.एचआईवी के साथ जी रहे 22 प्रतिशत लोगों को अब भी उपचार नहीं मिल रहा है.एचआईवी के लिए अन्तरराष्ट्रीय वित्तपोषण में 18 प्रतिशत की गिरावट आई, जो लगभग 20 वर्षों में सबसे बड़ी कमी है.लेनाकापाविर जैसी नई दवाएँ, एचआईवी संक्रमण की रोकथाम में लगभग 100 प्रतिशत प्रभावी हैं.नए संक्रमणों में उल्लेखनीय कमी लाने के लिए दो करोड़ लोगों तक एंटीरेट्रोवायरल-आधारित रोकथाम उपाय पहुँचाने की आवश्यकता है.लेनाकापाविर (lenacapavir) के जेनेरिक संस्करण की सालाना क़ीमत प्रति व्यक्ति केवल 40 डॉलर हो सकती है, लेकिन पेटेंट प्रतिबन्धों के कारण यह कम क़ीमत वाला संस्करण कई देशों तक नहीं पहुँच पाएगा.एक बड़ा विरोधाभास रियो डी जनेरो में 27 से 31 जुलाई तक हो रहे 26वें अन्तरराष्ट्रीय एड्स सम्मेलन के केन्द्र में एक बड़ा विरोधाभास है.इस दशक के अन्त तक 30 लाख से अधिक लोग एचआईवी से संक्रमित हो सकते हैं, जबकि संक्रमण रोकने के प्रभावी साधन पहले से मौजूद हैं. इनमें नई दवाएँ और समुदायों के नेतृत्व वाले ऐसे उपाय शामिल हैं, जो कारगर साबित हो चुके हैं. मगर इनके विस्तार के लिए पर्याप्त और निरन्तर धनराशि उपलब्ध नहीं है.
UNAIDS
की नई रिपोर्ट के अनुसार, धन की कमी के कारण कई देशों को ज़रूरी सेवाओं में कटौती करनी पड़ रही है और सामुदायिक संगठन बन्द हो रहे हैं. एजेंसी ने चेतावनी दी है कि तत्काल क़दम नहीं उठाए गए तो एड्स महामारी फिर तेज़ी से फैल सकती है.यही विरोधाभास 26वें अन्तरराष्ट्रीय एड्स सम्मेलन की चर्चाओं के केन्द्र में है.एक ओर, नई पीढ़ी की दवाएँ एचआईवी से वैक्सीन जैसी सुरक्षा दे रही हैं. दूसरी ओर, ऊँची क़ीमतों और पेटेंट प्रतिबन्धों के कारण इनके लाखों लोगों की पहुँच से बाहर रहने का ख़तरा है.ब्राज़ील को जेनेरिक दवा बनाने की अनुमति नहींयह विरोधाभास सम्मेलन की मेज़बानी कर रहे ब्राज़ील में सबसे स्पष्ट दिखाई देता है.लेनाकापाविर (lenacapavir) को बाज़ार में लाने वाले क्लिनिकल परीक्षणों में ब्राज़ील ने अहम भूमिका निभाई थी. इसके बावजूद, उसे इस दवा का कम क़ीमत वाला जेनेरिक संस्करण बनाने की अनुमति पाने वाले देशों की सूची से बाहर रखा गया.लेनाकापाविर एक लम्बे समय तक असर करने वाली दवा है, जिसे इंजेक्शन के ज़रिए दिया जाता है. नवीनतम अध्ययनों के अनुसार, साल में केवल दो इंजेक्शन एचआईवी संक्रमण से लगभग 100 प्रतिशत सुरक्षा दे सकते हैं. सार्वभौमिक पहुँच अब भी दूरब्राज़ीलियाई अन्तर्विषयी एड्स एसोसिएशन (ABIA) के उपाध्यक्ष वारियानो टेर्टो जूनियर ने कहा, “ऊँची क़ीमतों और कई देशों को स्वैच्छिक लाइसेंस समझौतों से बाहर रखे जाने के कारण लाखों लोगों के लिए इन दवाओं तक समान एवं सार्वभौमिक पहुँच अब भी दूर की बात है.”यह बात उन्होंने पुर्तगाली भाषी देशों के समुदाय (CPLP) द्वारा आयोजित सम्मेलन के एक सहायक कार्यक्रम में कही.उन्होंने कहा कि आवश्यक दवाओं पर पेटेंट से “एकाधिकार मज़बूत हो रहा है और सार्वजनिक ज्ञान का निजीकरण बढ़ रहा है.”सम्मेलन के सह-आयोजक ABIA के एक अध्ययन के अनुसार, ब्राज़ील प्रति मरीज़ सालाना लगभग 75 डॉलर की लागत से लेनाकापाविर का घरेलू उत्पादन कर सकता है.इसके विपरीत, पेटेंट वाली दवा की सालाना क़ीमत प्रति मरीज़ 20 हज़ार डॉलर से अधिक है, जिसे ब्राज़ील की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए वहन करना मुश्किल माना गया है.अन्याय का ख़तराUNAIDS की कार्यकारी निदेशक विनी ब्यानयिमा ने कहा कि सफलता का असली पैमाना केवल दवाओं का मौजूद होना नहीं, बल्कि यह है कि वे ज़रूरतमन्द लोगों को किफ़ायती दाम पर मिल सकें.उन्होंने कहा, “पहुँच के बिना नवाचार, नवाचार नहीं बल्कि अन्याय है.”UNAIDS के अनुसार, एचआईवी के नए संक्रमणों में उल्लेखनीय कमी लाने के लिए दो करोड़ लोगों तक एंटीरेट्रोवायरल-आधारित रोकथाम उपाय पहुँचाने होंगे. © UNDP पाकिस्तान के लाहौर में एक सुरक्षित एचआईवी/एड्स सहायता केन्द्र, जहाँ हाशिए पर रहने वाले समुदाय स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सहयोग के लिए एकत्र होते हैं. वित्तीय सहायता के नए मॉडल की मांगएचआईवी संक्रमण और एड्स से जुड़ी मौतें तीन दशकों से अधिक समय के सबसे निचले स्तर पर हैं, लेकिन इससे निपटने की वैश्विक प्रणाली अब भी बेहद कमज़ोर है.वर्ष 2024 से 2025 के बीच एचआईवी के लिए अन्तरराष्ट्रीय वित्तीय सहायता में डेढ़ अरब डॉलर से अधिक, यानि 18 प्रतिशत की गिरावट आई. इससे यह लगभग दो दशकों के सबसे निचले स्तर पर पहुँच गया.पिछले वर्ष वैश्विक विकास सहायता भी 23 प्रतिशत घटी, जो अब तक की सबसे बड़ी वार्षिक गिरावट है. इसका गहरा असर स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर पड़ा, जिनमें एचआईवी से जुड़ी पहलें भी शामिल हैं.इस बीच, वर्ष 2025 में तीन क्षेत्रों और 21 देशों में एचआईवी के नए संक्रमण बढ़े.UNAIDS प्रमुख ने कहा कि अब देशों को अन्तरराष्ट्रीय सहायता पर निर्भर रहने के बजाय अपने स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लिए धन जुटाने के नए रास्ते तलाशने होंगे. उन्होंने सरकारी ऋण के पुनर्गठन जैसे उपायों पर आधारित एक नया वित्तीयॉ मॉडल अपनाने की मांग की, ताकि सरकारें “अपने लोगों के भविष्य” में निवेश कर सकें.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces