Advertisement
जलवायु संकट: हर दिशा से ख़तरे के संकेत

दूर तक फैलता धुआँवर्ष 2023 में कैनेडा के जंगलों में लगी आग का ख़तरनाक धुआँ अमेरिका के पूर्वोत्तर हिस्सों से होते हुए अटलांटिक महासागर के पार तक पहुँच गया था. इससे लोगों के स्वास्थ्य के लिए गम्भीर ख़तरे पैदा हुए और यह स्पष्ट हुआ कि यह धुआँ कितनी दूर तक फैल सकता है.इस गर्मी में कैनेडा के जंगलों में लगी आग ने एक बार फिर न्यूयॉर्क प्रान्त के आसमान को नारंगी धुएँ से ढक दिया है. इसके बाद पूरे क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सम्बन्धी चेतावनियाँ जारी की गई हैं.जंगल की आग का धुआँ हज़ारों किलोमीटर की दूरी तय करते हुए देशों की सीमाएँ, महासागर और महाद्वीप पार कर सकता है. विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के अनुसार, यह पता लगाना कि धुआँ आगे किस दिशा में जाएगा, एक लगातार बढ़ती वैज्ञानिक चुनौती बन गया है.जंगल की आग के धुएँ से पैदा होने वाले ख़तरों को समझना और उनसे निपटना बेहद ज़रूरी है. समय रहते चेतावनी मिलने से सरकारें और समुदाय, लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक क़दम उठा सकते हैं.इस बारे में पूरी जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें.समय रहते चेतावनी बेहद ज़रूरीविश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने कहा कि लोगों के जीवन, आजीविकाओं एवं पारिस्थितिकी तंत्रों की रक्षा के लिए विश्वसनीय निगरानी व पूर्वानुमान, देशों के बीच डेटा साझा करना और समय रहते चेतावनी जारी करना बेहद ज़रूरी है.‘सर्वजन के लिए पूर्व चेतावनी’ पहल के तहत, WMO साझा मानकों को बढ़ावा दे रहा है, विभिन्न प्रणालियों के बीच तालमेल बेहतर बना रहा है और जंगल की आग से जुड़े मौसम पूर्वानुमान व चेतावनी सेवाओं पर अन्तरराष्ट्रीय सहयोग को मज़बूत कर रहा है.इस पहल के बारे में अधिक जानकारी यहाँ उपलब्ध है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


