Advertisement
महत्वपूर्ण खनिज: स्वच्छ ऊर्जा के नए युग का छिपा आधार

• बिजली ग्रिड
• स्मार्टफ़ोन और अन्य इलैक्ट्रॉनिक उपकरणइन खनिजों के बिना, स्वच्छ ऊर्जा से जुड़ी अनेक प्रौद्योगिकियों का अस्तित्व ही सम्भव नहीं होगा.ये कहाँ पाए जाते हैं?अफ़्रीका, लातिन अमेरिका और एशिया के कई हिस्सों में महत्वपूर्ण खनिजों के बड़े भंडार हैं.उत्पादक देशों के लिए ये रोज़गार बढ़ाने, अर्थव्यवस्था में विविधता लाने और सरकारी आय बढ़ाने का बड़ा अवसर हो सकते हैं.लेकिन इसका लाभ तभी मिलेगा, जब इन संसाधनों का ज़िम्मेदारी और पारदर्शिता से प्रबन्धन किया जाए.इनकी माँग इतनी तेज़ी से क्यों बढ़ रही है?दुनिया तेज़ी से स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ रही है और इसके लिए बड़ी मात्रा में खनिजों की आवश्यकता है.पारम्परिक कारों की तुलना में इलैक्ट्रिक वाहनों के लिए लगभग छह गुना अधिक खनिजों की ज़रूरत होती है.गैस से चलने वाले बिजली संयंत्रों की तुलना में अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजनाओं में लगभग 13 गुना अधिक खनिज संसाधन लगते हैं.2030 तक कई महत्वपूर्ण खनिजों की माँग तीन गुना हो सकती है.इसीलिए कई विश्लेषक मानते हैं कि आज इन खनिजों का रणनैतिक महत्व वैसा ही है, जैसा 20वीं सदी में तेल का था.क्या खनन पर्यावरण के लिए हानिकारक नहीं है?खनन ज़रूरी है, लेकिन सही तरीक़े से न किया जाए तो पर्यावरण को भारी नुक़सान पहुँचा सकता है. © ILO काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य की एक खदान में कोबाल्ट का प्रसंस्करण करता एक व्यक्ति. कमज़ोर नियमों और निगरानी के कारण ये समस्याएँ पैदा हो सकती हैं -• वनों की कटाई
• जल प्रदूषण
• जैव विविधता का नुक़सान
• मिट्टी की गुणवत्ता में गिरावट
• ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जनकई खनिज भंडार, स्थानीय समुदायों और पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों के पास स्थित हैं.इसलिए सवाल यह नहीं है कि खनन किया जाए या नहीं, बल्कि यह है कि इसे सुरक्षित और ज़िम्मेदार तरीक़े से कैसे किया जाए.सुरक्षा परिषद इस पर चर्चा क्यों कर रही है?लम्बे समय से प्राकृतिक संसाधनों से जुड़े विवाद, हिंसक टकराव और अस्थिरता को जन्म देते रहे हैं.सुरक्षा परिषद इन मुद्दों पर विचार कर रही है:• सशस्त्र समूह मूल्यवान खनिज भंडारों पर क़ब्ज़ा कर लेते हैं.
• अवैध खनन से हिंसक टकरावों के लिए धन जुटाया जाता है.
• आपराधिक नेटवर्क खनिजों की तस्करी से मुनाफ़ा कमाते हैं.
• कमज़ोर शासन अस्थिरता को बढ़ाता है.मुख्य सवाल यह है कि महत्वपूर्ण खनिजों की बढ़ती वैश्विक माँग, भू-राजनैतिक तनाव बढ़ाएगी या शान्ति और विकास का अवसर बनेगी.संयुक्त राष्ट्र का मुख्य सन्देशसंयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश का कहना है, “नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित दुनिया, महत्वपूर्ण खनिजों की भूखी होगी.” एक नज़र मेंअभी क्यों?जैसे-जैसे देश नवीकरणीय ऊर्जा और बैटरी तकनीक का विस्तार कर रहे हैं, महत्वपूर्ण खनिजों की माँग बहुत तेज़ी से बढ़ रही है.ये इतने ज़रूरी क्यों हैं?इनके बिना जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता घटाना और स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ना सम्भव नहीं होगा.चिन्ता क्या है?कमज़ोर प्रबन्धन के कारण मूल्यवान खनिज, हिंसक टकराव, भ्रष्टाचार और पर्यावरणीय क्षति का कारण बन सकते हैं.संयुक्त राष्ट्र का उद्देश्य क्या है?यह सुनिश्चित करने में सहायता करना कि खनिज सम्पदा से समुदायों को लाभ मिले, न कि हिंसा को वित्तीय मदद.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


