खाड़ी संकट: व्यापक युद्ध से बचने और कूटनीति की राह पर लौटने की अपील
Source: UN News: रविवार, 19 जुलाई 2026 00:00 AM (IST)
होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच जारी हमलों से मध्य पूर्व में सैन्य तनाव लगातार बढ़ रहा है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने बुधवार को इस स्थिति पर गहरी चिन्ता जताई.
हिंसक टकराव बढ़ने से जून में दोनों देशों के बीच हुए समझौते के तहत लागू अन्तरिम युद्धविराम टूट गया है.यह समझौता फ़रवरी के अन्त में ईरान पर अमेरिका और इसराइल के हमलों तथा खाड़ी क्षेत्र में तेहरान की जवाबी कार्रवाई से शुरू हुई हिंसा को समाप्त करने के लिए हुआ था.कूटनीति व संवादसंयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने न्यूयॉर्क में पत्रकारों को बताया कि यूएन महासचिव ने सभी पक्षों से तनाव कम करने के लिए तत्काल क़दम उठाने और संवाद व कूटनीति के रास्ते पर लौटने का आग्रह किया है.उन्होंने कहा, “महासचिव ने दोहराया है कि पूर्ण युद्ध फिर शुरू होने पर आम नागरिकों को असहनीय क़ीमत चुकानी पड़ेगी. इसके अन्तरराष्ट्रीय शान्ति व सुरक्षा और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भी विनाशकारी परिणाम होंगे.”यूएन प्रमुख ने तेल एवं प्राकृतिक गैस के निर्यात के लिए अहम समुद्री मार्ग, होर्मुज़ जलडमरूमध्य और उसके आसपास अन्तरराष्ट्रीय नौवहन अधिकारों व स्वतंत्रताओं को पूरी तरह बहाल करने की अपील भी दोहराई.उन्होंने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के अनुरूप सभी पक्षों को इन अधिकारों एवं स्वतंत्रताओं का सम्मान करना होगा.