×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:55 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
नासा से कक्षाओं तक: सर्वजन तक एआई शिक्षा पहुँचाने की मुहिम
Source: UN News: शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 00:00 AM (IST)
इंजीनियर निया जेटर ने दो दशकों तक अन्तरिक्ष यान और रोबोट विकसित किए. अब वह कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) को सबके लिए सुलभ बनाने में जुटी हैं, ताकि इस तकनीकी क्रान्ति में कोई भी पीछे न छूट जाए. न्यू जर्सी में पली-बढ़ीं निया जेटर बचपन से ही विज्ञान में गहरी दिलचस्पी रखती थीं. वह अपने दादा से मिले 25 सेंट के सिक्के मिठाइयों पर ख़र्च करने के बजाय बैटरियाँ और बल्ब ख़रीदने के लिए बचाती थीं, ताकि आस-पड़ोस में मिली चीज़ों से विद्युत सर्किट बना सकें.उनके पिता ज़रूरी सामग्री के लिए उन्हें पुस्तकालय ले जाते थे. वहीं, किंडरगार्टन और विशेष शिक्षा की शिक्षिका उनकी माँ ने उन्हें जटिल बातों को सरल ढंग से समझाना सिखाया.तीन दशक बाद, उनकी यही जिज्ञासा उन्हें GPS उपग्रह प्रणाली के निर्माण तक ले गई, जिस पर आज दुनिया का बड़ा हिस्सा निर्भर है.उन्होंने NASA, Boeing और Raytheon में काम किया. इसके बाद, उन्होंने Amazon में रोबोटिक्स AI की वरिष्ठ प्रधान प्रौद्योगिकीविद् का पद सम्भाला, जो कम्पनी के सर्वोच्च तकनीकी पदों में से एक है और दुनिया भर में केवल कुछ ही इंजीनियरों को मिलता है.फिर, अपने करियर के शिखर पर पहुँचकर, उन्होंने एक नई राह चुनी. उन्होंने कहा, “मैंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता की पढ़ाई तब की थी, जब यह आज की तरह इतनी लोकप्रिय नहीं थी.”एक निर्णायक मोड़निया जेटर ने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ़ टैक्नोलॉजी में गणित और कम्प्यूटर विज्ञान की पढ़ाई की और ग्रह विज्ञान में विशेषज्ञता हासिल की. इसके बाद, उन्होंने स्टैनफ़र्ड विश्वविद्यालय से वैमानिकी और अन्तरिक्ष विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की.फिर उन्होंने 20 वर्षों तक अन्तरिक्ष यानों और रोबोट के लिए स्वचालित एल्गोरिदम विकसित किए और अपने क्षेत्र के शिखर तक पहुँचीं. लेकिन एक सवाल उन्हें लगातार परेशान करता रहा.उन्होंने कहा, “यह समय दुनिया के लिए बेहद अहम है, क्योंकि एआई हमारे समाज को आकार दे रहा है और समाज भी एआई की दिशा तय कर रहा है. यदि इसे विकसित करने की प्रक्रिया में सभी ज़रूरी आवाज़ें शामिल नहीं होंगी, तो अन्ततः बनने वाली तकनीक वैश्विक समुदाय के लिए सर्वोत्तम नहीं होगी.”इसी सोच ने उनके जीवन की दिशा बदल दी. उन्होंने तय किया कि अपने अनुभव का उपयोग यह सुनिश्चित करने में करेंगी कि AI की दुनिया में कोई भी पीछे न छूटे. © ThinqueBytes घाना में विद्यार्थी, ग़ैर-सरकारी संगठन ThinqueBytes के सहयोग से एक AI परियोजना पर मिलकर काम कर रहे हैं. सर्वजन का अधिकारइसी सोच से उनके ग़ैर-लाभकारी संगठन thinqueBytes की शुरुआत हुई. पहले यह उनकी निजी परियोजना थी, जिसे उन्होंने पाँच वर्षों में विकसित किया. बाद में यह ‘विशिष्ट प्रतिभाओं के संस्थान’ (Distinguished Minds Institute) का हिस्सा बन गया.संगठन का उद्देश्य उन समुदायों तक कृत्रिम बुद्धिमत्ता और STEM शिक्षा पहुँचाना है, जिन्हें तकनीकी क्षेत्र में लम्बे समय से पर्याप्त अवसर नहीं मिले हैं. अब तक यह चार महाद्वीपों में 1,000 से अधिक युवजन को प्रशिक्षण दे चुका है.इसकी कार्यप्रणाली सरल है. AI, रोबोटिक्स और रॉकेट विज्ञान जैसे जटिल विषयों को छोटे वीडियो या “बाइट्स” के माध्यम से आसान भाषा में समझाया जाता है. हर वीडियो एक बुनियादी सवाल का जवाब देता है - कृत्रिम बुद्धिमत्ता क्या है? क्या इससे डरना चाहिए? क्या यह लोगों के रोज़गार छीन लेगी?निया जेटर का मानना है कि उभरती प्रौद्योगिकी को समझना “विशेषाधिकार नहीं, बल्कि सबका अधिकार होना चाहिए.”इस सोच के पीछे उनका निजी अनुभव भी है. उन्होंने एक इंजीनियरिंग संस्थान में पढ़ाई की, जहाँ उनके अनुसार, “महिलाओं की तुलना में पुरुषों की संख्या निश्चित रूप से अधिक थी.”उन्होंने उन लोगों के पूर्वाग्रह का भी सामना किया, जो बदलती वास्तविकताओं को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे.उन्होंने कहा, “और कभी-कभी वह अलग वास्तविकता केवल ऐसे प्रतिभाशाली लोगों की होती है, जिन्हें इस दुनिया में जगह मिलनी चाहिए.”AI सुरक्षा से वैश्विक प्रशासन तकनिया जेटर प्रौद्योगिकी की सम्भावनाओं को लेकर आशावादी हैं, लेकिन उसके जोखिमों से भी पूरी तरह सचेत हैं. वह AI की तुलना एक हथौड़े से करती हैं.वह कहती हैं, “सही हाथों में यह घर बना सकता है, लोगों की रक्षा कर सकता है और जीवन बचा सकता है. लेकिन ग़लत हाथों में इसका इस्तेमाल नुक़सान पहुँचाने के लिए भी किया जा सकता है.”इसीलिए उनका मानना है कि नियम अहम हैं. नियमों को बाधा नहीं, बल्कि ऐसे मार्गदर्शक के रूप में देखा जाना चाहिए, जो यह समझने में मदद करें कि कोई उत्पाद कब और कैसे नुक़सान पहुँचा सकता है.उनके अनुसार, दुनिया इतनी तेज़ी से बदल रही है कि “कभी-कभी जब हम तकनीक विकसित कर रहे होते हैं, उसी समय उसके नियम भी लिखे जा रहे होते हैं.”उन्होंने आगाह किया कि ये नियम अक्सर ऐसे लोग तैयार करते हैं, जिनके पास ज़िम्मेदारी से तकनीक विकसित करने के लिए आवश्यक बुनियादी जानकारी नहीं होती.जिनीवा में वैश्विक संवादजुलाई की शुरुआत में, निया जेटर की यह सोच वैश्विक विमर्श का हिस्सा बनी. उन्होंने अपनी टीम के साथ जिनीवा में
एआई प्रशासन पर संयुक्त राष्ट्र के पहले वैश्विक संवाद
में भाग लिया.संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्थापित यह AI पर पहला ऐसा मंच था, जिसमें सभी देशों ने हिस्सा लिया.सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए, यूएन
महासचिव एंतोनियो गुटेरेश
ने कहा कि AI का सही उपयोग हो और उसके लाभ व्यापक रूप से साझा किए जाएँ,तो यह “दशकों के विकास को कुछ वर्षों में समेट” सकता है तथा “21वीं सदी में समानता का सबसे बड़ा माध्यम” बन सकता है.मगर उन्होंने आगाह किया कि दुनिया को यह तय करना होगा - AI को सोच-समझकर दिशा दी जाए या उसे अपने आप आगे बढ़ने दिया जाए.उन्होंने कहा कि दुनिया में 2.2 अरब लोग, यानि हर चार में से एक व्यक्ति, अब भी डिजिटल दुनिया से पूरी तरह कटे हुए हैं.अन्तरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (
ITU
) की महासचिव डोरीन बोगडान-मार्टिन ने भी यही सन्देश दोहराया कि AI का लाभ सभी तक पहुँचाने के लिए प्रौद्योगिकी और अन्तरराष्ट्रीय सहयोग को साथ-साथ आगे बढ़ना होगा.कुछ दिन बाद, निया जेटर ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता-अच्छाई के लिए वैश्विक सम्मेलन (
AI for Good Summit
) को भी सम्बोधित किया. वहाँ चर्चा कैंसर की शुरुआती पहचान में AI के उपयोग, दूरदराज़ के स्कूलों तक इंटरनेट पहुँचाने और मशीनों के साथ बड़ी हो रही पीढ़ी में आलोचनात्मक सोच विकसित करने जैसे व्यावहारिक समाधानों पर केन्द्रित रही.निया जेटर चाहें तो किसी भी समय अपने पुराने करियर में लौट सकती हैं, लेकिन उन्होंने एक अलग राह चुनी है. आज घाना की किसी कक्षा में या दुनिया के किसी भी कोने में, कोई ऐसा व्यक्ति एल्गोरिदम के बारे में सीख रहा है, जिसने कभी इसे समझ पाने की कल्पना भी नहीं की थी.यह इसलिए सम्भव हुआ, क्योंकि एक इंजीनियर ने तय किया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का भविष्य केवल कॉरपोरेट प्रयोगशालाओं में नहीं, बल्कि कक्षाओं में भी गढ़ा जाना चाहिए.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces