Advertisement
स्रेब्रेनीत्सा की भयावह स्मृतियाँ: ‘डर ही था, जिसने मुझे आगे बढ़ते रहने की ताक़त दी’

उन्होंने कहा, “अदालतों के फ़ैसलों से स्थापित तथ्यों को राजनैतिक हितों के अनुसार तोड़-मरोड़कर पेश नहीं किया जाना चाहिए.”उन्होंने कहा, “बोसनियाई लोगों के जनसंहार को नकारना सभ्यता-विरोधी कृत्य है. यह मृतकों का अपमान और जीवित लोगों के लिए एक नया ख़तरा है.”‘फिर कभी नहीं’ का संकल्प निभाएँमहासभा अध्यक्ष ऐनालेना बेयरबॉक ने कहा कि स्रेब्रेनीत्सा, रवांडा और अन्य स्थानों पर हुए जनसंहार “सामूहिक क़ब्रों से शुरू नहीं होते.” इनकी शुरुआत नफ़रत और भेदभाव, लोगों को “हम” और “वो” में बाँटने के प्रयासों तथा ऐसी नीतियों व बयानबाज़ी से होती है, जो मनुष्यों से उनकी गरिमा छीन लेती हैं.उन्होंने एक वीडियो सन्देश में अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि वह यह सुनिश्चित करे कि “‘फिर कभी नहीं’ केवल बार-बार दोहराया जाने वाला वाक्य न रहे, बल्कि ऐसा संकल्प बने जिसे हम हर हाल में निभाएँ.”छिनीं ज़िन्दगियाँ, उजड़ गया भविष्यएमिना सिनानोविच केवल पाँच वर्ष की थीं, जब स्रेब्रेनीत्सा जनसंहार में उनके पिता, दादा और चाचा की हत्या कर दी गई थी.उन्होंने कहा, “बहुत से लोगों के लिए स्रेब्रेनीत्सा इतिहास का हिस्सा है. लेकिन मेरे लिए यह मेरे जीवन का हर दिन है. यह मेरे और मेरे पिता के बीच खड़ी एक अदृश्य दीवार है, जिसे नफ़रत और अमानवीयता ने बनाया है.”उनके पिता मुरिज़ की उम्र 32 वर्ष थी, जब 13 जुलाई 1995 को क्रावित्सा के एक गोदाम में उनकी हत्या कर दी गई. यह वही स्थान था, “जहाँ हज़ारों ज़िन्दगियाँ और सपने नष्ट कर दिए गए.”
© UN Photo/Eskinder Debebe
जनसंहार में अपने पिता, दादा और चाचा को खोने वाली एमिना सिनानोविच, ‘स्रेब्रेनीत्सा में 1995 में हुए जनसंहार की याद और आत्मचिन्तन के अन्तरराष्ट्रीय दिवस’ के अवसर पर सम्बोधित करते हुए.
एमिना सिनानोविच के पास अपने पिता की बहुत कम यादें हैं. उनकी एकमात्र निशानी सिगरेट का एक छोटा डिब्बा है, जो सामूहिक क़ब्र में उनके अवशेषों के पास मिला था.उन्होंने कहा, “हत्याएँ रुक जाने से जनसंहार समाप्त नहीं हो जाता.”“यह भविष्य छीन लेता है. यह उन आलिंगनों को छीन लेता है, जो आपको कभी नसीब नहीं होंगे, उन शब्दों को छीन लेता है, जिन्हें आप कभी नहीं सुन पाएँगे, और उन यादों को भी, जिन्हें बनाने का अवसर आपको कभी नहीं मिलेगा.”उन्होंने दुनिया से आग्रह किया कि जब भी जनसंहार को नकारा जाए, वह मुँह न मोड़े, “क्योंकि जनसंहार को नकारना, उसे जारी रखने के समान है.”
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


