×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:39 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
सहायता कटौती से 10 लाख महिलाएँ और लड़कियाँ जीवनरक्षक मदद से वंचित
Source: UN News: मंगलवार, 14 जुलाई 2026 00:00 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र की लैंगिक समानता संस्था, UN Women ने शुक्रवार को कहा कि सहायता में अभूतपूर्व कटौती के कारण संकटग्रस्त क्षेत्रों में काम करने वाले महिला संगठन बन्द होने की कगार पर पहुँच गए हैं. इससे जनवरी 2025 से अब तक कम से कम 10 लाख महिलाएँ और लड़कियाँ अहम मानवीय सहायता से वंचित हो गई हैं. यह चेतावनी नई रिपोर्ट, ‘सहनशक्ति की सीमा के पार’(Beyond the Breaking Point) में दी गई है. रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं और लड़कियों को आवश्यक सेवाएँ देने वाले संगठनों को ऐसे समय में अपने कार्यक्रमों में कटौती या उन्हें स्थगित करना पड़ रहा है, जब मानवीय सहायता की वैश्विक ज़रूरतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई हैं.
नवीनतम आँकड़ों
के अनुसार, दुनिया भर में लगभग 12 करोड़ महिलाओं और लड़कियों को मानवीय सहायता और संरक्षण की आवश्यकता है. मगर उन तक पहुँचने में सबसे सक्षम स्थानीय महिला संगठन गम्भीर वित्तीय संकट से जूझ रहे हैं. ये संगठन अक्सर उन क्षेत्रों में भी काम करते हैं, जहाँ अन्तरराष्ट्रीय एजेंसियाँ नहीं पहुँच पातीं.जीवन बचाने का संघर्षअफ़ग़ानिस्तान, काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य और हेती समेत दुनिया के कुछ सबसे गम्भीर मानवीय संकटों में ये संगठन अहम भूमिका निभा रहे हैं. अन्तरराष्ट्रीय ध्यान दूसरी ओर चले जाने के बाद भी वे ज़मीनी स्तर पर काम करते रहते हैं और हिंसा से जीवित बचे लोगों, विस्थापित परिवारों एवं संवेदनशील समुदायों को सहायता पहुँचाते हैं.
यूएन वीमेन
की मानवीय कार्रवाई प्रमुख सोफ़िया कैलटॉर्प ने कहा, “महिला संगठनों को मिलने वाली सहायता में हर एक डॉलर की कटौती का सीधा असर संघर्ष से जुड़ी यौन हिंसा से जीवित बचे लोगों, विस्थापित माताओं, स्कूल छोड़ने को मजबूर लड़कियों और जीवन बचाने के लिए संघर्ष कर रहे समुदायों पर पड़ता है.”
UN Women
ने चेतावनी दी कि एजेंसियों और साझीदारों को ऐसे समय में अपने कार्यक्रमों में कटौती करनी पड़ रही है, जब उनकी सबसे अधिक आवश्यकता है.मुख्य निष्कर्षयह रिपोर्ट 52 संकट और हिंसक टकराव-प्रभावित देशों में महिलाओं के नेतृत्व वाले 855 संगठनों से मिली प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. इसके मुख्य निष्कर्ष हैं:जनवरी 2025 से अब तक कम से कम 10 लाख महिलाएँ और लड़कियाँ महत्वपूर्ण सहायता से वंचित हो गई हैं. इसकी वजह मानवीय सहायता में अब तक दर्ज सबसे बड़ी वार्षिक गिरावट है.लगभग 10 में से 9 संगठन मौजूदा ज़रूरतों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं, जबकि 84 प्रतिशत संगठनों ने अपनी सेवाओं की माँग बढ़ने की जानकारी दी है.जिन महिलाओं और लड़कियों के पास सहायता के अन्य विकल्प सबसे कम हैं, वे सबसे पहले प्रभावित हो रही हैं. दूरदराज़ और दुर्गम समुदायों में 63 प्रतिशत संगठनों ने अपनी सेवाएँ कम कर दी हैं.लैंगिक हिंसा बढ़ रही है. 86 प्रतिशत संगठनों ने ऐसी हिंसा में वृद्धि दर्ज की है, जबकि 62 प्रतिशत का कहना है कि महिलाओं एवं लड़कियों के लिए सुरक्षित स्थान या तो बन्द हो गए हैं या उनमें भारी कटौती की गई है.वित्तीय कटौती से महिला अधिकारों के विरुद्ध बढ़ता वैश्विक विरोध और गहरा रहा है. हर पाँच में से एक संगठन ने महिलाओं के नेतृत्व और लैंगिक समानता से जुड़े कार्यक्रम पहले ही स्थगित कर दिए हैं.बिना वेतन काम करने को मजबूरमानवीय संगठनों का नेतृत्व करने वाली अनेक महिलाएँ स्वयं हिंसक टकराव या विस्थापन का सामना कर रही हैं. संसाधनों की भारी कमी के बावजूद वे अपना काम जारी रखे हुए हैं. लगभग दो-तिहाई संगठनों ने बताया कि आवश्यक सेवाएँ जारी रखने के लिए उनके कर्मचारी बिना वेतन काम कर रहे हैं.वहीं, लगभग आधे संगठनों के अनुसार कर्मचारियों में अत्यधिक थकान और मानसिक दबाव बढ़ रहा है. 88 प्रतिशत संगठनों ने यह भी बताया कि उनकी सहायता पाने वाली महिलाओं और लड़कियों का मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ रहा है. © UNICEF/Mohammed Jamal अल फ़शर से विस्थापित दाई अमीना, उत्तरी दारफ़ूर के तवीला में UNICEF समर्थित स्वास्थ्य केन्द्र में माताओं की देखभाल करती हैं. सिमटती सेवाएँवित्तीय संकट का असर संकट-प्रभावित समुदायों पर पहले ही दिखाई देने लगा है.सर्वेक्षण में शामिल आधे संगठनों ने प्रतीक्षा सूची बनानी शुरू कर दी है या बढ़ती माँग पूरी न कर पाने के कारण महिलाओं और लड़कियों को बिना सहायता लौटाने के लिए मजबूर हैं.वहीं, 92 प्रतिशत संगठनों ने बताया कि उनकी सहायता पाने वाली महिलाओं में ग़रीबी बढ़ रही है, जबकि 82 प्रतिशत के अनुसार अधिक लड़कियाँ स्कूल छोड़ने को मजबूर हैं.इन आँकड़ों के पीछे ऐसी महिलाएँ हैं, जिन्हें बन्द हो चुके आश्रय केन्द्रों से लौटना पड़ रहा है, ऐसी गर्भवती महिलाएँ हैं, जिन्हें इलाज के लिए घंटों यात्रा करनी पड़ रही है, और ऐसी माताएँ हैं, जो अपने बच्चों के लिए भोजन नहीं जुटा पा रही हैं.मानवीय सहायता से परे असरUN Women ने चेतावनी दी है कि इस संकट का असर केवल तत्काल मानवीय सहायता तक सीमित नहीं है.महिला संगठनों के कमज़ोर होने से समुदायों में निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं का नेतृत्व और भागेदारी बढ़ाने के प्रयास भी प्रभावित हो रहे हैं. सर्वेक्षण में शामिल आधे से अधिक संगठनों ने बताया कि स्थानीय नेतृत्व में महिलाओं की भागेदारी घट रही है.UN Women ने इन संगठनों को निरन्तर वित्तीय सहायता देने का आहवान किया है. संस्था ने कहा कि महिला संगठन संकट के दौरान सबसे पहले सहायता पहुँचाते हैं, महिला अधिकारों की रक्षा करते हैं और पुनर्बहाली एवं शान्ति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.सोफ़िया कैलटॉर्प ने कहा, “तत्काल कार्रवाई नहीं की गई, तो दुनिया के सबसे भीषण संकटों में महिलाओं और लड़कियों का जीवन बचाने वाले ये संगठन ख़ुद भी युद्ध की भेंट चढ़ सकते हैं.”
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces