×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:35 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
योरोप में भीषण गर्मी ने 1970 के दशक के रिकॉर्ड तोड़े
Source: UN News: रविवार, 12 जुलाई 2026 00:00 AM (IST)
जलवायु निगरानी सेवा की गुरुवार को जारी नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष पश्चिमी योरोप में जून का महीना अब तक का सबसे गर्म रहा. वहीं, वैश्विक स्तर पर यह अब तक का दूसरा सबसे गर्म जून महीना दर्ज किया गया. विश्व मौसम विज्ञान संगठन (
WMO
) में जलवायु सूचना प्रमुख जॉन कैनेडी ने कहा, “जलवायु परिवर्तन के कारण ऐसी तापलहरों का आना अपेक्षित है.”उन्होंने कहा, “1976 की ऐतिहासिक तापलहर के बाद से पिछले 50 वर्षों में योरोप का औसत तापमान लगभग दो डिग्री बढ़ चुका है. योरोप दुनिया का सबसे तेज़ी से गर्म हो रहा महाद्वीप है और यहाँ अत्यधिक तापमान की घटनाएँ भी लगातार बढ़ रही हैं.”योरोप की कॉपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा के मासिक अपडेट के अनुसार, जून में समुद्र की सतह का तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचने से गर्मी और तेज़ हुई.वैश्विक स्तर पर भी ध्रुवीय क्षेत्रों से बाहर के महासागरों की सतह का औसत तापमान जून में अब तक के सबसे ऊँचे स्तर पर रहा. यह जून 2024 में दर्ज पिछले रिकॉर्ड से केवल 0.01 डिग्री सेल्सियस अधिक था. सेवा के अनुसार, भूमध्यरेखीय प्रशान्त महासागर में मज़बूत अल-नीनो परिस्थितियों का बनना भी इसकी एक वजह रही.मौतें, सूखा और आगरिकॉर्ड तोड़ तापलहर का लोगों के स्वास्थ्य पर गम्भीर असर पड़ा है और गर्मी से जुड़ी मौतें भी हुई हैं.योरोप के बड़े हिस्सों में सूखे जैसी परिस्थितियाँ बनी रहीं. अत्यधिक गर्मी और शुष्क मौसम ने जंगलों में आग की घटनाएँ बढ़ाईं व पूर्वी योरोप के कुछ क्षेत्रों में सूखे का ख़तरा और गहरा कर दिया.WMO के अनुसार, पश्चिमी योरोप के कुछ हिस्सों में जुलाई में भी भीषण गर्मी जारी है. इसके साथ कुछ स्थानों पर तेज़ तूफ़ान आ रहे हैं, जबकि फ़्रांस व आइबेरियाई प्रायद्वीप सहित कई क्षेत्रों में सूखे की स्थिति बिगड़ रही है और जंगलों में आग लगने का जोखिम बढ़ गया है.‘ख़ामोश जानलेवा ख़तरा’जब शरीर जितनी गर्मी बाहर निकाल पाता है, उससे अधिक गर्मी सोख लेता है, तो ताप तनाव (heat stress) की स्थिति पैदा होती है.
अत्यधिक गर्मी
को अक्सर “ख़ामोश जानलेवा ख़तरा” कहा जाता है, क्योंकि कई देशों में इससे होने वाली मौतों और स्वास्थ्य समस्याओं के मामले पूरी तरह दर्ज नहीं हो पाते.
विश्व स्वास्थ्य संगठन
(
WHO
) के अनुसार, पिछले चार वर्षों में योरोप में गर्मी से जुड़ी दो लाख से अधिक मौतें हुई हैं. वहीं, WMO का अनुमान है कि वर्ष 2000 से 2019 के बीच दुनिया भर में हर साल लगभग चार लाख 89 हज़ार लोगों की मौत गर्मी से सम्बन्धित कारणों से हुई.WHO-WMO के संयुक्त
जलवायु एवं स्वास्थ्य कार्यालय
में स्वास्थ्य सलाहकार लैचलन मैकाइवर ने बताया कि बुज़ुर्गों, छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, खुले में काम करने वाले श्रमिकों, बेघर लोगों और पुरानी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को सबसे अधिक ख़तरा होता है. हालाँकि, तापमान बहुत अधिक हो और लम्बे समय तक बना रहे, तो ताप तनाव किसी को भी प्रभावित कर सकता है.गर्म होती रातें © C3S/ECMWF जून 2026, पश्चिमी योरोप में अब तक का सबसे गर्म जून महीना. चिन्ता केवल दिन के बढ़ते तापमान की नहीं, बल्कि रात में तापमान के ऊँचा बने रहने की भी है.योरोप और एशिया के कुछ हिस्सों में उस रात को “उष्णकटिबन्धीय रात” कहा जाता है, जब तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं जाता. तापलहरों के दौरान, विशेष रूप से शहरों में, ऐसी गर्म रातें अधिक आम हो जाती हैं.WMO-WHO के संयुक्त जलवायु एवं स्वास्थ्य कार्यालय में तकनीकी सलाहकार आर्मेल कैस्टेलन ने कहा, “तापलहर से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर को समझने के लिए, दोपहर के अधिकतम तापमान से अधिक अहम यह हो सकता है कि रात में तापमान कितना नीचे गिरता है.”उन्होंने कहा, “अगर दिन में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने के बाद रात में गिरकर 18 डिग्री हो जाए, तो शरीर को गर्मी से उबरने का अवसर मिलता है. लेकिन दिन का तापमान 36 डिग्री हो और रात भर 25 डिग्री से ऊपर बना रहे, तो स्वास्थ्य के लिए ख़तरा कहीं अधिक होता है.”गर्मी से निपटने की कार्य योजनाएँWMO संयुक्त राष्ट्र की उन 10 विशिष्ट संस्थाओं में शामिल है, जो महासचिव की ‘
चरम गर्मी पर कार्रवाई की पुकार
’ पहल को समर्थन दे रही हैं. इस पहल का उद्देश्य बेहतर वैज्ञानिक जानकारी, पूर्व चेतावनी प्रणालियों, जन-जागरूकता एवं समन्वित कार्रवाई के ज़रिए गर्मी के प्रभावों को कम करना और अन्तरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाना है.संयुक्त राष्ट्र की मौसम एजेंसी, उसके सदस्य एवं साझीदार समय पर चेतावनियाँ जारी करने और समन्वित कार्य योजनाएँ लागू करने के लिए काम कर रहे हैं. इसका उद्देश्य लोगों की जान बचाना और अर्थव्यवस्था, पारिस्थितिकी तंत्र, बुनियादी ढाँचे तथा श्रम उत्पादकता को होने वाले नुक़सान को कम करना है.देशों और समुदायों को अत्यधिक गर्मी से निपटने में मदद करने के लिए, संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य और मौसम एजेंसियों ने इस सप्ताह
गर्मी एवं स्वास्थ्य कार्य योजनाओं पर नया मार्गदर्शन
जारी किया.सर्वाधिक गर्म स्थानविश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) नियमित रूप से तापमान के नए रिकॉर्ड की जानकारी संकलित कर रहा है. इनमें जून में योरोप के कई देशों में दर्ज रिकॉर्ड तोड़ तापमान भी शामिल हैं:डेनमार्क: दो स्थानों पर तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचा, जिससे 1975 में बना राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूट गया.फ़्रांस: 24 जून को देश का औसत तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने जुलाई 2019 और अगस्त 2003 के रिकॉर्ड तोड़ दिए. पुल्लुआउ शहर में तापमान 43.8 डिग्री तक पहुँचा, जबकि रात का तापमान 22 डिग्री रहना भी एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड था.नीदरलैंड्स: 26 जून को तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड था.स्पेन: 23 और 24 जून को कई स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया. बिलबाओ में तापमान 42.7 डिग्री तक पहुँचा, जो शहर में अब तक का सर्वाधिक तापमान था.स्विट्ज़रलैंड: बासेल में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शहर का नया रिकॉर्ड था.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
पंजाब में पराली प्रबंधन मशीनों में बड़े घोटाले का आरोप, एचएस फुल्का ने सीबीआई जांच की मांग
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
और खबरें
Features
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces