Advertisement
वेनेज़ुएला भूकम्प: 6.8 लाख बच्चों को तत्काल मानवीय सहायता की ज़रूरत

कई अस्पतालों में उपचार जारी है, लेकिन चोटों, हड्डी रोग और मस्तिष्क एवं तंत्रिका शल्य चिकित्सा से जुड़ी सेवाओं की माँग बहुत अधिक है. अस्पतालों को दवाओं, गहन चिकित्सा सामग्री, पानी और बिजली की आवश्यकता है. साथ ही, मरीज़ों को एक स्वास्थ्य केन्द्र से दूसरे में पहुँचाने और उनके बेहतर वितरण की व्यवस्था भी ज़रूरी है.ला गुएरा में संयुक्त राष्ट्र ने प्रभावित समुदायों के नज़दीक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए तीन फ़ील्ड अस्पताल स्थापित किए हैं. इनमें गहन चिकित्सा इकाइयाँ, उपचार कक्ष और आघात चिकित्सा क्षेत्र मौजूद हैं.संयुक्त राष्ट्र विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का क्षेत्रीय कार्यालय PAHO, अस्पतालों के आकलन, आपात चिकित्सा दलों के समन्वय और दवाओं, आघात चिकित्सा सामग्री, जल एवं स्वच्छता सामग्री तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में वेनेज़ुएला के अधिकारियों की सहायता कर रहा है.आकलन में प्रभावित लोगों, लापता व्यक्तियों की तलाश कर रहे परिवारों, स्वास्थ्यकर्मियों और राहत एवं बचावकर्मियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तथा मनोसामाजिक सहायता की तत्काल आवश्यकता भी बताई गई है.बचाव के बाद परिवारों की सहायताला गुएरा के दौरे के दौरान संयुक्त राष्ट्र और अन्य अधिकारियों ने उन लोगों की सहायता के लिए राज्य में दो बहु-सेवा केन्द्र स्थापित करने पर सहमति जताई, जिनके घर नष्ट हो गए हैं या जो फिलहाल उनमें वापस नहीं लौट सकते.इन केन्द्रों पर भोजन, चिकित्सा देखभाल, पानी, साफ़-सफ़ाई और स्वच्छता सेवाएँ उपलब्ध होंगी. बच्चों और किशोरों के संरक्षण के साथ-साथ लैंगिक हिंसा की रोकथाम और उससे निपटने के लिए भी सहायता दी जाएगी.समय बीतने के साथ ज़रूरतें बढ़ रही हैं. प्रभावित परिवारों के लिए संकट बचाव अभियान समाप्त होने के बाद भी जारी रहता है. उन्हें सुरक्षित पेयजल, चिकित्सा देखभाल, रहने के लिए सुरक्षित स्थान और बच्चों के सदमे से उबरने तथा पढ़ाई फिर शुरू करने के अनुकूल हालात की ज़रूरत है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


