-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूक्रेन: हिंसक टकराव में फँसे हज़ारों लोगों तक सहायता पहुँचाना, एक बड़ी चुनौती

Source: UN News: मंगलवार, 30 जून 2026 00:00 AM (IST)
यूक्रेन: हिंसक टकराव में फँसे हज़ारों लोगों तक सहायता पहुँचाना, एक बड़ी चुनौती
युद्धग्रस्त यूक्रेन के दक्षिणी हिस्से में लड़ाई के अग्रिम मोर्चे पर रह रहे हज़ारों आम नागरिकों को भोजन, मेडिकल देखभाल समेत अन्य आवश्यकताओं की क़िल्लत से जूझना पड़ रहा है और उन्हें वहाँ से सुरक्षित बाहर निकालने के मार्ग सिकुड़ते जा रहे हैं. यूएन मानवाधिकार निगरानी मिशन (HRMMU) ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि ख़ेरसॉन क्षेत्र में रूस द्वारा क़ाबिज़ कुछ इलाक़ों में आम निवासियों के लिए दैनिक जीवन ख़तरनाक होता जा रहा है.कम दूरी तक मार करने वाले ड्रोन और बारूदी सुरंगों की वजह से उनके हताहत होने का जोखिम है और इसलिए उनकी आवाजाही सीमित हुई है और ज़रूरी सेवाओं से उनका सम्पर्क कट गया है. Tweet URL यूएन मिशन प्रमुख डैनियल बैल ने बताया कि लोग न बाहर जा सकते हैं, न खाद्य सहायता प्रवेश कर सकती है, और बीमार व घायल लोगों के लिए चिकित्सा सहायता भी मुहैया नहीं कराई जा रही है.यूक्रेनी प्रशासन का अनुमान है कि ओलेश्की और होला प्रिस्तान समेत अन्य अग्रिम इलाक़ों में 6 हज़ार से अधिक लोग फँसे हुए हैं, जिनमें 180 से अधिक बच्चे हैं. बताया गया है कि इस वर्ष अब तक, इन दो समुदायों में कम से कम 29 लोगों की जान गई है और 54 घायल हुए हैं. सुरक्षा पर जोखिमस्थानीय निवासियों के अनुसार, वर्ष 2025 और 2026 में स्थिति धीरे-धीरे बद से बदतर हुई है और हिंसक टकराव की गहनता बढ़ने की वजह से उनके लिए यहाँ से बाहर निकल पाना कठिन हो गया है.असुरक्षा की वजह से खाद्य सामान की भी कमी है. ओलेश्की में रोज़मर्रा की खाद्य वस्तुओं के लिए एकमात्र स्टोर इस वर्ष जनवरी में बन्द हो गया था, चूँकि सामान के लिए आपूर्ति मार्ग पर भरोसा नहीं किया जा सकता है. इस वजह से लोग, लम्बे समय तक इस्तेमाल के लिए संरक्षित भोजन या फिर निजी तौर पर भेजे जाने वाले सामान पर निर्भर हैं. पिछले एक महीने से इन इलाक़ों में खाद्य सामग्री की आपूर्ति नहीं हो पाई है और वृद्धजन के लिए चलने-फिरने में कठिनाई की वजह से अपने लिए व्यवस्था कर पाना चुनौतीपूर्ण है. स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं में भी विशाल व्यवधान आया है और ऐम्बुलेंस गाड़ियों के लिए सीधे घर पर पहुँचना अब सम्भव नहीं है और केवल अत्यधिक नाज़ुक मामलों में ही उपचार उपलब्ध हो पा रहा है.मानवीय सहायता में बाधाज़रूरतमन्द आबादी तक मानवीय राहत सामग्री पहुँचाना भी कठिन होता जा रहा है. हाल ही में, ओलेश्की में खाद्य सहायता लेकर जा रहे एक क़ाफ़िले के बारूदी सुरंग की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हुए.वहीं, बुधवार को ख़ेरसॉन क्षेत्र में बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करने के प्रयासों में जुटे दो कर्मचारी एक हमले में मारे गए जबकि कई अन्य घायल हुए हैं.यूएन मानवाधिकार निगरानी मिशन ने इन कर्मचारियों की मौतों पर दुख प्रकट करते हुए ध्यान दिलाया है कि मानवीय सहायताकर्मियों को कभी भी निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए और मानवतावादी क़ानून का पालन करना होगा.डैनियल बैल ने ज़ोर देकर कहा है कि जल्द से जल्द युद्धविराम को लागू किया जाना होगा, ताकि स्थानीय लोग सुरक्षित हालात में बाहर आ सकें और वहाँ रह रहे लोगों तक भोजन व दवाएँ पहुँचाई जा सके.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement