×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:49 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
UNHCR - शरणार्थियों की ख़ातिर, सुरक्षा, गरिमा और समावेशन का आहवान
Source: UN News: गुरुवार, 25 जून 2026 00:01 AM (IST)
विश्व शरणार्थी दिवस 2026 पर संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) ने नई दिल्ली में शरणार्थियों, संयुक्त राष्ट्र अधिकारियों, नागरिक समाज और अन्य साझीदारों के साथ मिलकर जबरन विस्थापित लोगों के साहस और योगदान का सम्मान किया तथा सुरक्षित शरण पाने के उनके अधिकार के प्रति समर्थन दोहराया. इस वर्ष विश्व शरणार्थी दिवस की थीम है, “जब तक हर कोई सुरक्षित न हो जाए.” इसी भावना को रेखांकित करते हुए भारत में यूएनएचसीआर की मिशन प्रमुख अरेती सियानी ने कहा कि यह दिवस शरणार्थियों के साहस और दृढ़ता का सम्मान करने तथा यह याद दिलाने का अवसर है कि उनकी सुरक्षा हम सभी की साझा ज़िम्मेदारी है.इस वर्ष 1951 के शरणार्थी कन्वेंशन की 75वीं वर्षगाँठ भी मनाई जा रही है. इस कन्वेंशन ने हिंसा व उत्पीड़न से बचकर, सुरक्षा की तलाश में निकलने वाले लोगों के सुरक्षित शरण पाने और अपना जीवन फिर से सँवारने के अधिकार को मान्यता दी थी.उन्होंने कहा, “यह वादा आज भी उतना ही प्रासंगिक है. हमें इसे तब तक निभाते रहना होगा, जब तक हर कोई सुरक्षित न हो जाए.”दुनिया भर में लगभग चार करोड़ 20 लाख शरणार्थी सुरक्षित शरण पाने के अधिकार पर निर्भर हैं, जबकि 11 करोड़ 70 लाख से अधिक लोग अपने घरों से विस्थापित हो चुके हैं. हालाँकि एक दशक से अधिक समय में पहली बार वैश्विक शरणार्थी आबादी में कमी दर्ज की गई है, लेकिन हिंसक टकराव जारी हैं, नए संकट उभर रहे हैं और अनेक लोगों के लिए स्थाई समाधान अब भी दूर हैं.मानवीय सहायता की ज़रूरतें लगातार बढ़ रही हैं, जबकि उपलब्ध संसाधन घट रहे हैं. इससे शरणार्थियों की मेज़बानी करने वाले देशों, स्थानीय समुदायों और सहायता संगठनों पर दबाव बढ़ता जा रहा है.इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सुरक्षा का अर्थ केवल हिंसा से बचना नहीं है. इसमें क़ानूनी पहचान, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और रोज़गार तक पहुँच के साथ-साथ गरिमा के साथ नया जीवन शुरू करने का अवसर भी शामिल है.उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि शरणार्थियों को केवल उनके विस्थापन से नहीं पहचाना जाना चाहिए. अवसर मिलने पर वे कामगारों, उद्यमियों, शिक्षकों, चिकित्सकों, कलाकारों और सामुदायिक नेताओं के रूप में मेज़बान समाजों में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं. मानवाधिकार, शान्ति और विकासभारत में संयुक्त राष्ट्र के रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर स्टेफ़ान प्रीज़नर ने कहा कि जबरन विस्थापन का मानवाधिकारों, शान्ति एवं सुरक्षा और सतत विकास से सीधा सम्बन्ध है.युद्ध, हिंसा, भेदभाव और बहिष्करण के कारण लोगों को अक्सर अपने घर छोड़ने पड़ते हैं. लम्बे समय तक विस्थापन परिवारों को ग़रीबी की ओर धकेल सकता है और मेज़बान समुदायों की सार्वजनिक सेवाओं, बुनियादी ढाँचे एवं रोज़गार पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है.उन्होंने कहा कि शरणार्थियों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, कौशल विकास और आजीविका के अवसर सुनिश्चित करना उनकी सहनक्षमता व आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए बेहद आवश्यक है.स्टेफ़ान प्रीज़नर ने कहा, “सुरक्षा को विकास से अलग करके नहीं देखा जा सकता. विकास को सम्भव बनाने के लिए सुरक्षा एक आवश्यक शर्त है.”उन्होंने विस्थापन के कारणों और प्रभावों से निपटने तथा किसी को भी पीछे नहीं छोड़ने की प्रतिबद्धता को पूरा करने में सतत विकास लक्ष्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रेखांकित की.कार्यक्रम में शरणार्थियों को आश्रय देने की भारत की लम्बी परम्परा और विस्थापित लोगों की सहायता में सरकारी संस्थानों, नागरिक समाज, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों, स्थानीय समुदायों तथा शरणार्थी-नेतृत्व वाले संगठनों के योगदान का भी ज़िक्र किया गया. © UN India/Shachi Chaturvedi भारत में UNHCR द्ववारा विश्व शरणार्थी दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित कला प्रदर्शनी. केन्द्र में रही शरणार्थियों की आवाज़कार्यक्रम में शरणार्थियों के अनुभवों, उपलब्धियों और रचनात्मक अभिव्यक्तियों को प्रमुख स्थान दिया गया.“जब तक हर कोई सुरक्षित न हो: सुरक्षित शरण पाने के अधिकार की रक्षा” विषय पर हुई पैनल चर्चा में शरण तक पहुँच सुनिश्चित करने, शरणार्थियों की गरिमा और अधिकारों की रक्षा करने तथा मेज़बान समुदायों को समर्थन देने पर विचार-विमर्श हुआ.संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों ने शरणार्थी समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को सामने रखा. एक युवा शरणार्थी ने विस्थापन, साहस और आशा पर आधारित कविता भी प्रस्तुत की.विभिन्न देशों के शरणार्थी चैम्पियनों को समर्पित एक दृश्य प्रस्तुति में उन लोगों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद नेतृत्व किया और अपने समुदायों की मदद की.कार्यक्रम का समापन एक प्रदर्शनी के साथ हुआ, जिसमें शरणार्थियों के जीवन, प्रतिभाओं और योगदान की झलक प्रस्तुत की गई. इस अवसर ने यह सन्देश दोहराया कि स्थाई सुरक्षा के लिए संरक्षण, समावेशन और बेहतर भविष्य बनाने के अवसर बेहद आवश्यक हैं.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
पंजाब में पराली प्रबंधन मशीनों में बड़े घोटाले का आरोप, एचएस फुल्का ने सीबीआई जांच की मांग
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces