×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 3:46 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
HIV/AIDS पर हासिल प्रगति को ख़तरा, ‘नाज़ुक दौर’ की चेतावनी
Source: UN News: बुधवार, 24 जून 2026 00:01 AM (IST)
एचआईवी/एड्स के वैश्विक संकट के रूप में सामने आने के चार दशक बाद, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में जुटे विश्व नेताओं, कार्यकर्ताओं और सामुदायिक प्रतिनिधियों ने इस स्वास्थ्य संकट पर क़ाबू पाने के वैश्विक प्रयासों में प्रगति की रफ़्तार धीमी पड़ रही है, जबकि वित्तीय दबाव और घटता समर्थन, दशकों की उपलब्धियों को उलटने का ख़तरा उत्पन्न कर रहे हैं. साल 2001 से एचआईवी/एड्स पर हर 5 वर्ष में आयोजित होने वाली उच्च-स्तरीय बैठक में, सोमवार को वक्ताओं ने देशों की सरकारों से अपील की कि वे 2030 तक, एड्स को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य ख़तरे के रूप में समाप्त करने के लक्ष्य के प्रति, फिर से प्रतिबद्ध हों और वैश्विक प्रतिक्रिया को दिशा देने के लिए एक नया राजनैतिक घोषणा-पत्र अपनाएँ.संयुक्त राष्ट्र उप महासचिव आमिना मोहम्मद ने, दशकों के दौरान वैश्विक सहयोग में हुई असाधारण प्रगति की ओर ध्यान केन्द्रित किया.उन्होंने महासचिव एंतोनियो गुटेरेश की ओर से बोलते हुए कहा कि दुनिया ने, एड्स संक्रमण के पहले मामले के सामने आने के 45 वर्षों में, असाधारण एकजुटता और संकल्प दिखाए हैं.इस प्रयास के परिणामस्वरूप, एड्स से होने वाली मौतों में, वर्ष 2004 के चरम स्तर की तुलना में, 70 प्रतिशत की कमी आई है और दुनिया भर में 3 करोड़ 20 लाख से अधिक लोगों को जीवनरक्षक एंटीरेट्रोवायरल उपचार उपलब्ध कराया गया है.हालाँकि, आमिना मोहम्मद ने आगाह भी किया कि प्रगति अब भी असमान और नाज़ुक बनी हुई है. अन्तरराष्ट्रीय सहयोग की अपीलउन्होंने बताया कि 2024 के अन्त तक 9 करोड़ 20 लाख लोग, एचआईवी उपचार से वंचित थे, जबकि 13 लाख लोग एचआईवी से संक्रमित हुए और एड्स से सम्बन्धित कारणों से, 6.3 लाख लोगों की मृत्यु हुई.उन्होंने कहा कि वित्तीय कटौतियाँ सीधे तौर पर रोकथाम के प्रयासों और सामुदायिक प्रणालियों को प्रभावित कर रही हैं, जो इस प्रतिक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं.उप महासचिव ने 5 प्राथमिक क्षेत्रों में नए सिरे से कार्रवाई की अपील की, जिसमें रोकथाम और उपचार तक पहुँच का विस्तार, सामुदायिक नेतृत्व को मज़बूत करना, मानवाधिकारों की सुरक्षा, वित्तीय संसाधनों में वृद्धि और अन्तरराष्ट्रीय सहयोग को पुनर्जीवित करना शामिल है.उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि मानवाधिकार और समानता को इस बीमारी पर क़ाबू पाने के प्रयासों का मार्गदर्शन करते रहना चाहिए. साथ ही, यह चेतावनी दी कि कलंक, भेदभाव और नागरिक समाज के सिमटते दायरे के कारण अब भी लोगों की जान जोखिम में है. © UNICEF/Shehzad Noorani एक व्यक्ति ईरान में HIV/AIDS पर आयोजित बैठक में शामिल होने से पहले उससे जुड़ी एक पुस्तिका हाथ में लिए हुए. (फाइल फोटो) गम्भीर चुनौतियाँ
यूएनएड्स
की कार्यकारी निदेशक विनी ब्यानयीमा ने कहा कि इस समय, एचआईवी कार्रवाई गम्भीर चुनौतियों का सामना कर रही है.2025 में विकास के लिए वित्तीय सहायता में 23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जो अब तक की सबसे बड़ी कमी है.उन्होंने चेतावनी दी कि उच्च बोझ वाले और निम्न आय वाले देशों में एचआईवी कार्यक्रम सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं.यूएनएड्स के नए आँकड़ों के अनुसार, ऐसे क्षेत्रों में एचआईवी परीक्षण 22 प्रतिशत तक घट गया है, जिससे बहुत से लोग अपनी स्थिति से अनजान रहकर संक्रमण फैलाते रहते हैं.उन्होंने यह भी बताया कि कई जगहों पर कॉण्डोम के लिए मिलने वाली वित्तीय सहायता 90 प्रतिशत से अधिक घटा दी गई है, जिससे रोकथाम के प्रयास कमज़ोर हो रहे हैं.विनी ब्यानयीमा ने कहा कि इसके बावजूद एड्स को समाप्त करना अब भी सम्भव है, लेकिन मौजूदा समय बेहद नाज़ुक है और वैश्विक बहुपक्षीय सहयोग कमज़ोर पड़ रहा है, जिससे अभी तक हासिल की गई प्रगति उलटने का ख़तरा है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
पंजाब में पराली प्रबंधन मशीनों में बड़े घोटाले का आरोप, एचएस फुल्का ने सीबीआई जांच की मांग
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces