×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:09 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
तिहरे जलवायु संकट की चपेट में दुनिया के लगभग आधे बच्चे
Source: UN News: गुरुवार, 18 जून 2026 00:01 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) की नई जलवायु रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि सूखा, अत्यधिक गर्मी और तापलहरें मिलकर दुनिया भर में करोड़ों बच्चों के लिए सबसे व्यापक तिहरा जलवायु संकट बन गए हैं.
UNICEF
की कार्यकारी निदेशक कैथरीन रसैल ने कहा है, “तापलहरों, जंगलों की आग, सूखे और बाढ़ के कारण बच्चों का जीवन लगातार अस्त-व्यस्त हो रहा है. दुनिया के आधे बच्चे अब कम से कम तीन जलवायु ख़तरों का एक साथ सामना कर रहे हैं, जिनका असर उनके रोज़मर्रा के जीवन पर पड़ रहा है.”एक साथ कई जलवायु ख़तरेरिपोर्ट में पहली बार विस्तार से बताया गया है कि एक साथ कई जलवायु ख़तरे कहाँ और कितनी गम्भीरता से बच्चों तथा उन आवश्यक सामाजिक सेवाओं को प्रभावित कर रहे हैं, जिन पर वे निर्भर हैं. इसमें सरकारों के लिए इन जोखिमों से निपटने के ठोस उपाय भी सुझाए गए हैं.रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया का लगभग हर बच्चा कम से कम एक जलवायु ख़तरे की चपेट में है, जबकि 40 लाख से अधिक बच्चों को एक साथ छह ख़तरों का सामना करना पड़ सकता है. नवीनतम उपलब्ध आँकड़ों के आधार पर आठ सबसे आम जलवायु ख़तरों के प्रति बच्चों के जोखिम का मानचित्रण किया गया है. इनमें तटीय बाढ़, सूखा, अत्यधिक गर्मी, जंगलों की आग, तापलहरें, नदियों में बाढ़, रेत और धूल भरी आँधियाँ तथा उष्णकटिबंधीय तूफ़ान शामिल हैं.रिपोर्ट के निष्कर्षों के अनुसार, 29 करोड़ 60 लाख से अधिक बच्चे सूखे, अत्यधिक गर्मी और तापलहरों के तिहरे संकट वाले क्षेत्रों में रह रहे हैं. दूसरा सबसे आम संयोजन सूखा, अत्यधिक गर्मी और उष्णकटिबंधीय तूफ़ान है, जिससे दुनिया भर में 11 करोड़ 50 लाख से अधिक बच्चे प्रभावित हैं. © UNICEF/Vlad Sokhin दक्षिणी बांग्लादेश में चक्रवातों से तबाह हुए एक इलाक़े में फुटबॉल खेलते बच्चे. (फ़ाइल फ़ोटो) दुनिया का लगभग हर बच्चा वायु प्रदूषण की चपेट मेंरिपोर्ट में, आठ प्रमुख जलवायु ख़तरों के अलावा, वायु प्रदूषण और मलेरिया से बच्चों को होने वाले जोखिम का भी विश्लेषण किया गया है. ये दोनों ख़तरे जलवायु परिवर्तन के प्रति बेहद संवेदनशील हैं.आँकड़ों के अनुसार, दुनिया का लगभग हर बच्चा वायु प्रदूषण से प्रभावित है, जबकि एक अरब बच्चे मलेरिया के जोखिम वाले क्षेत्रों में रह रहे हैं. इससे पहले से ही कई जलवायु ख़तरों का सामना कर रहे बच्चों के लिए संकट और गहरा हो जाता है.रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन घटाने के लिए तत्काल क़दम नहीं उठाए गए, तो जलवायु ख़तरे अधिक बार और अधिक गम्भीर रूप में सामने आएँगे. इससे सरकारी बजट और व्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ेगा तथा बच्चों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए जोखिम और गहरा होगा.चुनौतियाँ और समाधानअफ़्रीका का साहेल क्षेत्र जलवायु संकट से सबसे अधिक प्रभावित इलाक़ों में शामिल है. यहाँ 40 लाख से अधिक बच्चे तापलहरों, अत्यधिक गर्मी और रेत व धूल भरी आँधियों के तिहरे संकट का सामना कर रहे हैं.वहीं, बांग्लादेश, म्याँमार और पाकिस्तान सहित एशिया के कई देशों में बच्चे दुनिया के अन्य हिस्सों की तुलना में एक साथ अधिक प्रकार के और अधिक तीव्र जलवायु संकट की चपेट में हैं.उच्च आय वाले देश भी इन जोखिमों से सुरक्षित नहीं हैं. आँकड़ों के अनुसार, इटली में 60 लाख से अधिक बच्चे, लम्बे समय तक चलने वाली तापलहरों और सूखे से प्रभावित हैं. हालाँकि, इटली का उदाहरण दिखाता है कि जलवायु अनुकूलन उपायों में निवेश करके बच्चों के लिए कुछ जोखिम कम किए जा सकते हैं. मगर गहराते जलवायु संकट को देखते हुए और अधिक कार्रवाई की आवश्यकता है.तिहरे संकट से निपटने के लिए तीन अहम क़दमUNICEF ने जलवायु ख़तरों से बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने और बदलते पर्यावरण के अनुरूप ढलने के लिए, सरकारों, व्यवसायों और अन्य सम्बन्धित पक्षों से तीन प्रमुख क़दम उठाने का आहवान किया है:उत्सर्जन घटाएँ और उपलब्ध सर्वोत्तम वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर मौजूदा अन्तरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए महत्वाकाँक्षी कार्रवाई करें.समावेशी जलवायु अनुकूलन, आपदा जोखिम न्यूनीकरण और हानि एवं क्षति से निपटने के उपायों के ज़रिए बच्चों की रक्षा करें. इनमें सामाजिक सेवाओं की सहनक्षमता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि बच्चों तथा उनके लिए आवश्यक सेवाओं को राष्ट्रीय अनुकूलन योजनाओं, क्षेत्रीय रणनीतियों, आपदा जोखिम प्रबन्धन, तैयारी एवं प्रतिक्रिया योजनाओं में शामिल किया जाए.जलवायु शिक्षा, ज्ञान व कौशल में निवेश करके बच्चों और युवजन को जलवायु कार्रवाई में सार्थक भागेदारी के लिए सशक्त बनाएँ. साथ ही, निर्णयकर्ताओं एवं विशेषज्ञों की क्षमता को मज़बूत किया जाए, ताकि वे बच्चों की बात सुने, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और उनके जीवन को प्रभावित करने वाले निर्णयों में भागेदारी के अधिकारों का सम्मान करें.UNICEF प्रमुख ने कहा, “यह विश्लेषण सरकारों एवं निर्णयकर्ताओं को बेहतर योजनाएँ बनाने और सहनसक्षमता से जुड़ी सेवाओं में अधिक प्रभावी ढंग से निवेश करने में मदद कर सकता है.”“बच्चों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य एवं शिक्षा प्रणालियों को मज़बूत करने तथा बुनियादी ढाँचे में सुधार करने से हम उन्हें वर्तमान जलवायु ख़तरों से बचा सकते हैं और उनका भविष्य अधिक सुरक्षित बना सकते हैं.”
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
और खबरें
Features
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces