मोनिका जूमा: बढ़ते ख़तरों के दौर में वैश्विक सहयोग की बागडोर
Source: UN News: गुरुवार, 18 जून 2026 00:00 AM (IST)
आपराधिक नैटवर्क तेज़ी से बढ़ रहे हैं, सीमाओं के पार अपने पैर फैला रहे हैं, और विभिन्न ख़तरों के बीच की रेखाओं को धुंधला कर रहे हैं. इस बदलते परिदृश्य का सामना करने के लिए, मोनिका जूमा ने संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय (UNODC) की कार्यकारी निदेशक और वियना स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (UNOV) की महानिदेशक के रूप में दोहरी भूमिका संभाली है.
डॉक्टर मोनिका जूमा ने यूएन न्यूज़ के साथ विशेष बातचीत में, UNODC की मुखिया के रूप में कहा है कि चूँकि आपराधिक नैटवर्क अधिकाधिक जटिल होने के साथ-साथ, अत्याधुनिक बन रहे हैं और आपसी सम्पर्क बहुत बढ़ाते जा रहे हैं, तो ऐसे में वैश्विक सहयोग बहुत ज़रूरी है.डॉक्टर मोनिका जूमा, अपनी इस दोहरी क्षमता में संयुक्त राष्ट्र के एक प्रमुख क्षेत्रीय मुख्यालय में, महासचिव का प्रतिनिधित्व करेंगी और ड्रग्स, भ्रष्टाचार, आतंकवाद और मानव तस्करी से निपटने के वैश्विक प्रयासों का नेतृत्व करेंगी. सुरक्षा और राजनयिक अनुभव की समृद्ध विरासतडॉक्टर मोनिका जूमा, रक्षा, सुरक्षा, विदेश मामलों और बहुपक्षीय सहयोग का एक व्यापक अनुभव लेकर, वियना में अपनी दोहरी ज़िम्मेदारी शुरू कर रही हैं. उन्होंने, संयुक्त राष्ट्र में शामिल होने से पहले, केनया की पहली राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की सचिव के रूप में कार्य किया.
UN Photo/Eskinder Debebe
United Nations के ड्रग्स और अपराध कार्यालय (UNODC) की कार्यकारी निदेशक और वियना स्थित United Nations कार्यालय की महानिदेशक मोनिका जूमा को, यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने हाल ही में, शपथ ग्रहण कराई.
उन्होंने केनया में की गई सार्वजनिक सेवा में विदेश मामलों, रक्षा, आन्तरिक और ऊर्जा मंत्रालयों में वरिष्ठ मंत्री व प्रधान सचिव के पदों पर भी काम किया. इसके अलावा अकादमिक अनुसन्धान में भी उन्हें मज़बूत अनुभव रहा है.डॉक्टर मोनिका जूमा अपने करियर को याद करते हुए, बहु-एजेंसी सहयोग के महत्वपूर्ण महत्व पर ज़ोर देती हैं. राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और वैश्विक स्तरों पर जोखिमों और कमज़ोरियों पर नज़र रखने का उनका अनुभव, उन्हें "वैश्विक सार्वजनिक भलाई" के लिए सदस्य देशों के बीच आम सहमति बनाने में मार्गदर्शन करेगा.उभरते वैश्विक जोखिमों के अनुरूप बदलावडॉक्टर मोनिका जूमा ने UNODC की प्रासंगिकता को लेकर एक मज़बूत अन्तरराष्ट्रीय सहमति का उल्लेख किया, जो इस अहसास से प्रेरित है कि कोई भी अकेला देश या क्षेत्र, आधुनिक सुरक्षा ख़तरों से अकेले नहीं निपट सकता. उन्होंने आगाह भी किया कि आपराधिक नैटवर्क तेज़ी से विकसित हो रहे हैं, जो मादक पदार्थों की तस्करी, धन के दुरुपयोग, भ्रष्टाचार और आतंकवाद को जटिल कड़ियों में जोड़ रहे हैं.उन्होंने, लगातार बदलाव कर रहे इन नैटवर्कों का मुक़ाबला करने के लिए, UNODC की ढाँचागत चुनौतियों का समाधान करने की ज़रूरत को रेखांकित करते हुए कहा कि यह कार्यालय (UNODC) इस समय, स्वैच्छिक और विशिष्ट परियोजनाओं के लिए मिलने वाली धन सहायता पर बहुत अधिक निर्भर करता है. उन्होंने दानदाताओं से आग्रह किया कि वे संकीर्ण "पसन्दीदा परियोजनाओं" से आगे बढ़ें और अधिक लचीले रूप में धन सहायता प्रदान करें, जिससे UNODC, लगातार बदल रहे और जटिल हो रहे वैश्विक जोखिमों के ख़िलाफ़ अपने अभियानों को तेज़ी से बढ़ा सके.
UN Photo/Manuel Elias
United Nations के वियेना स्थित कार्यालय की महानिदेशक और ड्रग्स व अपराध रोकताम कार्यालय (UNODC) की कार्यकारी निदेशक डॉक्टर मोनिका जूमा ने, यूएन महासभा को भी सम्बोधित किया है.
अबूधाबी सम्मेलन पर नज़रसुरक्षा के इस बदलते परिदृश्य पर, सितम्बर (2026) में अबूधाबी में होने वाली संयुक्त राष्ट्र अपराध कांग्रेस में मुख्य चर्चा होगी. हर पाँच वर्ष में आयोजित होने वाला यह मंच सरकारों, नागरिक समाज, निजी क्षेत्र और युवा संगठनों को आपराधिक न्याय की प्राथमिकताओं को निर्धारित करने व रुझानों का आकलन करने का अवसर देता है. डॉक्टर मोनिका जूमा ने जबरन यौन वसूली (Sextortion), धोखाधड़ी और मानव तस्करी से जुड़े तीन प्रस्ताव, हाल ही में, वियेना में ‘अपराध रोकथाम व आपराधिक न्याय आयोग’ (CCPCJ) में सर्वसम्मति से पारित किए जाने का उदाहरण देते हुए कहा कि यह इस बात का सबूत है कि बहुपक्षवाद अब भी ठोस परिणाम दे सकता है.उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि तकनीक के संचालन पर भी मुख्य ध्यान होगा, जिसे उन्होंने "दोधारी तलवार" के रूप में वर्णित किया है, जहाँ नवाचार (Innovation) नियमन (Regulation) से आगे निकल जाता है. "कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की मदद से होने वाली" तस्करी से निपटना और कम संसाधनों वाले देशों में डिजिटल क्षमता का निर्माण करने के लिए सरकारों व तकनीकी उद्योग के बीच घनिष्ठ सहयोग की आवश्यकता है. अबूधाबी कांग्रेस में लक्ष्य 'अबूधाबी घोषणा' के माध्यम से बाध्यकारी प्रतिबद्धताएँ हासिल करना होगा.डॉक्टर मोनिका जूमा, अपनी नियुक्ति के प्रतीकात्मक महत्व को स्वीकार करती हैं, विशेष रूप से पूर्वी अफ़्रीका में महिलाओं और युवाओं के लिए. उनका लक्ष्य, UNODC के वैश्विक प्रभाव को, आज की चुनौतियों के अनुरूप बढ़ाकर, आम लोगों के विश्वास पर खरा उतरना है.