×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 1:14 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: सिन्धुदुर्ग में प्रवाल भित्तियों की रक्षा में जुटे युवा ग़ोताख़ोर
Source: UN News: बुधवार, 10 जून 2026 00:01 AM (IST)
महाराष्ट्र के सिन्धुदुर्ग ज़िले में, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के समर्थन वाली परियोजनाओं ने स्थानीय युवाओं को समुद्री संरक्षण, ज़िम्मेदार ग़ोताख़ोरी और प्रवाल भित्तियों की बहाली से जोड़ा है. इन्हीं प्रयासों के तहत, भूषण जुवाटकर जैसे युवा ग़ोताख़ोर अब अपने समुद्र, आजीविका और अगली पीढ़ी के भविष्य की रक्षा में अहम भूमिका निभा रहे हैं. भूषण जुवाटकर कहते हैं कि बचपन से ही समुद्र उनके जीवन का हिस्सा रहा है. महाराष्ट्र के सिन्धुदुर्ग ज़िले में पारम्परिक मछुआरा समुदाय से आने वाले उनके परिवार की कई पीढ़ियाँ, भारत के पश्चिमी तट पर अरब सागर में मछली पकड़ती रही हैं.उनका बचपन भी समुद्र के अनुभवों से भरा रहा - हथेलियों पर रस्सियों की खुरदरी रगड़, सुबह-सुबह गीले जाल उठाने का भार, नंगे पैरों के नीचे लकड़ी की नावों की चरमराहट और मछलियों की हल्की गन्ध.भूषण, पिछले एक दशक से अधिक समय से, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (
UNDP
) भारत द्वारा समर्थित उन परियोजनाओं से जुड़े हैं, जो महाराष्ट्र के सिन्धुदुर्ग ज़िले में भारत के तटीय क्षेत्रों के सहनसक्षम प्रबन्धन पर केन्द्रित हैं. © UNDP India सिंधुदुर्ग के युवा गोताखोर, प्रवाल भित्तियों की रक्षा और समुद्री संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद कर रहे हैं. लहरों के नीचे की दुनिया से परिचयभूषण की समुद्री संरक्षण यात्रा, भारत सरकार, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम - वैश्विक पर्यावरण सुविधा (GoI-UNDP-GEF) की संयुक्त सिन्धुदुर्ग परियोजना से शुरू हुई, जिसे 2012 से 2018 के बीच लागू किया गया था.इस परियोजना के तहत, ज़िले के 20 युवजन को ग़ोताख़ोरी के मास्टर-स्तर के प्रशिक्षण के लिए चुना गया. इसका उद्देश्य तटीय समुदायों के लिए आजीविका के नए अवसर तैयार करना था.भूषण याद करते हैं, “उस समय मेरी उम्र केवल 20 वर्ष थी, जब मैंने पहली बार पानी के भीतर ग़ोता लगाया. वह अनुभव मेरे लिए जादुई था.”उन्हें सारगैसम समुद्री शैवाल के बीच तैरना आज भी याद है, जो उन्हें पानी के भीतर घने जंगल से गुज़रने जैसा लगा. फिर उन्होंने पहली बार प्रवाल देखे - टर्बिनेरिया, जो कटोरों जैसे नज़र आते थे.वह कहते हैं, “मैंने अपने प्रशिक्षक से कहा कि शायद किसी का कटोरा पानी के नीचे गिर गया है.”उस पल सभी हँस पड़े, और आज भी उसकी याद उनके साथ है. यही वह क्षण था, जब उन्होंने समुद्री दुनिया को सचमुच समझना शुरू किया.इस प्रशिक्षण ने भूषण और अन्य युवा ग़ोताख़ोरों को समुद्री जीव विज्ञान, प्रवाल पारिस्थितिकी तंत्रों और ज़िम्मेदार पर्यटन पद्धतियों से परिचित कराया. जिस समुद्र को वह पहले अनुभव और अवलोकन से जानते थे, अब उसे वह पारिस्थितिकी के नज़रिये से भी समझने लगे. प्रवाल भित्तियाँ अब केवल पानी के भीतर की सुन्दर संरचनाएँ नहीं थीं; वे मछलियों की नर्सरी, जैव विविधता का आधार और तटीय अर्थव्यवस्थाओं को सहारा देने वाली प्राकृतिक संरचना का हिस्सा थीं. © UNDP India/Pavan Patil एक दशक पहले, भूषण और स्थानीय गोताखोरों ने एक स्वैच्छिक समूह बनाया. वे अपनी आय का 20% सफ़ाई अभियानों और टिकाऊ पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन के प्रति जागरूकता बढ़ाने में योगदान देते हैं. प्रवाल बहाली के केन्द्र में स्थानीय ग़ोताख़ोरआज, भारत के तटीय समुदायों की जलवायु सहनसक्षमता बढ़ाने की परियोजना (ECRICC) के तहत, समुदाय-आधारित प्रवाल संरक्षण में भूषण जैसे स्थानीय ग़ोताख़ोर की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण होने की उम्मीद है. यह परियोजना भारत सरकार का पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय लागू कर रहा है, और इसे हरित जलवायु कोष (GCF) व भारत में UNDP का समर्थन प्राप्त है.ये ग़ोताख़ोर समुद्री पारिस्थितिकी तंत्रों की अपनी समझ और स्थानीय समुदायों से गहरे जुड़ाव के कारण, पानी के भीतर की बहाली के लाभों को तट पर रहने वाले लोगों तक सरल भाषा में पहुँचा सकते हैं.वे कृत्रिम रीफ़ और स्थल पर ही विकसित की जाने वाली प्रवाल नर्सरियों की स्थापना में भी सहयोग करेंगे. इनके स्थापित होने के बाद, वे उनकी निगरानी और रखरखाव में मदद करेंगे. © UNDP India/Rohit Sawant सिंधुदुर्ग के विविध समुद्री आवास प्रवाल, मछलियों और ब्लू व्हेल सहित समुद्री स्तनधारियों को सहारा देते हैं. सिन्धुदुर्ग की प्रवाल भित्तियाँ क्यों अहमसिन्धुदुर्ग तटीय और समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र (SCME), भारतीय तट पर पहचाने गए 11 पारिस्थितिक और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण आवासों में से एक है.वर्ष 2012 में, महाराष्ट्र वन विभाग ने मैन्ग्रोव और समुद्री पारिस्थितिकी तंत्रों के संरक्षण के लिए देश का पहला मैन्ग्रोव प्रकोष्ठ स्थापित किया. महाराष्ट्र में भारत के तटीय समुदायों की जलवायु सहनसक्षमता बढ़ाने की परियोजना के क्रियान्वयन में यही प्रकोष्ठ मुख्य विभाग है.मैन्ग्रोव प्रकोष्ठ, मुम्बई के अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक और महाराष्ट्र में इस परियोजना के राज्य परियोजना निदेशक डॉक्टर रविकिरण गोवेकर कहते हैं, “सिन्धुदुर्ग की प्रवाल भित्तियाँ भारत के सात संरक्षित समुद्री क्षेत्रों में शामिल हैं. स्थानीय समुदाय का समुद्र से गहरा रिश्ता है और वे इसके संरक्षण में अहम भूमिका निभा सकते हैं.""इसलिए हम टिकाऊ मत्स्य पालन, समुद्री जीवन को कम प्रभावित करने वाले पर्यटन और ज़िम्मेदार ग़ोताख़ोरी पर प्रशिक्षण व जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित करते हैं. कई स्थानीय लोग कछुओं और डॉल्फ़िन जैसी संकटग्रस्त प्रजातियों के बचाव में भी वन कर्मचारियों की मदद कर रहे हैं.” © UNDP India सिंधुदुर्ग के युवा गोताखोर, प्रवाल भित्तियों की रक्षा और समुद्री संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद कर रहे हैं. ग़ोताख़ोरी प्रशिक्षण से जलवायु कार्रवाई तकभूषण की जलवायु कार्रवाई उनके ग़ोताख़ोर मास्टर प्रशिक्षण के दौरान और गहरी हुई. इस प्रशिक्षण में 60 ग़ोते लगाने का लक्ष्य पूरा करना अनिवार्य था.भूषण और उनके साथियों ने इन ग़ोतों को केवल प्रशिक्षण की शर्त पूरा करने के रूप में नहीं देखा. उन्होंने इनका इस्तेमाल घोस्ट नेट हटाने के लिए किया. घोस्ट नेट फेंके हुए मछली पकड़ने वाले जाल होते हैं, जो प्रवाल चट्टानों में उलझकर समुद्री जीवन के बड़े हिस्सों को ढककर नष्ट कर सकते हैं.इन जालों में मछलियाँ, केकड़े-झींगे जैसे समुद्री जीव और अन्य प्राणी फँस जाते हैं, जिससे व्यापक पारिस्थितिक नुक़सान हो सकता है.भूषण कहते हैं, “2016 से 2026 के बीच, हमने 50 से अधिक सफ़ाई अभियान आयोजित किए हैं. इनमें कई मीट्रिक टन ठोस कचरा इकट्ठा किया गया है. क्षेत्र के आधार पर, एक ही अभियान में 300 किलो से लेकर 1.5 टन तक ठोस कचरा इकट्ठा किया जाता है.” © UNDP India/Amay Wanole तारकर्ली समुद्र तट पर अपने भतीजे के साथ भूषण. भावी पीढ़ी के लिए प्रवाल भित्तियों की बहालीभूषण की पीढ़ी ने सिन्धुदुर्ग की समुद्री पारिस्थितिकी में बड़े बदलाव देखे हैं.मछलियों की घटती पकड़ और विशाल ग्रूपर व रैड स्नैपर जैसी मछली प्रजातियों के लगभग ग़ायब हो जाने के अनुभव से, स्थानीय ग़ोताख़ोरों को समझ में आ गया है कि प्रवाल केवल पारिस्थितिक सन्तुलन के लिए ही नहीं, बल्कि उनके समुदाय की आजीविका और स्थिरता के लिए भी ज़रूरी हैं. ये प्रजातियाँ कभी इन जल क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पाई जाती थीं.भूषण के लिए, प्रवाल भित्तियों की बहाली ऐसे भविष्य की उम्मीद है, जिसमें समुद्र फिर से स्वस्थ हो सके.वह कहते हैं, “मेरे भतीजे की उम्र डेढ़ साल और मेरी भतीजी की आयु नौ महीने है. मैं उन्हें दस साल की उम्र पूरी होते ही, उनकी पहली ग़ोताख़ोरी के लिए ले जाना चाहता हूँ.""हमने अपने जीवनकाल में समुद्र का क्षरण होते देखा है, लेकिन हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे अपने जीवनकाल में इसे बेहतर होते देखें. इसे सम्भव बनाने के लिए हम कार्रवाई करने को तैयार हैं.”(यह लेख पहले
यहाँ
प्रकाशित हुआ.)
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces