-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देशों से जलवायु प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की अपील

Source: UN News: बुधवार, 10 जून 2026 00:01 AM (IST)
देशों से जलवायु प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की अपील
संयुक्त राष्ट्र के जलवायु प्रमुख साइमन स्टील ने तमाम देशों से अपनी मौजूदा जलवायु प्रतिबद्धताओं को लागू करने के लिए प्रयास तेज़ करने की पुकार लगाई है. उन्होंने आगाह भी किया है कि जीवाश्म ईंधनों पर बढ़ती निर्भरता, आर्थिक अस्थिरता को गहरा कर रही है और संवेदनशील समुदायों को जलवायु परिवर्तन के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति अधिक असुरक्षित बना रही है. साइमन स्टील ने सोमवार को जर्मनी के बॉन शहर में आयोजित संयुक्त राष्ट्र की जून जलवायु बैठकों के उदघाटन अवसर पर कहा कि वैश्विक जलवायु संकट से निपटना मानवता द्वारा सामूहिक रूप से किए गए सबसे कठिन, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण प्रयासों में से एक है. Tweet URL उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा, “यह प्रयास करना आवश्यक है, क्योंकि हमारे पास कोई अन्य विकल्प नहीं है. दुनिया की हर अर्थव्यवस्था और हर आबादी इसी पर निर्भर है.”यह बैठक इस वर्ष नवम्बर में तुर्किये के अंताल्या शहर में आयोजित होने वाले COP31 जलवायु सम्मेलन की तैयारियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण क़दम मानी जा रही है.प्रगति की समीक्षाबॉन बैठकें हर वर्ष COP जलवायु सम्मेलनों से पहले आयोजित की जाती हैं. पिछला COP सम्मेलन नवम्बर में ब्राज़ील के बेलेम शहर में आयोजित हुआ था.अगले दो सप्ताह के दौरान इन बैठकों में, विभिन्न देशों के प्रतिनिधि तकनीकी और राजनैतिक स्तर पर वार्ताओं को आगे बढ़ाएँगे तथा मौजूदा जलवायु प्रतिबद्धताओं पर हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे.ये मध्य-वर्षीय वार्ताएँ ऐसे समय में हो रही हैं जब जलवायु परिवर्तन के प्रभाव लगातार गहराते जा रहे हैं और ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य प्रणालियों तथा आर्थिक अनिश्चितता से जुड़ी चुनौतियाँ देशों पर बढ़ता दबाव डाल रही हैं.बैठकों में अनुकूलन (adaptation), जलवायु वित्त, नवीकरणीय ऊर्जा की ओर न्यायसंगत बदलाव, कृषि और खाद्य सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.इसके साथ ही, जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते के लक्ष्यों की दिशा में हुई प्रगति के पहले वैश्विक आकलन पर आगे की कार्रवाई की भी समीक्षा की जाएगी, जिसे दिसम्बर 2023 में दुबई में आयोजित COP28 सम्मेलन में पूरा किया गया था.अब भी पर्याप्त प्रगति नहीं...साइमन स्टील ने कहा कि जलवायु कार्रवाई और वैश्विक अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही हैं, हालाँकि अब तक हुई प्रगति अब भी पर्याप्त नहीं है.उन्होंने कहा, “हम वहाँ नहीं पहुँचे हैं जहाँ हमें पहुँचना चाहिए था, लेकिन हम वहाँ ज़रूर पहुँच चुके हैं जहाँ पहले कभी नहीं थे.” उन्होंने कहा कि इस दिशा में किया गया कठिन परिश्रम अब परिणाम देने लगा है.साइमन स्टील ने ज़ोर देकर कहा, “दुनिया भर के लोगों को इस प्रक्रिया से लगातार परिणाम मिलने की आवश्यकता है, और वह भी पहले से अधिक तेज़ी और बड़े पैमाने पर.” उन्होंने कहा कि “हमारे पास पुरानी बहसों को फिर से शुरू करने या पहले से की गई प्रतिबद्धताओं पर फिर बातचीत करने का समय नहीं है.”यह भी पढ़ें...‘मैं भारत में रहता हूँ, जहाँ 45°C तापमान अब आम बात है, कल ये सबकी वास्तविकता हो सकती है’कौन चुका रहे हैं क़ीमत?साइमन स्टील ने कहा कि जलवायु कार्रवाई के लाभों से वंचित लोग इसकी क़ीमत पहले से ही चुका रहे हैं.घातक गर्मी, एल नीन्यो के प्रभाव और मध्य पूर्व में युद्ध के कारण उत्पन्न हुए “जीवाश्म ईंधन लागत संकट” का असर दुनिया भर के परिवारों और अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ रहा है.उन्होंने कहा, “यह पूरी तरह स्पष्ट है कि जीवाश्म ईंधनों पर हमारी निर्भरता बनाए रखने का मतलब है महँगाई और आर्थिक अस्थिरता को लगातार आयात करना, जबकि ऊर्जा सुरक्षा, सम्प्रभुता और नीतिगत स्वायत्तता को खोना.”“इससे अर्थव्यवस्थाएँ और समुदाय जलवायु आपदाओं के प्रति अधिक असुरक्षित हो जाते हैं, जिसका विनाशकारी प्रभाव दुनिया भर में लोगों के जीवन और समृद्धि पर पड़ता है.”साइमन स्टील ने देशों से “और आगे तथा और तेज़ी से” क़दम बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें पेरिस समझौते के तहत की गई अपनी प्रतिबद्धताओं और योजनाओं को पूरी तरह लागू करना चाहिए.वर्ष 2015 में हुए इस समझौते का उद्देश्य वैश्विक तापमान वृद्धि को औद्योगिक-पूर्व स्तर की तुलना में 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखना है.उन्होंने कहा कि सबसे पहले देशों को पेरिस समझौते से जुड़ी प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाना होगा, क्योंकि “सभी संस्थानों को लगातार विकसित और बेहतर होते रहना चाहिए.” OCHA/Charlotte Cans इथियोपिया में ऐल नीन्यो प्रभाव के कारण सूखा पड़ा है, जिससे हर परिवार प्रभावित हुआ है. कार्रवाई की पुकारसाइमन स्टील ने कहा कि अन्ततः देशों को इस प्रक्रिया को वास्तविक अर्थव्यवस्था से और अधिक जोड़ना होगा.उन्होंने इसके लिए वैश्विक जलवायु कार्रवाई एजेंडा का उल्लेख किया और कहा कि यह देशों की सरकारों, कम्पनियों, नवाचारकर्ताओं, निवेशकों, शहरों, क्षेत्रों और नागरिक समाज को एक साथ लाकर जलवायु प्रतिबद्धताओं के क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान कर सकता है.साइमन स्टील ने यह भी स्वीकार किया कि कई देशों की सरकारें संयुक्त राष्ट्र की जलवायु प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और सरल बनाने की मांग कर रही हैं.उन्होंने कहा कि सचिवालय देशों की चिन्ताओं को सुन रहा है, जिनमें विभिन्न शासनादेशों, जलवायु वित्त तक पहुँच और सदस्य देशों पर रिपोर्टिंग के बढ़ते बोझ से जुड़े मुद्दे शामिल हैं. इन विषयों पर संयुक्त राष्ट्र की UN80 सुधार पहल के तहत भी व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं.उन्होंने कहा, “सचिवालय आपको सलाह और सहयोग देने के लिए हमेशा मौजूद रहेगा, लेकिन अन्ततः यह आपकी प्रक्रिया है और निर्णय भी आपको ही लेने हैं.”साइमन स्टील ने प्रतिनिधियों से बॉन बैठकों का उपयोग ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, अपशिष्ट में कमी, शहरों की जलवायु सहनशीलता को मज़बूत करने और मीथेन उत्सर्जन से निपटने जैसी प्रमुख चुनौतियों पर ठोस प्रगति के लिए करने का आग्रह किया.उन्होंने कहा, “कठिन परिश्रम अभी जारी है. इन दो सप्ताहों को सार्थक बनाइए.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement