-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूक्रेन: ड्निप्रो के गोदाम में रखी गई खाद्य सहायता, रूसी सैन्य हमले में हुई नष्ट

Source: UN News: रविवार, 31 मई 2026 00:01 AM (IST)
यूक्रेन: ड्निप्रो के गोदाम में रखी गई खाद्य सहायता, रूसी सैन्य हमले में हुई नष्ट
विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने यूक्रेन के ड्निप्रो में एक गोदाम पर हुए रूसी सैन्य हमले की निन्दा की है, जिसमें लड़ाई के अग्रिम मोर्चे वाले इलाक़ों में रह रहे हज़ारों लोगों के लिए भेजी जाने वाली खाद्य सामग्री का एक बड़ा हिस्सा बर्बाद हो गया है. Tweet URL WFP प्रमुख सिंडी मैक्केन ने सोशल मीडिया पर अपने एक सन्देश में कहा कि यह “बिल्कुल अस्वीकार्य” है.“जानबूझकर किए गए ये हमले समाप्त होने चाहिए. सहायताकर्मियों और मानवीय संसाधन कोई निशाना नहीं हैं.” यूएन खाद्य एजेंसी ने सोमवार को बताया कि मानवीय सहायता अभियान के लिए उपयोग में लाए जा रहे एक गोदाम को अचूक, इस्कन्दर बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया गया. यह 6 महीनों में दूसरी बार है जब इस केन्द्र पर हमला हुआ है.इस गोदाम में, अग्रिम मोर्चे के पास रहने वाले लगभग 1.30 लाख लोगों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद्य सहायता रखी गई थी, जिसकी अनुमानित क़ीमत लगभग 14 लाख डॉलर बताई गई है.सहायता प्रयास प्रभावितयूक्रेन में WFP के प्रतिनिधि रिचर्ड रैगन ने कहा कि “यह दूसरी बार है जब इस गोदाम को निशाना बनाया गया है. नवम्बर 2025 में इसे ड्रोन हमले से नुक़सान पहुँचा था.” उन्होंने बताया कि पिछले 18 महीनों में WFP ने यूक्रेन में अपने गोदामों, वाहनों, वितरण केन्द्रों और स्थानीय मानवीय साझीदारों की सम्पत्तियों को प्रभावित करने वाली 84 से अधिक घटनाएँ दर्ज की हैं.यूएन एजेंसी के प्रतिनिधि ने ज़ोर देकर कहा कि युद्ध के दौरान मानवीय कार्यकर्ताओं को निशाना बनाना एक अपराध है और अन्तरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून का उल्लंघन है.रिचर्ड रैगन ने बताया कि “पूरा बाज़ार जलकर राख हो गया” और नज़दीक में स्थित मेट्रो स्टेशन भी प्रभावित हुआ हैं, जहाँ लोगों ने शरण ली हुई थी.उन्होंने याद दिलाया कि यह हमला, उस भीषण बमबारी के 10 दिन बाद हुआ है, जिसमें शहर में 24 लोगों की मौत हुई थी, और कहा कि “यह बेतुकापन अब समाप्त होना चाहिए.बढ़ती मृतक संख्या24 फ़रवरी 2022 को रूसी सैन्य बलों ने यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने का आक्रमण शुरू किया था, जोकि अब अपने पाँचवें वर्ष में प्रवेश कर चुका है.संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार निगरानी कार्यालय के अनुसार, साल 2026 के पहले तीन महीनों में यूक्रेन में मारे गए और घायल हुए लोगों की संख्या पिछले 3 वर्षों के दौरान, इसी अवधि की तुलना में कहीं अधिक रही है.अप्रैल में, कम से कम 238 आम नागरिकों की मौत हुई और 1,404 लोग घायल हुए, जिससे 2026 में अब तक हताहत होने वाले आम नागरिकों की संख्या 815 मृत और 4,174 घायल तक पहुँच गई है.ये आँकड़े जनवरी–अप्रैल 2025 की तुलना में 21 प्रतिशत वृद्धि और 2024 में इसी अवधि की तुलना में 93 प्रतिशत वृद्धि दर्शाते हैं.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement