-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इबोला वायरस के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई, महामारी तैयारी को मज़बूती देने पर बल

Source: UN News: गुरुवार, 28 मई 2026 00:01 AM (IST)
इबोला वायरस के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई, महामारी तैयारी को मज़बूती देने पर बल
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख डॉक्टर टैड्रॉस ऐडहेनॉम घेबरेयेसस ने आगाह किया है कि हाल के दिनों में इबोला और हंटावायरस का प्रकोप दर्शाता है कि दुनिया अब भी तेज़ी से फैलने वाले संक्रामक रोगों के प्रति असुरक्षित है. उन्होंने जिनीवा में आयोजित विश्व स्वास्थ्य सभा की 79वीं बैठक के समापन पर, सदस्य देशों से घातक रोगों के फैलाव से निपटने के लिए, वैश्विक सहयोग को मज़बूती देने की अपील की है. यूएन एजेंसी प्रमुख की यह अपील ऐसे समय आई है जब युगांडा ने शनिवार को इबोला वायरस के बुंडिबुग्यो प्रकार के 3 नए मामलों की पुष्टि की, जिसके लिए अब तक न तो कोई इलाज उपलब्ध है और न ही कोई टीका.इन संक्रमण मामलों में युगांडा का एक स्वास्थ्यकर्मी, एक वाहन चालक और एक डीआरसी का नागरिक है, जो स्वास्थ्य देखभाल के लिए डीआरसी के इतूरी प्रान्त से युगांडा पहुँचा था. यूएन स्वास्थ्य एजेंसी, इबोला पर नियंत्रण पाने के लिए अफ़्रीका रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र (Africa CDC) और काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) व युगांडा में अपने साझीदारों के साथ मिलकर प्रयासों में जुटी है, जिसके तहत प्रभावित लोगों तक सहायता पहुँचाने और जवाबी कार्रवाई में समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है.WHO ने शुक्रवार को डीआरसी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर जोखिम आकलन को “बहुत उच्च” घोषित किया, हालांकि वैश्विक जोखिम अभी भी कम बना हुआ है.यूएन स्वास्थ्य संगठन ने, युगांडा की राजधानी कम्पाला में इबोला वायरस से निपटने और सीमा-पार समन्वय पर चर्चा के लिए, दो दिवसीय उच्च-स्तरीय मंत्रिस्तरीय बैठक आयोजित की.आपसी सहयोग पर बल © WHO युगांडा ने शनिवार को इबोला वायरस के बुंडिबुग्यो स्ट्रेन के 3 नए मामलों की पुष्टि की, जिसके लिए अब तक न तो कोई इलाज उपलब्ध है और न ही कोई टीका. WHO अफ़्रीका कार्यालय में आपातकालीन तैयारी और प्रतिक्रिया निदेशक डॉ. मैरी रोजलीन बेलिज़ेयर ने दक्षिण सूडान, डीआरसी और युगांडा के मंत्रियों को सम्बोधित किया और वायरस के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए सीमा-पार सहयोग को मज़बूत बनाए रखने पर बल दिया.उन्होंने चेतावनी दी कि प्रतिक्रिया में देरी के गम्भीर परिणाम हो सकते हैं, इसलिए निगरानी और तैयारी प्रणालियों को मज़बूत करना बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रकोप के दौरान “समय, जीवन बचाता है.”डॉक्टर टैड्रॉस ऐडहेनॉम घेबरेयेसस ने सदस्य देशों से अपील की कि वे निर्धारित वित्तीय योगदान को बढ़ाना जारी रखें, ताकि WHO मज़बूत व स्वतंत्र बना रहे, और भविष्य की वैश्विक आपात स्थितियों का सामना करने में सक्षम भी.उन्होंने कहा कि वैश्विक समझौतों को ऐसे व्यावहारिक क़दमों में बदलना ज़रूरी है जो समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करें, प्रकोपों को तेज़ी से नियंत्रण में लाएं और स्वास्थ्य सेवाओं को कमज़ोर वर्गों तक पहुँचाएं.डॉक्टर टैड्रॉस ने कहा, “जब सभी देश स्वस्थ और सुरक्षित होते हैं, तभी हर देश अधिक स्वस्थ और सुरक्षित होता है.”सभा के दौरान हुए प्रमुख समझौतेएक सप्ताह तक चली विश्व स्वास्थ्य सभा के समापन पर, सदस्य देशों ने कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य प्राथमिकताओं पर प्रस्तावों को अपनाया, जिनमें निम्न विषय हैं:तपेदिक नियंत्रणआपातकालीन और गम्भीर देखभालसटीक चिकित्सा (Precision medicine)स्ट्रोक की रोकथाम और उपचारउपेक्षित उष्णकटिबन्धीय रोग (NTDs)निदानात्मक इमेजिंगदवा निगरानी और दवा सुरक्षाअंग प्रत्यारोपण और यकृत रोगइसके अलावा, देशों ने वैश्विक स्वास्थ्य ढाँचे में सुधार पर भी सहमति जताई है, जिसके तहत WHO की अगुवाई में सदस्य देशों की भागेदारी वाला एक प्रक्रिया तंत्र बनाया जाएगा, ताकि स्वास्थ्य संकटों के दौरान अन्तरराष्ट्रीय समन्वय को बेहतर किया जा सके.हालांकि, इन समझौतों की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि उन्हें देशों के स्तर पर किस तरह से लागू किया जाता है, जिसमें मज़बूत स्वास्थ्य प्रणालियाँ, वित्तीय संसाधन और समुदायों की भागेदारी शामिल है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement