×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:23 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: चित्रकथा से प्रेरणा, लैंगिक भेदभाव के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने का साहस
Source: UN News: सोमवार, 25 मई 2026 00:01 AM (IST)
भारत के झारखंड प्रदेश की तन्नू कुमारी कभी मानती थीं कि लड़कियों पर लगाई गई पाबन्दियाँ सामान्य हैं. लेकिन एक चित्रकथा श्रृँखला ने उनकी सोच बदल दी. अब वह घर में असमान व्यवहार पर सवाल उठाती हैं, अपने गाँव में लड़कियों के अधिकारों पर बोलती हैं और अन्य लड़कियों को शिक्षा जारी रखने के लिए प्रेरित करती हैं. सत्रह वर्षीय तन्नू कुमारी आज बड़े आत्मविश्वास से बात करती हैं. लेकिन क़रीब दो साल पहले, जब वह काँके स्थित कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय में दाख़िल हुई थीं, तो वह शर्मीली और चुप रहने वाली लड़की थीं.आज झारखंड के राँची शहर के इस स्कूल में तन्नू मंच पर अपने आत्मविश्वास और घर व समुदाय में भेदभाव के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने के लिए जानी जाती हैं.उनकी यह यात्रा एक चित्रकथा श्रृँखला के कुछ पन्नों से शुरू हुई.पन्नों के बीच मिले सबक़जब तन्नू ने पहली बार 'आधा फुल' पुस्तिका पढ़ी, तो उन्हें अन्दाज़ा नहीं था कि यह चित्रकथा श्रृँखला उनकी अपनी ज़िन्दगी को देखने का नज़रिया बदल देगी. यह श्रृँखला सरकार के समर्थन और
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष
(यूनीसेफ़) व ‘डव आत्मसम्मान कार्यक्रम’ की साझेदारी में विकसित की गई है.आधा फुल में ऐसे युवाओं की कहानियाँ हैं, जो रोज़मर्रा के भेदभाव और अन्याय का सामना करते हैं. इनमें ऐसी लड़कियाँ भी हैं, जो परम्पराओं को चुनौती देती हैं, भेदभाव के ख़िलाफ़ बोलती हैं और तब भी आवाज़ उठाती हैं, जब बड़े लोग उनकी बात को नज़रअन्दाज़ कर देते हैं.तन्नू कहती हैं, “मुझे समझ में आया कि समाज मुझे जो बहाने दे रहा था - सुरक्षा, परम्परा, ज़िम्मेदारी - वे असल में मेरी सुरक्षा के लिए नहीं थे. वे मुझे चुप रखने के लिए थे.” इससे पहले तक, तन्नू ने यह मान लिया था कि उनके छोटे भाई का गाँव के निजी स्कूल में पढ़ना और उनका व उनकी बहन का सरकारी आवासीय स्कूल भेजा जाना सामान्य बात है. उनके माता-पिता कहते थे कि लड़कियों के लिए पड़ोसी मोहल्लों से गुज़रकर साइकिल चलाकर स्कूल जाना सुरक्षित नहीं है.यह सोच नई नहीं थी. उनकी माँ रत्ना देवी को भी कक्षा 9 के बाद स्कूल से हटा दिया गया था, जबकि उनके भाइयों ने अपनी शिक्षा जारी रखी. वजह वही थी - स्कूल जाने का रास्ता “असुरक्षित” माना गया था.तन्नू कहती हैं, “मैंने कभी यह पूछने के बारे में सोचा ही नहीं. मुझे लगता था कि दुनिया बस ऐसी ही होती है.”रूढ़िवादी सोच को चुनौतीचित्रकथा की कहानियों और स्कूल में हुए नाट्य सत्रों में निभाई भूमिकाओं ने तन्नू को अपनी बात कहने का साहस दिया. उन्होंने परिवार के पुराने फ़ैसलों पर सवाल उठाने शुरू किए - सबसे पहले शिक्षा को लेकर.तन्नू ने अपने ही परिवार से पूछा कि केवल उनके भाई से कॉलेज जाने की उम्मीद क्यों की जा रही है, और उन्हें व उनकी बहन को कम पर समझौता क्यों करना चाहिए. उनकी माँ ने उनकी बात सुनी. बाद में उनके पिता, जो शुरू में तैयार नहीं थे, वे भी मान गए. © UNICEF/Anindito Mukherjee तन्नू अपने स्कूल और विभिन्न प्रतियोगिताओं में आधा फ़ुल चित्रकथाओं पर आधारित रोल-प्ले प्रस्तुतियों में शानदार प्रदर्शन करती हैं. तन्नू ने छोटे-छोटे दिखने वाले भेदभाव पर भी सवाल उठाए. जब उनकी दादी ने उनके साँवले रंग पर टिप्पणी की, तो तन्नू ने शान्त भाव से कहा, “हमारे परिवार में कोई न कोई तो ऐसा होगा जो मेरी तरह दिखता होगा.” यह सीधा-सा जवाब उनकी दादी को सोचने पर मजबूर कर गया.घर में तन्नू और उनकी बहन ने अपने पिता से शराब पीने के बारे में भी बात की, जिसकी वजह से परिवार में तनाव होता था. उनके पिता ने अब शराब छोड़ दी है.मंच से समाज तकशिक्षकों ने जल्द ही तन्नू के अभिनय और बोलने की क्षमता को पहचान लिया. शुरुआत में वह झिझकती थीं, लेकिन बाद में उन्हें आधा फुल चित्रकथा पर आधारित राष्ट्रीय नाट्य प्रतियोगिताओं में स्कूल का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रोत्साहित किया गया.प्रधानाचार्य अंजली गुप्ता कहती हैं, “तन्नू में आया बदलाव असाधारण है. जब वह पहली बार आई थी, तो बहुत कमज़ोर और डरी हुई थी. अब वह सैकड़ों लोगों के सामने खड़ी होकर मंच को अपना बना लेती है.”यह बदलाव केवल मंच तक सीमित नहीं रहा. तन्नू ने अपनी एक मित्र की माँ को समझाया कि वे अपनी बेटी को कक्षा 10 के बाद भी शिक्षा जारी रखने दें. वह गाँव की लड़कियों को बाल विवाह पर सवाल उठाने के लिए प्रेरित करती हैं और अपनी सहेलियों को समझाती हैं कि उनका महत्व दूसरों की राय से तय नहीं होता.न्याय का सपनातन्नू के सपने अब उनके गाँव से कहीं आगे तक जाते हैं. अपने आसपास ज़मीन-जायदाद से जुड़े विवादों और महिलाओं की चुपचाप सहन की गई पीड़ा को देखकर, वह वकील बनना चाहती हैं.तन्नू कहती हैं, “लोगों को अपने अधिकारों के बारे में जानना चाहिए. मैं उन लोगों के साथ खड़ी होना चाहती हूँ, जो अपने लिए खड़े नहीं हो पाते.”आधा फुल चित्रकथा को आत्मसम्मान बढ़ाने और रूप-रंग से जुड़ी रूढ़ियों को चुनौती देने के लिए तैयार किया गया था. लेकिन तन्नू के लिए यह बदलाव की शुरुआत बन गई - ऐसी शुरुआत, जिसने उन्हें अपने घर, स्कूल और गाँव में आवाज़ उठाने का साहस दिया.प्रधानाचार्य अंजली गुप्ता कहती हैं, “ये लड़कियाँ प्रदेश के बेहद दूर-दराज़ इलाक़ों से आती हैं, जहाँ उनका बाहरी दुनिया से बहुत कम परिचय होता है. लेकिन आज तन्नू अपने माता-पिता, अपनी दोस्तों, यहाँ तक कि हमें भी सिखा रही है.” काँके में शाम ढल रही है और तन्नू अपने अगले नाटक का अभ्यास कर रही हैं. उनकी आवाज़ स्कूल के आँगन में गूंजती है. जो कहानी कभी चित्रकथा के पन्नों तक सीमित थी, वह अब बदलाव की आवाज़ बन गई है - और साबित कर रही है कि चित्रों एवं संवादों से भी समानता की राह खोली जा सकती है.यह लेख पहले
यहाँ
प्रकाशित हुआ.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces