×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:06 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: चित्रकथा से रंगमंच तक, लड़कियों को मिली नई आवाज़
Source: UN News: शनिवार, 23 मई 2026 00:01 AM (IST)
भारत के झारखंड प्रदेश में सरकार, संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) और साझीदारों की एक रचनात्मक पहल, किशोरियों को आत्मविश्वास से आगे बढ़ने में मदद कर रही है. यह पहल किशोरियों को हानिकारक लैंगिक धारणाओं को चुनौती देने और अपनी आवाज़ पहचानने का अवसर देती है. सोलह वर्षीय निकिता कुमारी अपने सहपाठियों के बीच बने घेरे के केन्द्र में पूरे आत्मविश्वास के साथ खड़ी होती हैं. संवाद पूरा होते ही वह पीछे हटती हैं, और माहौल, सहपाठियों व अभिभावकों की तालियों से गूंज उठता है.लम्बे क़द वाली और खेल-कूद में सक्रिय निकिता, एक साल पहले तक मंच पर आने से झिझकती थीं. जब उन्होंने पहली बार अभिनय शुरू किया, तो उन्हें “राक्षस” की भूमिका मिली थी.वह याद करती हैं, “शुरू में मुझे इससे कोई परेशानी नहीं थी. लेकिन जब कुछ लड़कियों ने मेरी लम्बाई को लेकर चिढ़ाया और कहा कि यह भूमिका मेरे लिए बिल्कुल सही है, तो मुझे बहुत बुरा लगा. उनकी बातों से मुझे लगा कि काश मैं थोड़ी छोटी या पतली होती.”लेकिन यह अनुभव उन्हें चुप कराने के बजाय, उनके भीतर बदलाव की शुरुआत बन गया.कुछ समय बाद निकिता को ‘आधा फुल’ चित्रकथा पुस्तक के मंच रूपान्तरण में ‘अदरक’ नामक एक जीवन्त किरदार निभाने का अवसर मिला. यह चित्रकथा पुस्तक, सरकार के सहयोग और यूनीसेफ़ के ‘डव सेल्फ़-एस्टीम’ कार्यक्रम के साथ साझेदारी के तहत विकसित की गई है. इसका उद्देश्य बच्चों में आत्मसम्मान बढ़ाना, उन्हें अपनी पहचान पर गर्व करना सिखाना, और यह समझाना है कि असली ताक़त ख़ुद को स्वीकार करने में है.निकिता कहती हैं, “इस नाटक ने सब कुछ बदल दिया. इसकी कहानी ने मुझे गहराई से छुआ. रिहर्सल के दौरान मुझे ऐहसास हुआ कि हर व्यक्ति की शारीरिक बनावट और व्यक्तित्व अलग कहानी कहती है. फिर मैं अपनी कहानी के लिए शर्मिन्दा क्यों महसूस करूँ ?” © UNICEF/Anindito Mukherjee भारत के झारखंड राज्य के रांची ज़िले के कांके में अपने स्कूल के भीतर 16 वर्षीय निकिता कुमारी. पन्नों से मंच तक‘आधा फुल’ कॉमिक श्रृँखला में, रंगीन एवं प्रभावशाली कहानियों के ज़रिए, किशोरों के जीवन, सामाजिक दबावों और आत्मविश्वास से जुड़े मुद्दों को पेश किया गया है. इसे मूल रूप से साक्षरता और जीवन-कौशल संसाधन के रूप में तैयार किया गया था.झारखंड के KGBV Kanke विद्यालय में वार्डन और शिक्षकों ने इन कहानियों को केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उन्हें मंच पर उतारने का फ़ैसला किया. एक छोटे से प्रयोग के रूप में शुरू हुई यह पहल, अब ऐसे नाट्य प्रदर्शनों में बदल गई है, जो राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं तक पहुँच रहे हैं.हिन्दी शिक्षिका बिन्दु सिंह कहती हैं, “ये नाटक कमरे में मौजूद हर व्यक्ति से बात करते हैं. हम इन्हें अभिभावक-शिक्षक बैठकों में भी प्रस्तुत करते हैं, ताकि माता-पिता बच्चों के साथ सीख सकें और यह देख सकें कि उनकी बेटियाँ कितनी मज़बूत व आत्मविश्वासी बन रही हैं.आत्मविश्वास की संस्कृतिस्कूल में ये नाटक अब एक परम्परा बन चुके हैं. वरिष्ठ छात्राएँ छोटी कक्षाओं की छात्राओं को प्रशिक्षण देती हैं, स्कूल छोड़ने से पहले उन्हें अपनी पोशाकें सौंपती हैं, और नए नाटकों में पात्रों को लेकर आपस में चर्चा करती हैं.बिन्दु सिंह मुस्कुराते हुए कहती हैं, “हर पात्र का अपना प्रशंसक समूह है. लड़कियाँ अपने पसन्दीदा नायकों की भूमिका निभाने के लिए उत्साहित रहती हैं.”निकिता के लिए यह सहयोग और मार्गदर्शन, तालियों जितना ही महत्वपूर्ण रहा है. वह अपने गाँव गागी लौटकर ये कहानियाँ दोस्तों और पड़ोसियों को सुनाती हैं, और उनसे मिले सबक़ अपने शब्दों में समझाती हैं.वह कहती हैं, “अब जब कोई मुझे चिढ़ाता है, तो मैं उन्हें ‘आधा फुल’ में सीखी बात याद दिलाती हूँ. तब वे ठिठककर सोचने लगते हैं.” © UNICEF/Anindito Mukherjee झारखंड के रांची ज़िले के कांके में केजीबीवी कांके की छात्राएँ, स्कूल वार्डन और प्रधानाचार्य अंजलि गांगुली द्वारा संचालित विशेष डिजिटल कक्षा में भाग लेती हुईं. मंच से आगे की उड़ानयह बदलाव केवल रंगमंच तक सीमित नहीं है. जो छात्राएँ पहले कक्षा में हाथ उठाने से झिझकती थीं, वे अब खुलकर बोलती हैं और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती हैं. अभिभावक भी बताते हैं कि उनकी बेटियाँ अब अपनी शिक्षा और भविष्य को लेकर अधिक आत्मविश्वासके साथ बात करती हैं.बिन्दु सिंह कहती हैं, “नाटक ने उन्हें सार्वजनिक रूप से बोलने की आवाज़ दी है.”निकिता अब पुलिस सेवा में जाकर अन्याय के ख़िलाफ़ काम करना चाहती हैं.वह कहती हैं, “मुझे मालूम है कि जब लोग आपके साथ अन्याय करते हैं, तो कैसा महसूस होता है. अब मैं झुकती नहीं हूँ. मैं डटकर खड़ी होती हूँ.”चित्रकथा पुस्तकों की कहानियाँ अब, डव और यूनीसेफ़ की साझेदारी के ज़रिए पन्नों से निकलकर मंच तक पहुँच रही हैं. इनके माध्यम से झारखंड की लड़कियाँ रूढ़ीवादी धारणाओं को चुनौती दे रही हैं और अपने भविष्य की कहानी ख़ुद लिख रही हैं.यह लेख पहले
यहाँ
प्रकाशित हुआ.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces