-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

UAE के परमाणु संयंत्र पर ड्रोन हमले के बाद परमाणु स्थलों की सुरक्षा पर ज़ोर

Source: UN News: गुरुवार, 21 मई 2026 00:01 AM (IST)
UAE के परमाणु संयंत्र पर ड्रोन हमले के बाद परमाणु स्थलों की सुरक्षा पर ज़ोर
संयुक्त राष्ट्र की परमाणु ऊर्जा एजेंसी – (IAEA) के प्रमुख रफ़ाएल ग्रॉस्सी ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास हुए ड्रोन हमले के एक दिन बाद सोमवार को, युद्ध के समय परमाणु स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने ज़रूरत पर ज़ोर दिया है. संयुक्त अरब अमीरात ने, परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) को सूचित किया था कि देश के बराकाह परमाणु ऊर्जा संयंत्र (Barakah Nuclear Power Plant) के पास उस हमले के बाद सोमवार को तड़के, यूनिट 3 की बाहरी स्थल की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है. Tweet URL समाचारों के अनुसार, यह संयंत्र यूएई की बिजली ज़रूरतों का एक चौथाई हिस्सा मुहैया करा सकता है.उस हमले के कारण संयुक्त अरब अमीरात के इस एकमात्र परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास एक बिजली जैनरेटर में आग लग गई थी.यूएन परमाणु निगरानी एजेंसी ने एक सोशल मीडिया सन्देश में, एजेंसी के महानिदेशक रफ़ाएल ग्रॉस्सी ने बाहरी बिजली आपूर्ति की बहाली का स्वागत किया और इसे "परमाणु सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण क़दम बताया.“…इसका अर्थ है कि परमाणु संयंत्र को अब बिजली के लिए आपातकालीन डीज़ल जैनरेटर की आवश्यकता नहीं है."यह घटना मध्य पूर्व में जारी संकट के सन्दर्भ में हुई. याद रहे कि फ़रवरी के अन्तिम दिन, ईरान के ख़िलाफ़ अमेरिका व इसराइल के हमलों और उसके बाद तेहरान द्वारा खाड़ी तथा व्यापक क्षेत्र के कई देशों पर जवाबी हमले करने के बाद मध्य पूर्व संकट जारी है.युद्ध रोकेंरफ़ाएल ग्रॉस्सी ने दोहराया कि "सैन्य गतिविधियों में परमाणु स्थलों और परमाणु सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण अन्य प्रतिष्ठानों को कभी भी निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए."संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने भी इससे पहले एक बयान जारी करके कहा था कि वह संयुक्त अरब अमीरात के परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास हुए ड्रोन हमलों की ख़बरों से बेहद चिन्तित हैं.महासचिव ने याद दिलाया कि उन्होंने मध्य पूर्व टकराव के किसी भी रूप में और बढ़ने के ख़िलाफ़ लगातार चेतावनी दी है और कहा है, "और यह घटना सभी पक्षों के लिए लड़ाई को पूरी तरह से रोकने का एक और कारण प्रदान करती है."उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा, "परमाणु ऊर्जा संयंत्रों सहित नागरिक बुनियादी ढाँचे के पास अब कोई और हमला नहीं होना चाहिए." "परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं, यह अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का उल्लंघन है और इसकी निन्दा की जानी चाहिए."

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement