WUF13: 1.1 अरब लोग अब भी झुग्गियों में, अच्छा घर अब भी अरबों लोगों का सपना
Source: UN News: बुधवार, 20 मई 2026 00:01 AM (IST)
इनसान की बुनियादी ज़रूरतों को सरल भाषा में – रोटी, कपड़ा और मकान जैसे शब्दों में भी बयान किया जाता है. इसमें भरपेट भोजन, अच्छा रहन सहन और रहने के लिए एक सम्मानजनक आवास को ज़रूरी बताया जाता है. मगर आज भी दुनिया में लगभग दो अरब 80 करोड़ लोगों के पास उपयुक्त आवास नहीं है और क़रीब 1 अरब 10 करोड़ लोग तो झुग्गी-झोंपड़ियों में रहने को विवश हैं.
इसी समस्या पर विचार करने के लिए अज़रबैजान की राजधानी बाकू में, यूएन पर्यावास का 13वाँ सत्र रविवार को शुरू हुआ है.UN Habitat के इस 13वें ‘विश्व नगरीय मंच’ (WUF13) में भाग लेने के लिए दुनिया भर से 40 हज़ार से अधिक प्रतिनिधि आए हैं, जिनमें सरकारों के मंत्री, शहरों के मेयर, अन्तरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि, नगरीय नियोजक और आवास विशेषज्ञ शामिल हांशहरों को अधिक सुरक्षित और सहनशील किस तरह बनाया जा सकता है, और आवास को अधिक किफायती कैसे बनाया जा सकता है? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जिन पर 'World Urban Forum' के तेरहवें सत्र (WUF13) में चर्चा हो रही है.पिछले एक दशक में, कई देशों ने स्पष्ट प्रगति की है: लगभग 160 देशों ने पहले ही राष्ट्रीय शहरी नीतियाँ अपना ली हैं या वे इन्हें विकसित कर रहे हैं, जबकि दो-तिहाई से अधिक देशों ने, आवास की सामर्थ्य (affordability) से जुड़े कार्यक्रम शुरू किए हैं.अलबत्ता, संयुक्त राष्ट्र पर्यावास कार्यक्रम (UN-Habitat) के अनुसार, ये प्रयास अब भी नाकाफ़ी हैं. दुनिया भर में 1 अरब 10 करोड़ से अधिक लोग झुग्गी-झोपड़ियों या अनौपचारिक बस्तियों में रहते हैं, और पिछले दशक में 12 करोड़ से अधिक लोग या तो झुग्गियों में पैदा हुए हैं या वहाँ आकर रहने लगे हैं.
UN News
अज़रबैजान के बाकू में रविवार (17 मई) को शुरू हुए 13वें यूएन विश्व शहरी मंच में, प्रतिभागी वैश्विक आवास संकट के समाधानों पर चर्चा करेंगे.
युद्ध और विनाश का सायासप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन के शुरुआती सत्रों में, सामाजिक आवास कार्यक्रमों के विस्तार, अनौपचारिक बस्तियों में सुधार और संवेदनशील आबादी की सुरक्षा जैसे समाधानों पर चर्चा की गई है.युद्ध और विनाश से उबर रहे देशों पर विशेष ध्यान दिया गया. सीरिया में वर्षों के युद्ध के दौरान भारी नुक़सान का सामना करने वाले होम्स शहर के मेयर बशर अल सिबाई का कहना है कि शहर को बुनियादी सेवाओं और बुनियादी ढाँचे को बहाल करने के लिए, न केवल विचारों व विशेषज्ञता की, बल्कि वित्तीय सहायता की भी तत्काल आवश्यकता है.उन्होंने यूएन न्यूज़ को बताया, "युद्ध के बाद 4 लाख लोग शहर में वापस लौटे. वे गम्भीर रूप से क्षतिग्रस्त इलाक़ों में वापिस आए हैं. ठोस कचरा, बुनियादी ढाँचा, बिजली... इन सभी समस्याओं का समाधान खोजना बहुत कठिन है."नगरों पर जलवायु परिवर्तन का असरअसुरक्षित आवासों में रहने वाले लाखों लोग बाढ़, ताप लहर यानि लू और चरम मौसम की अन्य घटनाओं से सबसे पहले प्रभावित होने वालों में शामिल हैं. ये घटनाएँ, मानव निर्मित जलवायु संकट के कारण और भी बदतर होती जा रही हैं.निर्माण क्षेत्र दुनिया भर में, ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन के सबसे बड़े स्रोतों में से एक बना हुआ है. ऐसे में कम कार्बन उत्सर्जन वाले निर्माण, समय के साथ टिकाऊ रहने वाली सहनशील शहरी योजना और अनौपचारिक बस्तियों को जलवायु-अनुकूल बनाने के एजेंडे में शामिल किया गया है.रविवार को इस मंच के पहले ही दिन बाकू में लम्बे समय तक भारी बारिश हुई, जिससे शहर के अधिकारियों को जलमग्न सड़कों से पानी निकालने के लिए तत्काल उपाय करने पड़े. स्थानीय निवासियों ने बताया कि अज़रबैजान में कुछ साल पहले तक ऐसे मौसम सम्बन्धी घटनाएँ नहीं देखने को मिलती थीं, ख़ासकर साल के इस समय में.
UN News
अज़रबैजान के बाकू में रविवार (17 मई) को आरम्भ हुए 13वें यूएन विश्व शहरी मंच को, यूएन पर्यावास की प्रमुख ऐनाक्लाउडिया रॉसबैक ने सम्बोधित किया.
घर से महरूम: सभी का समान संकटConsortium for Sustainable Urbanization नामक एक संगठन के संस्थापक लांस जे ब्राउन ने यूएन न्यूज़ के साथ बातचीत में कहते हैं, "जब संयुक्त राज्य अमेरिका में सड़कों पर लाखों की संख्या में बेघर आबादी है, और हमें धनी माना जाता है... तो न्यूयॉर्क में यह स्थिति इस समय एक बड़े संकट जैसी नज़र आती है."लांस जे ब्राउन ज़ोर देकर बताते हैं कि उनके जीवनकाल में दुनिया की आबादी लगभग चार गुना बढ़ गई है, जबकि कम आय वाले समुदायों के लिए किफ़ायती आवास सुनिश्चित करना लगातार मुश्किल होता जा रहा है.इन सब निराशाजनक हालात के बीच, अमेरिका के इस आर्किटैक्ट को यह उम्मीद भी है कि बाकू में होने वाली चर्चाएँ और निर्णय, वैश्विक आवास संकट के व्यावहारिक समाधान खोजने में मदद करेंगे.
विश्व शहरी मंच के बारे में कुछ तथ्य:नवीन नगरीय एजेंडा पर आधारित: WUF13 में हो रही चर्चाएँ 'नवीन शहरी एजेंडा' पर आधारित हैं, जिसे दस साल पहले इक्वाडोर के क्विटो शहर में 'पर्यावास तृतीय' (Habitat III) सम्मेलन में अपनाया गया था. इस एजेंडा में 2036 तक शहरी विकास के वैश्विक सिद्धान्तों की रूपरेखा तैयार की गई है.मुद्दों पर सभाएँ: बाकू में मंत्रिस्तरीय बैठकों के साथ-साथ, कई विषयगत सभाओं ने भी काम शुरू किया, जिनमें सरकारों, नागरिक समाज, निजी क्षेत्र और अन्तरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों को एक साथ लाया गया. इन सभाओं में महिलाओं और युवाओं से लेकर शहरी विकास में नागरिक समाज व निजी कम्पनियों की भूमिका जैसे मुद्दों पर ध्यान केन्द्रित किया गया.यूएन महासभा की तैयारी: ऐसी अपेक्षा की जा रही है कि ये मंत्रिस्तरीय बैठकें, संयुक्त राष्ट्र महासभा के जुलाई सत्र की तैयारी में मदद करेंगी, जिसमें नवीन शहरी एजेंडा को लागू करने की दिशा में हुई प्रगति की आधिकारिक समीक्षा की जाएगी.