×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:53 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
लेबनान में युद्ध की चपेट में लाखों बच्चे, मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव
Source: UN News: सोमवार, 18 मई 2026 00:01 AM (IST)
लेबनान में बच्चे अब भी जारी हिंसा, विस्थापन और दर्दनाक घटनाओं के सबसे गम्भीर प्रभावों का सामना कर रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र की बाल अधिकार व कल्याण एजेंसी (UNICEF) ने बताया है कि 17 अप्रैल 2026 को युद्धविराम लागू होने के बावजूद, केवल पिछले 7 दिनों में कम से कम 59 बच्चों के मारे जाने या घायल होने की ख़बर है.
UNICEF
के अनुसार, इनमें एक ही परिवार के माँ समेत 2 बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी गुरूवार को हुए एक हमले के दौरान मौत हो गई. ये घटनाएँ इस बात का प्रमाण है कि बच्चे अब भी, बड़े पैमाने पर हिंसा और लगातार बने जोखिमों का सामना कर रहे हैं.लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, युद्धविराम लागू होने के बाद से अब तक कम से कम 23 बच्चों की मौत हो चुकी है और 93 बच्चे घायल हुए हैं.जबकि, 2 मार्च से अब तक कुल मिलाकर 200 बच्चों की मौत और 806 बच्चों के घायल होने की ख़बर है, यानि औसतन हर दिन लगभग 14 बच्चे मारे गए या घायल हुए हैं.28 फ़रवरी को ईरान पर इसराइल और अमेरिका के हमले शुरू होने के कुछ दिन बाद, 2 मार्च को हिज़बुल्लाह और इसराइली सेना के बीच लड़ाई भड़क उठी थी. © UNICEF/Fouad Choufany लेबनान की राजधानी बेरूत में एक 10 वर्षीय लड़का, अपने दादा के घर के अवशेषों को देख रहा है, जोकि हवाई हमलों में ध्वस्त हो गया था. युद्ध की चपेट में लाखों बच्चेवहीं, बमबारी और हवाई हमलों के तत्काल प्रभाव से इतर, अनुमानित 7 लाख 70 हज़ार बच्चे लगातार हिंसा, अपनों को खोने और विस्थापन के कारण गहरे मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं.बच्चों और उनके देखभाल कर्ताओं ने अत्यधिक डर व चिन्ता, डरावने सपने, नीन्द नहीं आना और निराशा जैसी समस्याओं की जानकारी दी है, जो मानसिक आघात और शोक से जुड़ी हैंमध्य पूर्व और उत्तरी अफ़्रीका के लिए यूनीसेफ़ के क्षेत्रीय निदेशक एडुअर्ड बेगबे़दर ने कहा है, “बच्चों को उस समय मारा जा रहा है या वे घायल हो रहे हैं, जब उन्हें अपनी शिक्षा के लिए स्कूलों में होना चाहिए, दोस्तों के साथ खेलना चाहिए और महीनों से चले आ रहे भय और उथल-पुथल से उबरना चाहिए.”उन्होंने कहा, “क़रीब एक महीने पहले हथियारों को शान्त करने और हिंसा रोकने के लिए एक समझौता हुआ था, लेकिन ज़मीनी हकीक़त इससे बिल्कुल अलग साबित हो रही है.”“लगातार हो रहे हमलों में बच्चे मारे जा रहे हैं और घायल हो रहे हैं, जिससे उनका मानसिक आघात और गहरा हो रहा है तथा इसके विनाशकारी प्रभाव जीवन भर बने रह सकते हैं.” © UNICEF/Fouad Choufany लेबनान के बेरूत में एक बच्चे का इलाज किया जा रहा है. मानसिक स्वास्थ्य प्रभावितयूएन बाल एजेंसी के अनुसार, यदि सुरक्षित वातावरण में उन्हें मानसिक स्वास्थ्य और मनोसामाजिक सहायता नहीं मिलती, तो इन बच्चों में दीर्घकालिक या जीवन भर रहने वाली मानसिक स्वास्थ्य समस्याएँ विकसित होने का गम्भीर ख़तरा है.यूनीसेफ़ के मुताबिक़, मानसिक प्रभावों से बच्चों को उबरने और दीर्घकालिक नुक़सान से बचाने के लिए मानसिक स्वास्थ्य व मनोसामाजिक सहायता सेवाओं में तत्काल निवेश बेहद ज़रूरी है.यूनीसेफ़, लेबनान भर में सुरक्षित स्थानों और सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य और मनोसामाजिक सहायता सेवाओं का विस्तार कर रहा है. हालांकि, ज़रूरतें अब भी उपलब्ध संसाधनों से कहीं अधिक हैं.यूएन एजेंसी ने सभी पक्षों से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, अन्तरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून का पालन करने और युद्धविराम को बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक क़दम उठाने की अपील की है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces