वैश्विक राहत के लिए अमेरिका की $1.8 अरब धनराशि की घोषणा का स्वागत
Source: UN News: सोमवार, 18 मई 2026 00:01 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र ने संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से1 अरब 80 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त मानवीय सहायता धनराशि दिए जाने का स्वागत किया है, जिससे अमेरिका द्वारा हाल के समय में दी गई कुल धनराशि 3 अरब 80 करोड़ हो गई है. यह मदद ऐसे समय में आ रही है जब सहायता एजेंसियाँ, धन की भारी कमी और बढ़ती वैश्विक ज़रूरतों का सामना कर रही हैं.
इस समय दुनिया भर में लगभग 23 करोड़ 90 लाख लोगों को सहायता की आवश्यकता है.संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश और आपातकालीन राहत समन्वयक टॉम फ्लैचर ने अमेरिका की इस सहायता घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि यह धनराशि उन एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण है, जो इस समय "अत्यधिक बोझ और संसाधनों की कमी" से जूझ रही हैं.टॉम फ़्लैचर ने कहा, “यह सहारा लाखों ज़िन्दगियाँ बचाने में मदद करेगा.”एक नज़र में...दिसम्बर (2025) में आवंटित 2 अरब डॉलर की पिछली राशि से 2026 की शुरुआत में ही 1 करोड़ 44 लाख लोगों तक मदद पहुँच चुकी है.नई धनराशि के साथ, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों का लक्ष्य, 18 अलग-अलग वैश्विक संकटों को ध्यान में रखते हुए 2 करोड़ 20 लाख से अधिक लोगों तक सहायता पहुँच बनाना है.अब तक, 60 लाख लोगों को भोजन, 1 करोड़ 4 हज़ार लोगों को स्वच्छ पानी और 690 स्वास्थ्य सुविधाओं को सहायता प्रदान की गई है. यह सहायता धनराशि, 5 लाख 60 हज़ार से अधिक बच्चों के कुपोषण उपचार और महिलाओं के लिए सुरक्षा सेवाओं के लिए भी सहारा बनती है.7 लाख 79 हज़ार परिवारों तक सीधे मदद पहुँचाई गई है.दक्षता और भविष्य की ज़रूरतेंटॉम फ़्लैचर ने ज़ोर दिया कि मानवीय प्रणाली जवाबदेही में सुधार, नौकरशाही को कम करने और ऑनलाइन निगरानी के माध्यम से पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सुधारों में तेज़ी ला रही है.उन्होंने कहा, "हमने दिखाया है कि हम सबसे चुनौतीपूर्णपरिस्थितियों में भी परिणाम दे सकते हैं."इस धनराशि बढ़ोत्तरी के बावजूद, एक बड़ा अन्तर बना हुआ है. संयुक्त राष्ट्र की 2026 मानवीय सहायता कार्रवाई योजना को 8.7 करोड़ लोगों की सहायता के लिए 23 अरब डॉलर की आवश्यकता है, जिसका अर्थ है कि आवश्यक बजट का एक बड़ा हिस्सा अब भी जुटाया जाना बाक़ी है.