×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:38 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: स्थानीय कार्रवाई से सतत विकास लक्ष्यों को गति
Source: UN News: शनिवार, 16 मई 2026 00:01 AM (IST)
भारत में संयुक्त राष्ट्र के रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर स्टेफ़ान प्रीज़नर ने ओडिशा और गुजरात प्रदेशों की आधिकारिक यात्रा की है और यूएन एजेंसियों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यक्रमों का जायज़ा लिया. इस दौरान उन्होंने युवजन, महिला समूहों, स्वास्थ्यकर्मियों, जलवायु कार्यकर्ताओं और स्थानीय समुदायों से भी मुलाक़ात की, और देखा कि विकास की प्रगति ज़मीनी स्तर पर किस तरह आकार ले रही है. ओडिशा के पुरी ज़िले में किशोरियों ने स्कूल में बने रहने, बाल विवाह रोकने और समान अवसर पाने की अपनी आकाँक्षाएँ साझा कीं. वहीं गुजरात के मोढेरा में पंचायत नेताओं ने बताया कि निर्बाध सौर ऊर्जा से आय बढ़ी है और युवजन के लिए शिक्षा व रोज़गार के नए रास्ते खुले हैं.भारत में संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी स्टेफ़ान प्रीज़नर ने ओडिशा और गुजरात में यूएन एजेंसियों के कामकाज का जायज़ा लेते हुए लोगों की बात सुनी.उन्होंने, प्रदेश सरकारों और संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों, कोषों व कार्यक्रमों के बीच सहयोग की सराहना करते हुए कहा, “सरकारों ने, संयुक्त राष्ट्र समर्थित अनेक परियोजनाएँ और पहलें बड़े स्तर पर लागू की हैं, और कुछ को संयुक्त राष्ट्र-भारत वैश्विक क्षमता-निर्माण पहल के ज़रिये अन्य देशों के साथ भी साझा किया गया है.” © UN India/Blassy Boben ओडिशा के पुरी ज़िले की चन्दनपुर ग्राम पंचायत के निवासियों ने भारत में संयुक्त राष्ट्र रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर स्टेफ़ान प्रीज़नर के साथ अपने अनुभव और टिप्पणियाँ साझा कीं. बदलाव का नेतृत्व करते युवजनओडिशा में संयुक्त राष्ट्र की देश में सबसे बड़ी उपस्थिति है, और उसकी एजेंसियाँ राज्य सरकार के विकसित ओडिशा 2036 लक्ष्य के अनुरूप काम कर रही हैं.स्टेफ़ान प्रीज़नर ने, चन्दनपुर पंचायत में माताओं, किशोरियों, स्वयं सहायता समूहों, स्वास्थ्यकर्मियों, पोषण सखियों, पंचायत नेताओं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित लगभग 200 लोगों से बातचीत की.समुदाय की महिलाओं और लड़कियों ने बताया कि पिछले एक दशक के दौरान ज़्यादा बच्चे स्कूल जा रहे हैं, परिवारों का स्वास्थ्य बेहतर हुआ है और अधिक महिलाएँ टिकाऊ आजीविका से जुड़ी हैं.किशोरियों ने बाल विवाह रोकने, शिक्षा जारी रखने और समान अवसरों की आकाँक्षाएँ भी साझा कीं. अद्विका जैसे युवा-केन्द्रित और
UNFPA
और
UNICEF
से समर्थन प्राप्त कार्यक्रम, इन प्रयासों को मज़बूती दे रहे हैं. © UN India/Blassy Boben भारत में संयुक्त राष्ट्र रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर स्टेफ़ान प्रीज़नर, भारत के पहले पूर्ण रूप से सौर ऊर्जा-संचालित गाँव मोढेरा में स्थानीय निवासियों से बातचीत करते हुए. गुजरात के मेहसाणा ज़िले में सूर्य मंदिर के पास स्थित इस गाँव में 1,300 से अधिक सौर पैनल घरों और कार्यालयों को ऊर्जा प्रदान करते हैं. बदलाव के केन्द्र में महिलाएँइस यात्रा में महिलाओं के नेतृत्व की कहानी प्रमुख रूप से उभरकर सामने आई.ओडिशा में संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA), महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को डिजिटल और वित्तीय कौशल, क़ानूनी अधिकारों और हिंसा व भेदभाव से सुरक्षा के उपायों की जानकारी दे रहा है. राज्य में भारत की सबसे अधिक ‘लखपति दीदियाँ’ भी हैं – यानि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी वे महिलाएँ, जिन्होंने टिकाऊ आय और आर्थिक आत्मनिर्भरता की राह बनाई है.ज़मीनी स्तर पर स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं को मज़बूत बनाने में सामुदायिक स्वास्थ्यकर्मी, सहायक नर्सें व दाइयाँ, आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक और पोषण सखियाँ भी अहम भूमिका निभा रही हैं. कार्यकर्ताओं ने बताया कि पोषण ट्रैकर जैसे डिजिटल साधन परिवारों को बेहतर समर्थन देने में मदद कर रहे हैं. © UN India/Blassy Boben भारत में संयुक्त राष्ट्र रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर स्टेफ़ान प्रीज़नर, ओडिशा के पुरी ज़िले में एक आंगनवाड़ी केन्द्र में बच्चों के साथ. यहाँ सामुदायिक स्वास्थ्यकर्मी और आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक पोषण संकेतकों की बेहतर निगरानी के लिए पोषण ट्रैकर जैसे डिजिटल साधनों का उपयोग कर रहे हैं. रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर गुजरात में,स्व-रोज़गार महिला संघ (SEWA) की महिलाओं से मिले जिन्होंने ने बताया, “पहले हम 5,000 रुपये का ऋण मांगने में भी हिचकिचाते थे, अब हमारा बैंक 5 लाख रुपये तक के ऋण देता है.” पिछले पाँच दशकों में, SEWA ने 18 लाख महिला कामगारों को आर्थिक सेवाओं, उचित मज़दूरी, क़ानूनी पहचान और सहयोग प्रणालियों से जोड़ने में मदद की है. © UN India/ब्लास बोबेन गुजरात के मोढेरा स्थित सूर्य मंदिर में यूएन इंडिया और यूनीसेफ़ इंडिया की टीमें. यह 11वीं सदी का मंदिर सूर्य देवता को समर्पित है. उन्होंने ‘सूर्य परियोजना’ के बारे में भी जाना, जिसके तहत
UNEP
, ReNew और SEWA, कच्छ के रण में नमक के खेतों में काम करने वाली 1,000 महिलाओं को सौर ऊर्जा और हरित तकनीक का प्रशिक्षण दे रहे हैं. इनमें से 140 से अधिक महिलाओं को सौर ऊर्जा और उससे जुड़े क्षेत्रों में काम मिल चुका है.रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर ने अहमदाबाद में सतत विकास लक्ष्य 5 पर आयोजित एक कार्यशाला में ज़ोर देकर कहा, “लैंगिक समानता सभी सतत विकास लक्ष्यों की बुनियाद है.” © UN India/Blassy Boben यूएन रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर, ओडिशा के मंचेश्वर में विश्व खाद्य कार्यक्रम समर्थित अन्नपूर्ति अनाज एटीएम में चावल भरने की प्रक्रिया में हाथ बंटाते हुए. वर्ष 2024 में शुरू हुई यह सुविधा भारत की पहली 24/7 अनाज वितरण मशीन है, जिसका उपयोग लगभग 25,000 लाभार्थी कर चुके हैं. खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और जलवायु कार्रवाईओडिशा के मंचेश्वर में स्टेफ़ान प्रीज़नर ने
विश्व खाद्य कार्यक्रम
(
WFP
) समर्थित अन्नपूर्ति अनाज एटीएम का दौरा किया. इसके ज़रिये अब तक 25 हज़ार से अधिक लाभार्थी लगभग 500 टन चावल प्राप्त कर चुके हैं. स्थानीय लोगों ने आसान पहुँच और सुविधा को इसका सबसे बड़ा लाभ बताया.भुवनेश्वर के कैपिटल अस्पताल में संयुक्त राष्ट्र टीमें बाल पोषण, टीकाकरण, मातृ स्वास्थ्य और लैंगिक हिंसा से प्रभावित लोगों की सहायता में राज्य सरकार को सहयोग दे रही हैं. यूनीसेफ़ समर्थित बाल एवं स्तनपान प्रबंधन केन्द्र माताओं को स्तनपान और बाल पोषण पर परामर्श देता है. यह अस्पताल ओडिशा के पहले मानव दुग्ध बैंक का भी केन्द्र है. © UN India/Blassy Boben भारत में संयुक्त राष्ट्र रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर स्टेफ़ान प्रीज़नर, भुवनेश्वर के कैपिटल अस्पताल स्थित यूएनएफ़पीए समर्थित सखी वन स्टॉप केन्द्र के कर्मचारियों के साथ. यह केन्द्र लैंगिक हिंसा से प्रभावित लोगों को चिकित्सा सहायता, क़ानूनी मदद, अस्थाई आश्रय और पुलिस सहायता प्रदान करता है. यूएनएफ़पीए, लैंगिक हिंसा से प्रभावित लोगों के लिए वन स्टॉप केन्द्रों को प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता देता है. कार्यकर्ताओं के अनुसार, 2025 में 700 से अधिक मामले आए, जिनमें से 670 पुलिस में दर्ज किए गए.संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (
UNDP
), यू-विन और इ-विन जैसे डिजिटल मंचों के ज़रिये टीकाकरण सेवाओं, टीकों के भंडार और अन्तिम छोर तक स्वास्थ्य कवरेज को मज़बूत करने में मदद कर रहा है.पुरी में, यूनीसेफ़ समर्थित Youth4Water+ नैटवर्क के युवा जलवायु नेताओं ने कचरा कम करने, पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा और टिकाऊ तौर-तरीक़ों पर अपनी स्थानीय पहलों के बारे में बताया. यह नेटवर्क ओडिशा जैसे जलवायु-संवेदनशील राज्य में 5 लाख से अधिक युवाओं तक पहुँचता है. © UN India/Blassy Boben भुवनेश्वर के कैपिटल अस्पताल में यूनीसेफ़ समर्थित बाल एवं स्तनपान प्रबंधन केन्द्र में एक नर्स, स्वस्थ स्तनपान आदतों को बढ़ावा देने के लिए स्तनदूध के भंडारण और लेबलिंग की प्रक्रिया समझाते हुए. विरासत और विकासइस यात्रा में विकास के साथ विरासत, पहचान और टिकाऊपन की झलक भी दिखी.रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर ने ओडिशा में, 13वीं सदी के कोणार्क सूर्य मन्दिर का दौरा किया, जिसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा प्राप्त है. गुजरात में, उन्होंने साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धाँजलि दी और मेहसाणा की ऐतिहासिक बावड़ी, रानी की वाव, का दौरा किया.रानी की वाव की भव्यता से प्रभावित होकर उन्होंने कहा, “यह अदभुत बावड़ी वास्तुकला, इंजीनियरिंग और कला की एक उत्कृष्ट कृति है, और जीवन के लिए जल तक पहुँच के महत्व को दर्शाती है.” © UN India/Blassy Boben गुजरात के पाटन में स्थित रानी की वाव, या रानी की बावड़ी, रात में रोशनी से जगमगाती हुई. 11वीं सदी की इस भूमिगत संरचना को एक उल्टे मंदिर और उपयोगी बावड़ी के रूप में बनाया गया था, जो जल की पवित्रता का प्रतीक है. इसे वर्ष 2014 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया गया था. ओडिशा के 60 से अधिक जनजातीय समुदायों पर हुई एक बैठक में, विकास कार्यों को “समुदायों के लिए” नहीं, बल्कि “समुदायों के साथ” आगे बढ़ाने पर ज़ोर दिया गया. इसमें स्थानीय नेतृत्व, अन्तिम छोर तक सेवाओं और वास्तविक समय के आँकड़ों के उपयोग को महत्वपूर्ण बताया गया.भारत के पहले सौर ऊर्जा-संचालित, गुजरात के मोढेरा गाँव में, निवासियों ने बताया कि सौर ऊर्जा ने उनका जीवन बदल दिया है. एक निवासी ने कहा, “अब बिजली कटौती नहीं होती.” अन्य लोगों ने बताया कि वे घर से व्यवसाय चला पा रहे हैं, बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं, और गाँव की आटा चक्की बिना रुकावट चल रही है. © UN India/Blassy Boben गुजरात के मोढेरा गाँव की एक निवासी, भारत में संयुक्त राष्ट्र रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर स्टेफ़ान प्रीज़नर को वह मशीन दिखाते हुए, जिसका उपयोग वह घर पर पैकेट सील करने के लिए करती हैं. यह उनके लिए आय का एक स्थिर स्रोत है, जो पूरी तरह उनकी छत पर लगे सौर पैनलों से संचालित होता है. ज़मीनी स्तर से विकासस्टेफ़ान प्रीज़नर ने कहा, “इस यात्रा ने मुझे याद दिलाया कि ओडिशा और गुजरात जैसे प्रदेश कितने विशाल हैं, और उनके आर्थिक, सामाजिक व पर्यावरणीय कार्यक्रमों का दायरा कितना बड़ा है. दुनिया के किसी अन्य हिस्से में देखें, तो ये राज्य अपने-आप में बड़े देशों के बराबर माने जाते.”ओडिशा और गुजरात की अलग-अलग भौगोलिक परिस्थितियों, प्राथमिकताओं और कार्यक्रमों के बीच एक साझा सन्देश उभरकर आया - स्थानीय स्तर पर आगे बढ़ता विकास.यह विकास उन किशोरियों में दिखता है जो समान अवसरों की मांग कर रही हैं, उन महिलाओं में जो अपनी आजीविका मज़बूत कर रही हैं, उन स्वास्थ्यकर्मियों में जो परिवारों का साथ दे रहे हैं, उन युवाओं में जो जलवायु कार्रवाई को आगे बढ़ा रहे हैं, और उन समुदायों में जो तकनीक व स्थानीय संस्थाओं के ज़रिये रोज़मर्रा के जीवन को बेहतर बना रहे हैं.सन्देश स्पष्ट है: सतत विकास लक्ष्यों की असली ताक़त काग़ज़ी योजनाओं में नहीं, बल्कि उन लोगों के रोज़मर्रा के काम में है, जो उन्हें ज़मीन पर वास्तविकता बना रहे हैं.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces