-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

परमाणु आतंकवाद का ख़तरा ‘पहले कभी इतना अधिक नहीं रहा’ - UNCCT

Source: UN News: शनिवार, 16 मई 2026 00:01 AM (IST)
परमाणु आतंकवाद का ख़तरा ‘पहले कभी इतना अधिक नहीं रहा’ - UNCCT
सैन्य ड्रोन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) जैसी नई तकनीकों की व्यापक उपलब्धता के कारण, परमाणु आतंकवाद का ख़तरा पहले की तुलना में कहीं अधिक बढ़ गया है. अगर कोई रेडियोलॉजिकल या परमाणु आतंवादी हमला होता है तो उसके मानवीय, पर्यावरणीय और आर्थिक प्रभाव, दुनिया भर में महसूस किए जाएँगे. अगर ऐसा होता है तो उससे अन्तरराष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा कमज़ोर पड़ सकती है और परमाणु तकनीक के शान्तिपूर्ण उपयोगों पर लोगों का भरोसा भी प्रभावित हो सकता है.वैसे तो परमाणु आतंकवाद की कोई सख़्त परिभाषा नहीं है, लेकिन इसके सम्भावित उदाहरणों में ‘डर्टी बम’ का इस्तेमाल, परमाणु ऊर्जा संयंत्रों पर हमले, चोरी किए गए परमाणु हथियारों का उपयोग और अस्थाई परमाणु विस्फोटक उपकरणों का विस्फोट शामिल हो सकते हैं.अच्छी बात ये है कि परमाणु तकनीक के अस्तित्व में आने के पिछले लगभग 80 वर्षों से अब तक, किसी भी परमाणु आतंकी हमले की घटना नहीं हुई है. परमाणु आतंकवाद ख़तरायही कारण है कि इस ख़तरे को “घटना की सम्भावना के लिहाज़ से कम, लेकिन प्रभाव के लिहाज़ से अत्यन्त उच्च” श्रेणी में रखा जाता है, हालाँकि इसका अर्थ यह भी नहीं है कि आतंकी संगठन ऐसे हमलों की कोशिश नहीं कर रहे हैं.संयुक्त राज्य अमेरिका में 11 सितम्बर 2001 को हुए हमले के लिए ज़िम्मेदार अल-क़ायदा जैसे आतंकी संगठन कई बार परमाणु आतंकवाद को अंजाम देने की अपनी मंशा व्यक्त कर चुके हैं.साथ ही, ऐसे अनेक मामले दर्ज हुए हैं जिनमें रेडियोलॉजिकल सामग्री की तस्करी या चोरी की घटनाएँ सामने आई हैं.उदाहरण के तौर पर, 2021 में ताजिकिस्तान ने यूरेनियम डाइऑक्साइड से बनी 133 गोलियों के चोरी होने की जानकारी दी थी, जिन्हें सम्भावित रूप से देश के भीतर या अफ़ग़ानिस्तान में तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता था, जहाँ अल-क़ायदा की मज़बूत मौजूदगी मानी जाती है. UN Photo/Eskinder Debebe 9/11 हमले के बाद की तस्वीर. वैश्विक सुरक्षा की मज़बूती ज़रूरीसंयुक्त राष्ट्र आतंकवाद-निरोध केन्द्र (UNCCT) के निदेशक मौरो मिएडिको का कहना है, “मुझे लगता है कि आज यह ख़तरा, अतीत की तुलना में सबसे अधिक है.”उन्होंने कहा कि “आतंकी समूह और व्यक्ति, नई तकनीकों के साथ बहुत अधिक सक्रिय रूप से जुड़ रहे हैं. आतंकी संगठनों ने एआई विशेषज्ञों सहित विशेषज्ञों की भर्ती की है, और हमने आतंकवादी गतिविधियों में ड्रोन के उपयोग को भी देखा है. इससे यह सम्भावना बढ़ जाती है कि वे ड्रोन के ज़रिए ‘डर्टी बम’ जैसे हमले को अंजाम दे सकते हैं.”संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद-निरोध कार्यालय (UNOCT) के अनुसार, सदस्य देशों और वैश्विक समुदाय के लिए परमाणु और अन्य रेडियोएक्टिव सामग्री से जुड़े आतंकवाद को रोकने के लिए अन्तरराष्ट्रीय क़ानूनी ढाँचे को मज़बूत करना एक महत्वपूर्ण प्राथमिकता है.मई 2026 में परमाणु अप्रसार सन्धि (NPT) समीक्षा सम्मेलन के इतर हुई एक बैठक में, मौरो मिएडिको सहित वक्ताओं ने, सभी यूएन सदस्य देशों से परमाणु आतंकवाद के दमन के लिए, जल्द से जल्द अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन (ICSANT) के पक्षकार बनने की अपील की है.यह सम्मेलन, वैश्विक परमाणु सुरक्षा ढाँचे का एक प्रमुख आधार है, जो परमाणु आतंकवाद से जुड़े कृत्यों को अपराध घोषित करने और ऐसे ख़तरों के विरुद्ध अन्तरराष्ट्रीय सहयोग को मज़बूत करने के लिए क़ानूनी आधार प्रदान करता है. © ICAN परमाणु हथियारों के विरोध में कुछ प्रदर्शनकारी अपनी आवाज़ बुलन्द कर रहे हैं. वैश्विक सहयोग अहमहालाँकि इसे अपनाए हुए 21 वर्ष हो चुके हैं और इसे व्यापक समर्थन मिला है, फिर भी लगभग 66 देश अभी तक इस समझौते में शामिल नहीं हुए हैं.मौरो मिएडिको के अनुसार, इसका कारण राजनैतिक इच्छाशक्ति की कमी नहीं, बल्कि तकनीकी क्षमता की कमी है.उन्होंने कहा, “सबसे पहले ज़रूरी है कि मज़बूत क़ानूनी ढाँचे मौजूद हों, जिनमें अन्य देशों के साथ सहयोग, जाँच और न्यायिक जानकारी साझा करने की क्षमता, तथा रोकथाम के उपाय लागू करने की व्यवस्था शामिल हो.”UNOCT, योरोपीय संघ (EU) के साथ साझेदारी में, राष्ट्रीय सरकारों को समर्थन प्रदान कर रहा है ताकि वे इस सम्मेलन को अपनाने और पूरी तरह लागू करने में सक्षम हो सकें.निदेशक मौरो मिएडिको कहते हैं, “अब तक परमाणु आतंकवाद का कोई उदाहरण सामने नहीं आया है, और इसका आंशिक कारण मौजूदा सुरक्षा तंत्र हैं, लेकिन हमें सदस्य देशों के प्रयासों का समर्थन जारी रखना होगा ताकि यह कभी न हो सके.” © CTBTO/US Government अप्रैल 1953 में अमेरिका द्वारा नेवाडा में वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया गया. आतंकवाद के दमन के लिए अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन (ICSANT)यह सम्मेलन, अन्तरराष्ट्रीय क़ानूनी ढाँचे में मौजूद प्रमुख ख़ामियों को दूर करता है, क्योंकि यह परमाणु या अन्य रेडियोएक्टिव सामग्री से जुड़े उन कृत्यों को अपराध घोषित करता है, जो आतंकवादी इरादे से किए जाते हैं.साथ ही, यह जाँच, अभियोजन, प्रत्यर्पण और आपसी क़ानूनी सहायता जैसे क्षेत्रों में अन्तरराष्ट्रीय सहयोग को भी मज़बूत बनाता है.शुरुआती वर्षों में ICSANT को अलबत्ता अच्छा समर्थन मिला था, लेकिन हाल के वर्षों में इसके सार्वभौमिक स्तर पर अपनाने की दिशा में प्रगति धीमी हो गई है, जिससे वैश्विक क़ानूनी ढाँचे में अब भी कुछ कमियाँ बनी हुई हैं.इस अन्तर के पीछे कई कारण हैं, जिनमें कन्वेंशन के बारे में सीमित जागरूकता, अन्य विधाई प्राथमिकताएँ, आन्तरिक क्षमता की कमी और तकनीकी व क़ानूनी सहायता की आवश्यकता शामिल हैं.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement