×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:20 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: जब देखभाल पहुँची नज़दीक, तो बढ़ा भरोसा
Source: UN News: गुरुवार, 14 मई 2026 00:00 AM (IST)
भारत में सफ़ाई मित्र, शहरों को स्वच्छ रखने के लिए हर दिन कचरा इकट्ठा करने, छाँटने और री-सायकिल करने का कठिन काम करते हैं. लेकिन इस ज़रूरी सेवा के पीछे अनगिनत चुनौतियाँ भी छिपी हैं - असुरक्षित कामकाजी हालात, स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित पहुँच, सामाजिक उपेक्षा और मानसिक तनाव. हर दिन सफ़ाई मित्र जोखिम भरे माहौल में काम करते हैं. नुकीली वस्तुएँ, भारी बोझ और हानिकारक पदार्थों के सम्पर्क में आना अक्सर उनके काम का हिस्सा होता है. वे इन शारीरिक ख़तरों के साथ-साथ तनाव, अनिश्चितता और भेदभाव जैसी अदृश्य चुनौतियों का भी सामना करते हैं.वे सड़कों, अनियमित कचरा स्थलों और घरों से कचरा इकट्ठा करने, छाँटने और री-सायकिल करने में अहम भूमिका निभाते हैं. लेकिन कई सफ़ाई मित्र अब भी उन सुरक्षा व्यवस्थाओं से बाहर हैं, जो औपचारिक कामगारों को मिलती हैं. उनके पास अक्सर पर्याप्त सुरक्षा उपकरण, सुरक्षित कामकाजी हालात या आवश्यक सेवाओं तक आसान पहुँच नहीं होती.इस वर्ष की थीम, “आइए, एक स्वस्थ मनोसामाजिक कामकाजी वातावरण सुनिश्चित करें,” इस बात पर ज़ोर देती है कि कामगारों की सुरक्षा केवल शारीरिक सुरक्षा तक सीमित नहीं होनी चाहिए. इसमें मानसिक स्वास्थ्य, गरिमा और समावेशन भी शामिल होने चाहिए. © UNDP India/Srishti Bhardwaj गाज़ियाबाद में फ़िनिश सोसाइटी से जुड़ी सफ़ाई मित्र सोनम कहती हैं कि वह मुस्कान के साथ लौट रही हैं, इस भरोसे के साथ कि उनके स्वास्थ्य को गम्भीरता से लिया जा रहा है. भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ‘नमस्ते योजना’ और कोका-कोला फ़ाउंडेशन से समर्थन प्राप्त, भारत में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (
UNDP
) की उत्थान पहल, सफ़ाई मित्रों तक स्वास्थ्य सेवाएँ, सुरक्षा उपकरण और सामाजिक सुरक्षा पहुँचाने में मदद कर रही हैं.ये सेवाएँ, दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और पुणे में 30 से अधिक स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से, समुदायों के और नज़दीक पहुँचाई गई हैं.FINISH सोसाइटी और शिक्षा, शासन और नीति फ़ाउंडेशन के साथ साझेदारी में अब तक 2,900 से अधिक सफ़ाई मित्रों तक पहुँच बनाई गई है. © UNDP India/Srishti Bhardwaj उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद में फ़िनिश सोसाइटी से जुड़ी सफ़ाई मित्र विनीता कहती हैं कि सही दस्तावेज़ों और सहयोग के साथ, उन्हें अपने स्वास्थ्य और भविष्य को लेकर उम्मीद महसूस होती है. ज़रूरी बातचीतउत्तर प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद ज़िले के इन्दिरापुरम में एक सफ़ाई मित्र सोनम, एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर के साथ परामर्श कर रही हैं. उनके लिए यह सिर्फ़ सामान्य जाँच नहीं, बल्कि भरोसा दिलाने वाला अनुभव है - जहाँ उनकी बात सुनी गई, उनकी परेशानी समझी गई और उन्हें सही देखभाल मिली.सफ़ाई मित्र सोनम कहती हैं, “मैं यहाँ चिन्ता से भरी आई थी, लेकिन अब मुस्कान के साथ लौट रही हूँ, क्योंकि मुझे लगता है कि मेरे स्वास्थ्य को गम्भीरता से लिया जा रहा है.”पहुँच से सशक्तिकरणइन्दिरापुरम में ही, अस्पताल के बाह्य रोगी विभाग के बाहर विनीता अपना पर्चा सम्भाले खड़ी हैं. यह पर्चा भले ही छोटा हो, लेकिन उनके लिए यह अपने स्वास्थ्य को लेकर स्पष्टता, भरोसा और उम्मीद लेकर आया है.सफ़ाई मित्र विनीता कहती हैं, “सही दस्तावेज़ों और सहयोग के साथ, मुझे अपने स्वास्थ्य और भविष्य को लेकर उम्मीद महसूस हो रही है.” © UNDP India/Srishti Bhardwaj महाराष्ट्र के पुणे में CEGP से जुड़े सफ़ाई मित्र संदीप कदम कहते हैं कि घर-द्वार पर मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं से उन्हें काम छोड़े बिना अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने में मदद मिलती है. स्वास्थ्य सेवा अब दरवाज़े तकमहाराष्ट्र के पुणे में स्वास्थ्य सेवाएँ उन कामगारों तक पहुँच रही हैं, जिन्हें उनकी सबसे अधिक ज़रूरत है. उत्थान पहल के तहत एक सचल चिकित्सा इकाई सीधे समुदायों में जाकर सेवाएँ दे रही है, ताकि सफ़ाई मित्रों को इलाज के लिए अपना काम नहीं रोकना पड़े.संदीप कदम के लिए यह बड़ा बदलाव है.सफ़ाई मित्र संदीप कदम कहते हैं, “अब मुझे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए काम नहीं छोड़ना पड़ता. जब स्वास्थ्य सेवा हमारे दरवाज़े तक आती है, तो समय बचता है और मैं अपना काम जारी रखते हुए अपनी सेहत का बेहतर ध्यान रख पाता हूँ.”सुरक्षा पर ध्यान पुणे के एक अन्य हिस्से में, लक्ष्मी गायकवाड़ अपने समुदाय में ही स्वास्थ्य जाँच के लिए पहुँचीं. उनके लिए यह सेवा केवल इलाज या जाँच नहीं, बल्कि सुरक्षा, सहयोग और आत्मविश्वास का अहसास भी है.सफ़ाई मित्र लक्ष्मी गायकवाड़ कहती हैं, “यह जाँच मुझे अधिक आत्मविश्वास के साथ काम करने में मदद करती है. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने से हम अपना काम बेहतर ढंग से कर पाते हैं.” © UNDP India/Srishti Bhardwaj महाराष्ट्र के पुणे में CEGP से जुड़ी सफ़ाई मित्र लक्ष्मी गायकवाड़ कहती हैं कि नियमित स्वास्थ्य जाँच से उन्हें अधिक आत्मविश्वास के साथ काम करने और अपना काम बेहतर ढंग से करने में मदद मिलती है. पूरी तस्वीर हर तस्वीर के पीछे एक साझा सच्चाई है. सफ़ाई मित्र केवल शारीरिक जोखिमों का सामना नहीं करते, बल्कि सामाजिक कलंक, भेदभाव और मानसिक तनाव से भी जूझते हैं. उनके योगदान को पहचानने का मतलब है, उनकी परिस्थितियों को पूरी तरह समझना और देखभाल, सम्मान व ठोस सहयोग के साथ जवाब देना.कामकाजी सुरक्षा और स्वास्थ्य केवल चोट से बचाव तक सीमित नहीं होने चाहिए. इनमें मानसिक स्वास्थ्य, गरिमा और सामाजिक समावेशन भी शामिल होना चाहिए, विशेषकर उन कामगारों के लिए जो जोखिम भरे व हाशिए पर स्थित माहौल में काम करते हैं.जब सफ़ाई मित्रों को स्वास्थ्य सेवाएँ, सुरक्षित कामकाजी परिस्थितियाँ और सामाजिक सुरक्षा मिलती है, तो इससे केवल उनकी सेहत ही बेहतर नहीं होती, बल्कि उनका आत्मविश्वास बढ़ता है, गरिमा मज़बूत होती है और समाज से जुड़ाव भी गहरा होता है.उनके कल्याण में निवेश केवल सुरक्षा का सवाल नहीं है. यह समानता, सशक्तिकरण और यह सुनिश्चित करने का प्रयास है कि सफ़ाई मित्रों को भी देखभाल मिले, उनकी बात सुनी जाए, उन्हें सहयोग दिया जाए तथा सम्मान के साथ उन्हें शामिल रखा जाए.यह लेख पहले
यहाँ
प्रकाशित हुआ.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces