-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मलेरिया वैक्सीन से लाखों बच्चों की जान बची, मगर घटती रक़म से चुनौतियाँ

Source: UN News: सोमवार, 11 मई 2026 00:01 AM (IST)
मलेरिया वैक्सीन से लाखों बच्चों की जान बची, मगर घटती रक़म से चुनौतियाँ
मलेरिया से हर साल लाखों बच्चों की ज़िन्दगी प्रभावित होती है, लेकिन अब अफ़्रीका से एक उम्मीद भरी ख़बर सामने आई है. प्रतिष्ठित मैडिकल जर्नल द लैंसेट में प्रकाशित एक नई रिपोर्ट में पाया गया है कि RTS,S मलेरिया वैक्सीन के इस्तेमाल से बच्चों की मौतों में ख़ासी कमी आई है. रिपोर्ट के अनुसार, घाना, केनया और मलावी में किए गए इस मूल्यांकन से संकेत मिलता है कि यह वैक्सीन मलेरिया से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में लाखों बच्चों की जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकती है.रिपोर्ट बताती है कि 4 वर्षों की अवधि में, घाना, केनया और मलावी में मलेरिया वैक्सीन पाने के पात्र बच्चों में, अनुमानतः हर 8 में से 1 बच्चे की मृत्यु को टालने में सफलता मिली है.वैश्विक स्तर पर प्रगति के बावजूद, मलेरिया अब भी अफ़्रीका में बच्चों के लिए एक घातक बीमारी बना हुआ है.अनुमानों के अनुसार वर्ष 2024 में, लगभग 4 लाख 38 हज़ार अफ़्रीकी बच्चों की मौत मलेरिया के कारण हुई.जीवनरक्षक वैक्सीनWHO द्वारा अनुशंसित मलेरिया वैक्सीन यानि RTS,S और R21 के व्यापक इस्तेमाल से, हर साल हज़ारों बच्चों की जान बचाई जा सकती है.रिपोर्ट के लेखकों के अनुसार, जिन अन्य अफ़्रीकी देशों में अब मलेरिया से अत्यधिक प्रभावित क्षेत्रों के छोटे बच्चों को यह वैक्सीन दी जा रही है, वहाँ इसका सकारात्मक प्रभाव इतना ही या उससे अधिक होने की सम्भावना है.इस मूल्यांकन में, मलेरिया वैक्सीन कार्यान्वयन कार्यक्रम (MVIP) के तहत जुटाए गए आँकड़ों का विश्लेषण किया गया, जिसमें 2019 से 2023 के बीच पहले 3 देशों में मलेरिया वैक्सीन शुरू किए जाने के परिणामों का अध्ययन किया गया है. © UNICEF/Washington Sigu केनया में, एक स्वास्थ्यकर्मी, मलेरिया की वैक्सीन लगाने की तैयारी में. अधिक वित्तीय सहायता की ज़रूरतविश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) में टीकाकरण, वैक्सीन और जैविक विभाग की निदेशक तथा इस अध्ययन की सह-लेखिका डॉक्टर केट ओ’ब्रायन ने कहा, “यह इस बात का बेहद मज़बूत प्रमाण है कि मलेरिया वैक्सीन, अफ़्रीका में बच्चों की मृत्यु दर की दिशा बदलने की क्षमता रखती है."यही कारण है कि वैक्सीन के विस्तार में आ रही वित्तीय चुनौतियों को जल्द दूर करना बेहद ज़रूरी है.”उन्होंने कहा कि वैक्सीन की मांग बहुत अधिक है और पर्याप्त मात्रा में भंडार भी मौजूद हैं, मगर अधिक वित्तीय सहायता की ज़रूरत है, ताकि देश पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन और मलेरिया रोकथाम के अन्य साधन ख़रीद सकें और गम्भीर बीमारी या मृत्यु के सबसे अधिक जोखिम वाले सभी बच्चों तक पहुँच सकें.”वैक्सीन के विस्तार की तत्काल ज़रूरतWHO, एक समेकित (integrated) रणनीति अपनाने की सिफ़ारिश करता है, क्योंकि मलेरिया पर सबसे प्रभावी नियंत्रण तब सम्भव होता है जब देश रोकथाम, जाँच और उपचार की विभिन्न रणनीतियों को एक साथ लागू करते हैं.वर्तमान में, अफ़्रीका के 25 मलेरिया-प्रभावित देशों में बच्चों के टीकाकरण कार्यक्रमों और राष्ट्रीय मलेरिया नियंत्रण योजनाओं के तहत मलेरिया वैक्सीन दी जा रही है.इन देशों में हर वर्ष एक करोड़ से अधिक बच्चों को मलेरिया टीका देने का लक्ष्य रखा गया है.रिपोर्ट के लेखकों का निष्कर्ष है कि इस मूल्यांकन के परिणाम, उन क्षेत्रों में मलेरिया वैक्सीन के तेज़ी से विस्तार की तत्काल ज़रूरत को उजागर करते हैं, जहाँ मलेरिया अब भी बच्चों की मौत का एक प्रमुख कारण बना हुआ है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement