×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:18 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: वैक्सीन से छूट गए बच्चों तक टीके पहुँचाने में मददगार TrackVac
Source: UN News: रविवार, 10 मई 2026 00:01 AM (IST)
भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा विकसित एक डिजिटल मंच, अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्यकर्मियों को उन बच्चों तक पहुँचने में मदद कर रहा है, जो नियमित टीकाकरण से छूट जाते थे. वैक्सीन के टीके तभी जीवन बचाते हैं, जब वे हर बच्चे तक पहुँचते हैं. भारत के कुछ सबसे वंचित समुदायों में टीकाकरण से जुड़ी एक पुरानी चुनौती बरक़रार रही है और वो ये कि बच्चों की पहचान तो हो जाती थी, मगर वो बच्चे, हमेशा टीकाकरण सेवाओं तक नहीं पहुँच पाते थे.देश के 11 प्रान्तों के 143 Gavi-समर्थित ज़िलों में कुछ बच्चे हर साल व्यवस्था की कमियों के कारण टीकाकरण से छूट जाते थे.निगरानी प्रणालियाँ उनकी पहचान कर लेती थीं, लेकिन आगे की कार्रवाई हमेशा समय पर और व्यवस्थित ढंग से नहीं हो पाती थी. इससे उनके फिर से टीकाकरण से छूट जाने का ख़तरा बना रहता था.लेकिन अब यह स्थिति बदल रही है.भारत में
विश्व स्वास्थ्य संगठन
(
WHO
) द्वारा विकसित TrackVac नामक डिजिटल मंच, बिखरे हुए आँकड़ों को स्पष्ट और उपयोगी जानकारी में बदल रहा है. यह मंच स्वास्थ्य उप-केन्द्र स्तर तक टीकाकरण से छूटे बच्चों की सूची तैयार करता है, जिससे स्वास्थ्य टीमों के लिए हर बच्चे की पुष्टि करना, परिवार से सम्पर्क करना और उसका टीकाकरण सुनिश्चित करना आसान हो जाता है.आँकड़ों से कार्रवाई तकहर सप्ताह, फ़ील्ड मॉनिटर, त्वरित प्रतिक्रिया टीमें और टीकाकरण कार्यकर्ता, अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मिलकर टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों की जानकारी जुटाते हैं.वे घर-घर जाकर रिकॉर्ड देखते हैं, हर टीके के आधार पर बच्चों की टीकाकरण स्थिति की पुष्टि करते हैं, और यह जानकारी डिजिटल प्रणाली में दर्ज करते हैं. UNDP India/ Gaurav Menghaney अपने नवजात शिशु के टीकाकरण के बाद प्रसन्न राजेश्वरी. अगर कोई बच्चा किसी भी रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है, तो स्वास्थ्य टीम TrackVac के ज़रिये उसी समय उसकी जानकारी जोड़ सकती है. कई मामलों में, यह उस बच्चे का सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में पहला औपचारिक पंजीकरण हो सकता है.यह मंच केवल सूची तैयार नहीं करता, बल्कि जवाबदेही की एक सक्रिय व्यवस्था बनाता है. सत्यापित जानकारी सीधे सहायक नर्स मिडवाइफ़ और ज़िला अधिकारियों जैसे उन लोगों तक पहुँचती है, जो उस पर तुरन्त कार्रवाई कर सकते हैं तथा लक्षित तरीक़े से उनकी देखभाल योजना बना सकते हैं.बच्चे क्यों छूट जाते हैंTrackVac स्वास्थ्य टीमों को यह समझने में भी मदद करता है कि कोई बच्चा टीकाकरण से क्यों छूट गया.इस मंच के ज़रिये परिवार का पलायन, टीकाकरण से इनकार, या दुष्प्रभावों का डर जैसे कारण दर्ज किए जाते हैं. इससे ज़मीनी जानकारी को कार्यक्रमों के लिए उपयोगी समझ में बदलने में आसानी होती है.अब स्वास्थ्यकर्मी केवल सामान्य सम्पर्क पर निर्भर नहीं रहते. वे स्थिति के अनुसार कार्रवाई कर सकते हैं - जैसेकि टीकाकरण से झिझकने वाले परिवारों को समझाना, प्रवासी परिवारों पर नज़र रखना, या उन इलाक़ों में टीकाकरण सत्र आयोजित करना जहाँ छूटे हुए बच्चों की संख्या अधिक है.'शून्य-ख़ुराक' बच्चों तक पहुँचनाइसके नतीजे महत्वपूर्ण रहे हैं. वर्ष 2025 में TrackVac के ज़रिये 2 लाख 24 हज़ार से अधिक बच्चों की पुष्टि की गई. इनमें से आधे से अधिक बच्चों का टीकाकरण किया गया, और कई बच्चों को पहचान के दो महीनों के भीतर टीके लगाए गए.हर तीन में से एक 'शून्य-ख़ुराक' बच्चे को उसकी पहली महत्वपूर्ण टीका ख़ुराक मिली.इस प्रणाली ने नियमित टीकाकरण से जुड़े डेटा को भी मज़बूत किया. इससे पता चला कि कई बच्चे किसी न किसी रिकॉर्ड में पहले से दर्ज थे, लेकिन उनकी नियमित निगरानी नहीं हो पा रही थी. © UNICEF/Rachit Arora इलाक़े में अब लोग बिना झिझक, बच्चों का टीकाकरण करवा रहे हैं. बाक़ी कमियाँ अब भी पलायन, अविश्वास और छूटे हुए अवसरों जैसी चुनौतियों की ओर इशारा करती हैं. मगर TrackVac की मदद से ये कमियाँ अब अधिक स्पष्ट दिख रही हैं, उन्हें मापा जा सकता है, और उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई की जा सकती है.टीकाकरण की कमी दूर करनाTrackVac का असर इस अहम बदलाव में दिखता है कि अब ध्यान केवल छूटे हुए बच्चों की गिनती पर नहीं, बल्कि उन्हें टीकाकरण सेवाओं तक पहुँचाने पर है.यह पहल दिखाती है कि टीकाकरण की आख़िरी कड़ी केवल वैक्सीन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है. इसके लिए ऐसी मज़बूत व्यवस्था भी ज़रूरी है, जो बच्चे की पहचान होने के बाद यह सुनिश्चित करे कि वह फिर से पीछे नहीं छूट जाएँ.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces