-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ईरान संकट से हुआ उजागर, जीवाश्म ईंधन पर निर्भर ऊर्जा व्यवस्था भरोसेमन्द नहीं

Source: UN News: गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 00:01 AM (IST)
ईरान संकट से हुआ उजागर, जीवाश्म ईंधन पर निर्भर ऊर्जा व्यवस्था भरोसेमन्द नहीं
कोलम्बिया में इस सप्ताह हो रही एक अहम बैठक में कई देश जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता कम करने और स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ने पर चर्चा करने के लिए जुटे हैं. संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ जलवायु अधिकारी भी इन प्रयासों में शामिल हैं. मध्य पूर्व संकट के सन्दर्भ में यह चर्चा ख़ासी अहम समझी जा रही है. ब्राज़ील में हुए पिछले बड़े संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन (कॉप30) में कोयला, तेल और गैस को चरणबद्ध ढंग से समाप्त करने पर कोई बड़ा समझौता नहीं हो पाया था. हालाँकि, सम्मेलन में कुछ सकारात्मक प्रगति भी हुई, जिनमें जलवायु कार्रवाई के लिए वित्त पोषण बढ़ाने, अनुकूलन के लिए धन उपलब्ध कराने और जलवायु सम्बन्धी भ्रामक जानकारी से निपटने की प्रतिबद्धताएँ शामिल थीं.अन्य कॉप सम्मेलनों की तरह, इस बार भी कम कार्बन वाली वैश्विक अर्थव्यवस्था की ओर बदलाव का मुद्दा जटिल साबित हुआ. इस पर सहमति नहीं बन पाने से कई देशों और नागरिक समाज समूहों ने निराशा जताई.इसी पृष्ठभूमि में कोलम्बिया के सान्ता मार्ता में “जीवाश्म ईंधनों से दूर संक्रमण” यानि TAFF कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो बुधवार को समाप्त हुआ.इसे “इच्छुक देशों का गठबन्धन” बताया जा रहा है. माना जा रहा है कि यह पहली ऐसी अन्तरराष्ट्रीय कूटनैतिक बैठक है, जिसका स्पष्ट ध्यान जीवाश्म ईंधनों से आगे बढ़कर नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों की ओर बदलाव के व्यावहारिक पहलुओं पर है.इस बैठक में अलग-अलग क्षेत्रों और विकास स्तरों के 53 से अधिक देशों ने हिस्सा लिया. इनमें जीवाश्म ईंधन का उत्पादन करने वाले और उसका उपयोग करने वाले, दोनों तरह के देश शामिल थे. अकादमिक जगत, निजी क्षेत्र और नागरिक समाज के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल हुए, ताकि टिकाऊ समाजों और अर्थव्यवस्थाओं की दिशा में एक महत्वाकाँक्षी रास्ता तैयार किया जा सके. © United Nations/Esther Agbarakwe कोलम्बिया के सांता मार्ता में “जीवाश्म ईंधनों से दूर संक्रमण” सम्मेलन में सेल्विन हार्ट. नई आवश्यकतावैसे तो, “जीवाश्म ईंधनों से दूर संक्रमण” पहल (TAFF) का आयोजन संयुक्त राष्ट्र ने नहीं किया है, लेकिन इसमें संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया गया था. इनमें जलवायु कार्रवाई और न्यायसंगत बदलाव पर महासचिव के विशेष सलाहकार सेल्विन हार्ट भी शामिल हैं.उन्होंने कहा कि ईरान युद्ध से पैदा हुए मौजूदा वैश्विक ऊर्जा संकट ने साफ़ दिखा दिया है कि “जीवाश्म ईंधनों पर आधारित वैश्विक ऊर्जा व्यवस्था स्वभाव से ही अस्थिर, उतार-चढ़ाव भरी और अविश्वसनीय है.”सेल्विन हार्ट ने मंगलवार को सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि दुनिया में हर चार में से तीन लोग ऐसे देशों में रहते हैं, जो जीवाश्म ईंधनों के शुद्ध आयातक हैं. इसका मतलब है कि वे ऐसे झटकों से प्रभावित होते हैं, जिनमें उनका कोई योगदान नहीं है और जिन पर उनका कोई नियंत्रण भी नहीं है.उन्होंने कहा कि इस निर्भरता को ख़त्म करना सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और विकास - तीनों के लिए ज़रूरी है.इसके विपरीत, पवन व सौर ऊर्जा जैसे नवीकरणीय स्रोत, देशों को अधिक स्थिरता, आत्मनिर्भरता और अपने ऊर्जा भविष्य पर नियंत्रण देते हैं. ये लगभग 80 करोड़ लोगों तक बिजली पहुँचाने का सबसे तेज़ और किफ़ायती रास्ता भी हैं.पीछे हटने का विकल्प नहीं सेल्विन हार्ट ने कहा, “हवा और धूप पर कोई प्रतिबन्ध, क़ीमतों का झटका या शुल्क नहीं लगता.”उन्होंने चेतावनी दी कि ऊर्जा बदलाव का विरोध करने वाली राजनैतिक एवं आर्थिक ताक़तें, इस प्रक्रिया को धीमा और कमज़ोर करने की कोशिश कर रही हैं. ये ताक़तें मौजूदा व्यवस्था और जीवाश्म ईंधन हितों को बचाने के लिए विज्ञान पर सन्देह पैदा करती हैं, आर्थिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ती हैं तथा जलवायु सम्बन्धी जानकारी की विश्वसनीयता को कमज़ोर करती हैं.सेल्विन हार्ट ने कहा कि सान्ता मार्ता बैठक को सहयोग के एक नए मॉडल की शुरुआत करनी चाहिए. साथ ही, इससे यह स्पष्ट सन्देश जाना चाहिए कि ऊर्जा बदलाव की दिशा अब बदली नहीं जा सकती, और “यह बदलाव उद्देश्य, साझेदारी व तात्कालिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा.” © ADB/Viet Tuan वियतनाम में पवन चक्की से ऊर्जा का उत्पादन का एक चित्र. आर्थिक बदलाव का निर्णायक मोड़संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के जलवायु परिवर्तन प्रभाग के निदेशक मार्टिन क्रूस के अनुसार, सान्ता मार्ता बैठक में ऊर्जा बदलाव को लेकर असाधारण तात्कालिकता महसूस हो रही है.सम्मेलन में शामिल हुए मार्टिन क्रूस ने कहा कि यह गति, ऊर्जा बाज़ारों की भारी अस्थिरता और उनपर पड़ने वाले वास्तविक असर के कारण आई है. यह नवीकरणीय ऊर्जा को बड़े पैमाने पर अपनाने की दिशा में एक निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है.उन्होंने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में हमने देखा है कि सौर एवं पवन जैसी नवीकरणीय ऊर्जा अब कई बाज़ारों में जीवाश्म ईंधनों से मुक़ाबला कर रही है और कई बार उनसे सस्ती भी पड़ती है. इसी वजह से अर्थव्यवस्था के कई क्षेत्रों में बिजली आधारित समाधानों की ओर तेज़ बदलाव हो रहा है.”बाज़ार से प्रेरित बदलावमार्टिन क्रूस के अनुसार, आधिकारिक जलवायु वार्ताओं में प्रगति भले ही धीमी नज़र आए, लेकिन बाज़ार पहले ही आगे बढ़ रहा है और लोग भी इस बदलाव को महसूस कर रहे हैं. कुछ देशों और बाज़ारों में यह बदलाव “अब नीतियों से नहीं, बल्कि बाज़ार से प्रेरित हो रहा है.”उन्होंने कहा कि लोग पैट्रोल पम्प पर इसका असर महसूस कर रहे हैं. ऊर्जा संकट से खाद्य पदार्थों और कई उपभोक्ता वस्तुओं की क़ीमतें भी बढ़ रही हैं, क्योंकि बहुत सी चीज़ें तेल एवं गैस की क़ीमतों पर निर्भर करती हैं.मार्टिन क्रूस ने कहा कि कुछ देश इस संकट से ख़ासतौर पर प्रभावित हैं. जीवाश्म ईंधनों के आयात पर भारी निर्भरता के कारण उनके लिए “बिजली की आपूर्ति बनाए रखना या एयर कंडीशनर चलाना भी मुश्किल हो रहा है. ऐसे देश अब समझ रहे हैं कि यह उनकी अर्थव्यवस्था के लिए लम्बे समय का समाधान नहीं है.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement