-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाकिस्तान: बाढ़ के बाद ज़िन्दगी फिर से बसाने की जद्दोजहद

Source: UN News: बुधवार, 29 अप्रैल 2026 00:01 AM (IST)
पाकिस्तान: बाढ़ के बाद ज़िन्दगी फिर से बसाने की जद्दोजहद
पाकिस्तान में, सितम्बर 2025 की विनाशकारी बाढ़ ने, पंजाब प्रान्त में अनेक परिवारों के घर व आजीविकाएँ छीन लीं. ये परिवार, कड़ाके की सर्दी और अनिश्चित भविष्य के बीच, अब फिर से जीवन शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं. अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IMO), संयुक्त राष्ट्र केन्द्रीय आपातकालीन प्रतिक्रिया कोष के सहयोग से, पाँच ज़िलों में विस्थापित परिवारों तक आपात राहत पहुँचा रहा है. 9 सितम्बर (2025) को चिनाब नदी में उफ़ान आ गया. कुछ ही घंटों में पूरी बस्तियाँ पानी में डूब गईं और बिल्कुल आख़िरी समय में मिली चेतावनी के कारण परिवारों को हड़बड़ी में घर छोड़कर भागना पड़ा.75 वर्षीय मनान याद करती हैं, “कई तरह की बातें कही जा रही थीं. कुछ लोग कह रहे थे कि पानी बढ़ रहा है. कुछ कह रहे थे कि हम सुरक्षित रहेंगे. हमें समझ नहीं आ रहा था कि किस पर भरोसा करें.”जब पानी घरों में घुसने लगा, तो मनान और उनकी बेटी शमीम, पड़ोसियों के साथ ऊँचे स्थान की ओर भागीं. वे केवल थोड़ा-सा सामान साथ ले जा सकीं. कुछ ही घंटों में उनका एक कमरे का घर, कई अन्य घरों की तरह, तेज़ बहाव में डूब गया.उन्होंने, दशकों में जो कुछ बनाया था, सब खो गया.कुछ किलोमीटर दूर, आशिक़ और उनके परिवार को भी यही झेलना पड़ा. वे कहते हैं, “बाढ़ रात में आई. हम बच्चों को साथ लेकर भागे और तटबन्ध तक पहुँचे. वापस घर जाने का कोई रास्ता नहीं था.”अनिश्चित जीवनजो लोग बचकर निकले, वे तटबन्धों पर जमा हो गए. वहाँ जल्द ही भीड़ बढ़ गई और अनिश्चितता गहराने लगी. सभी परिवार, दिन में गर्मी और रात में असुरक्षा झेलते हुए, कई हफ़्तों तक खुले आसमान के नीचे रहे, मनान और शमीम लगभग छह सप्ताह तक वहीं रहीं.शुरुआती मदद में सहयोग करने वाले समुदाय के सदस्य इक़बाल कहते हैं, “मैंने बाढ़ का पानी बढ़ने पर, लोगों को पेड़ों को पकड़कर बचने की कोशिश करते देखा. कुछ लोग नहीं बच सके. पानी का बहाव बहुत तेज़ था.”जब पानी घटा, तो एक नई चुनौती सामने आई: सर्दी. घर तबाह हो चुके थे और परिवारों के पास वापिस लौटने के लिए कोई जगह नहीं थी.मनान कहती हैं, “अब ठंड हमें परेशान कर रही है. हम पानी से तो बच गए, लेकिन यह... यह अलग मुश्किल है.” © IOM/Zeeshan Siddique पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में स्थित बस्ती मिज़ार का हवाई दृश्य, जहाँ बाढ़ से विस्थापित परिवार अपने घर नष्ट होने के बाद अस्थाई आश्रयों में रह रहे हैं. मानवीय सहायता से राहतदिसम्बर में, अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IMO) ने पंजाब के सबसे अधिक प्रभावित ज़िलों में 2,200 से अधिक परिवारों को आपात सहायता पहुँचानी शुरू की.संगठन की आश्रय वितरण टीम के प्रमुख ताहिर अब्बास ने बताया, “जब हमारी टीमें प्रभावित इलाक़ों में पहुँचीं, तो हालात बेहद कठिन थे. परिवार खुले स्थानों में रह रहे थे, अस्थाई चूल्हों पर खाना बना रहे थे, और बच्चों के पास पर्याप्त कपड़े नहीं थे.”सहायता में आपात आश्रय सामग्री, रसोई किट, सर्दी से बचाव का सामान और पुनर्निर्माण शुरू करने के लिए बुनियादी औज़ार शामिल थे.कम्बलों और शॉलों की मदद से ठंड से कुछ राहत मिली, जबकि आश्रय किटों की मदद से परिवार अस्थाई घर बना सके. © IOM/Zeeshan Siddique आपात आश्रय बनाने और सर्दी से बचाव व गैर-खाद्य सामग्री के उपयोग का तरीक़ा समझाते, IOM कार्यकर्ता. हिम्मत और सहनसक्षमताप्राप्त सामग्री से मनान और शमीम ने एक छोटा अस्थाई आश्रय बनाया है, जो अब उन्हें बारिश और ठंड से कुछ राहत देता है. शमीम इन सीमित संसाधनों के साथ अपनी माँ की देखभाल भी करती हैं.लेकिन रोज़मर्रा की मुश्किलें अब भी जारी हैं. ठंडी रातें लम्बी लगती हैं, और कई-कई दिनों तक कोहरा छाया रहता है. जब सूरज निकलता है, तो थोड़ी देर के लिए राहत मिलती है.आशिक़ के परिवार के लिए गर्माहट बनाए रखना भी एक संघर्ष है. वे कहते हैं, “कभी-कभी हम सब गर्माहट बनाए रखने के लिए कम्बलों के नीचे साथ बैठते हैं.”परिवार इन तमाम कठिनाइयों के बावजूद, आगे बढ़ने के लिए दृढ़ हैं.संयुक्त राष्ट्र केन्द्रीय आपातकालीन प्रतिक्रिया कोष के सहयोग से, अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन पाँच ज़िलों में विस्थापित समुदायों की मदद जारी रखे हुए है, ताकि वे तत्काल जीवित रहने की स्थिति से आगे बढ़कर पुनर्बहाली की ओर जा सकें.मनान कहती हैं, “गर्मियों में यही धूप हमारे लिए मुश्किल बनेगी, लेकिन अभी ठंड से बचने के लिए यही हमारी उम्मीद है. जीवन तो आगे बढ़ाना ही होगा.”इस लेख का विस्तृत संस्करण पहले यहाँ प्रकाशित हुआ.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement