-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुरक्षा परिषद: आपराधिक गुटों की हिंसा से त्रस्त हेती, ‘एक अहम मोड़ पर खड़ा है’

Source: UN News: सोमवार, 27 अप्रैल 2026 00:01 AM (IST)
सुरक्षा परिषद: आपराधिक गुटों की हिंसा से त्रस्त हेती, ‘एक अहम मोड़ पर खड़ा है’
संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि कैरीबियाई क्षेत्र में स्थित देश, हेती में आपराधिक गुटों की हिंसा पर लगाम कसने, मानवीय संकट से निपटने और राष्ट्रीय चुनावों के लिए रास्ता तैयार करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, जिनमें कुछ हद तक प्रगति के संकेत मिल रहे हैं, मगर स्थिति अब भी नाज़ुक बनी हुई है. हेती की राजधानी पोर्त-ओ-प्रिन्स समेत देश के एक बड़े हिस्से पर हिंसक, आपराधिक गुटों का नियंत्रण है, जिससे असुरक्षा व्याप्त है, 14 लाख लोग विस्थापित हुए हैं, जिन्हें चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में गुज़र-बसर करना पड़ रहा है. देश में बड़े पैमाने पर लिंग-आधारित हिंसा को अंजाम दिया गया है और विशाल स्तर पर संरक्षण आवश्यकताएँ हैं. लम्बी राजनैतिक उठापठक, आर्थिक संकट व चरम मौसम घटनाओं की पृष्ठभूमि में यूएन व साझेदार संगठन एक बेहद जटिल माहौल में सहायता प्रयासों में जुटे हैं. Tweet URL यूएन मानवतावादी कार्यालय के अनुसार, हेती की आधी से अधिक आबादी, यानि 64 लाख लोगों को मानवीय सहायता की आवश्यकता है. 58 लाख आम नागरिक संकट स्तर पर खाद्य असुरक्षा से जूझ रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र महासचिव की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, दिसम्बर 2025 से इस वर्ष फ़रवरी के दौरान आपराधिक गुटों के संदिग्ध 1,343 सदस्य मारे गए हैं, मगर देश में आम लोग इस संकट की विशाल की क़ीमत चुका रहे हैं.हेती के लिए यूएन महासचिव के विशेष प्रतिनिधि और यूएन मिशन (BINUH) के प्रमुख कार्लोस रुइज़ मसियू ने 15 सदस्य देशों वाली सुरक्षा परिषद की एक बैठक के दौरान प्रतिनिधियों को देश में हालात पर जानकारी दी.साझा प्रयासों का संकल्पउन्होंने कहा कि हेती के प्रधानमंत्री की सुरक्षा परिषद की बैठक में उपस्थिति, एक ठोस संकल्प को दर्शाती है कि स्थानीय प्रशासन इस अहम पड़ाव पर सुरक्षा परिषद के साथ मिलकर प्रयास करना चाहता है. हेती में यूएन मिशन (BINUH), यूएन समर्थन कार्यालय (UNSOH) और आपराधिक गैंग दमन बल ने देश को स्थिरता की ओर ले जाने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को पुनर्बहाल करने के इरादे से एक मज़बूत साझेदारी को स्थापित किया है.इससे पहले, विशेष प्रतिनिधि ने जनवरी में हुई बैठक के दौरान सुरक्षा परिषद को बताया था कि हेती एक निर्णायक चरण में है और उसे राजनैतिक व सुरक्षा मोर्चे पर सतत प्रयासों व समर्थन की आवश्यकता है. उन्होंने गुरूवार की बैठक में कहा कि यह अहम चरण अब स्पष्ट रूप से आगे बढ़ रहा है.“हेती, आज एक महत्वपूर्ण क्षण में खड़ा है,” जहाँ राजनैतिक व संस्थागत प्रगति के ज़रिए एक विश्वसनीय मार्ग की नींव को तैयार किया जा रहा है.राजनैतिक मोर्चे पर, 7 फ़रवरी को हेती में कार्यकारी प्राधिकरण को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद को सौंप दिया गया, जिससे “एक बड़े नाज़ुक क्षण में संस्थागत निरन्तरता को सुनिश्चित किया गया है.”इसके अलावा, हेती में स्थिरता और चुनाव आयोजन के लिए राष्ट्रीय समझौते पर सैकड़ों राजनैतिक व नागरिक समाज संगठनों ने हस्ताक्षर किए हैं. इससे हेती की जनता के नेतृत्व में राजनैतिक फ़्रेमवर्क तैयार हुआ है, जिससे बदलाव लाने के लिए एक सामूहिक संकल्प और राष्ट्रीय जुड़ाव को बल मिला है.चुनाव, एकमात्र विश्वसनीय मार्गविशेष प्रतिनिधि कार्लोस रुइज़ मसियू के अनुसार, हेती में हितधारकों में यह स्पष्टता है कि देश में संवैधानिक व्यवस्था को फिर से बहाल करने के लिए चुनाव एकमात्र जायज़ रास्ता है.उन्होंने भरोसा दिलाया कि यूएन मिशन, देश को उबारने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के लिए अपना समर्थन जारी रखेगा, और विश्वसनीय व समावेशी चुनावों के लिए अन्तरराष्ट्रीय सहायता को समन्वित किया जाएगा.यूएन अधिकारी ने बताया कि राजधानी पोर्त-ओ-प्रिन्स में सुरक्षा स्थिति में सुधार आया है और नेशनल पैलेस में हाल के दिनों में मंत्रिपरिषद की बैठक का आयोजन, एक शक्तिशाली संकेत है कि देश धीरे-धीरे प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है. “प्रगति वास्तविक है लेकिन सन्दर्भ अभी नाज़ुक है.” उन्होंने कहा कि इसलिए यह ज़रूरी है कि उद्देश्यों के अनुरूप, आपसी जुड़ाव को बनाए रखा जाए और एक जटिल माहौल में स्पष्टता के साथ कामकाज को आगे बढ़ाया जाए.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement