-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मध्य पूर्व: युद्धविराम की अवधि बढ़ने का स्वागत, होर्मुज़ जलक्षेत्र में तनाव बरक़रार

Source: UN News: शनिवार, 25 अप्रैल 2026 00:01 AM (IST)
मध्य पूर्व: युद्धविराम की अवधि बढ़ने का स्वागत, होर्मुज़ जलक्षेत्र में तनाव बरक़रार
मध्य पूर्व क्षेत्र में नाज़ुक परिस्थितियों के बीच, संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान के साथ युद्धविराम की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिसका यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने स्वागत किया है और कहा है कि कूटनैतिक प्रयासों के लिए अब भी खुला हुआ है. लेकिन, होर्मुज़ जलडमरूमध्य में अब भी असुरक्षा व्याप्त है. बुधवार को जहाज़ों पर गोलीबारी की घटनाओं से एक बार फिर सुरक्षित आवाजाही व क्षेत्रीय अस्थिरता पर सवाल खड़े हो गए हैं. यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने अमेरिका द्वारा युद्धविराम बढ़ाए जाने का स्वागत किया है और उसे तनाव व टकराव में कमी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण क़दम बताया है.उन्होंने कहा है कि इससे कूटनीति और ईरान व संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच भरोसा बढ़ाने के प्रयासों के लिए एक अहम स्थान तैयार होगा. Tweet URL यूएन प्रवक्ता द्वारा मंगलवार को जारी एक वक्तव्य में कहा गया है कि महासचिव गुटेरेश ने सभी पक्षों से आग्रह किया है कि युद्धविराम को कमज़ोर करने वाले क़दमों से दूरी बरतनी होगी.साथ ही, एक स्थाई समाधान के लिए वार्ता में सृजनात्मक भाव से हिस्सा लेना होगा. यूएन प्रमुख ने ईरान और अमेरिका में वार्ता के लिए पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे प्रयासों का समर्थन करते हुए भरोसा जताया कि इससे व्यापक व स्थाई हल के लिए माहौल तैयार होगा.हालांकि, अभी इस बातचीत के बारे में बहुत स्पष्टता नहीं है. इससे पहले, प्रथम दौर की वार्ता बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई थी. होर्मुज़ जलक्षेत्र में संकटकूटनैतिक प्रयासों के बीच, ‘स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़’ जलमार्ग पर तनाव अब भी ऊँचे स्तर पर बना हुआ है, जोकि तेल, गैस, उर्वरक समेत अन्य सामान की आपूर्ति के लिए रणनैतिक रूप से एक महत्वपूर्ण जलमार्ग है. ईरान और अमेरिका द्वारा इस इलाक़े में अपना दबदबा बढ़ाने की कोशिशों के तहत, जहाज़ो को ज़ब्त करने की घटनाएँ हुई हैं. ब्रिटन के समुद्री व्यापार परिचालन संगठन (UKMTO) के अनुसार, ईरान के तट के नज़दीक, एक जहाज़ गोलीबारी की चपेट में आ गया, जिसके बाद उसे रुकने के लिए मजबूर होना पड़ा.वहीं, ओमान के तट के पास एक कंटेनर जहाज़ को एक अन्य जहाज़ द्वारा निशाना बनाए जाने से गम्भीर क्षति पहुँची है. दोनों घटनाओं में जहाज़ पर चालक दल के सदस्य सुरक्षित बताए गए हैं.पारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ने वाले होर्मुज़ जलडमरूमध्य से हर दिन, तेल व गैस आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा गुज़रता है. मगर, 28 फ़रवरी को इसराइल व अमेरिका द्वारा ईरान पर बमवारी और ईरान के जवाबी ड्रोन व मिसाइल हमलों की पृष्ठभूमि में यहाँ जहाज़ों की रफ़्तार तेज़ी से घटी और बीमा क़ीमतों में उछाल आया है.लेबनान: विशाल चुनौतियाँ © UNHCR/हूसाम हरीरी लेबनान की राजधानी बेरूत के एक इलाक़े में मिसाइल हमले के बाद की स्थिति. उधर, इसराइल व लेबनान में 10 दिनों के लिए युद्धविराम लागू है, और हज़ारों लेबनानी विस्थापित परिवारों ने अपने घर लौटना शुरू किया है. हालांकि इसराइली सैन्य बलों और हिज़बुल्ला के बीच लड़ाई में बड़े पैमाने पर बुनियादी ढाँचे को क्षति पहुँची है.मानवीय सहायता मामलों में समन्वय के लिए यूएन कार्यालय (OCHA) ने बताया है कि 1.17 लाख लोग अब भी सामूहिक आश्रय स्थलों में रह रहे हैं.दक्षिणी लेबनान के अनेक इलाक़ों में लोगों के लिए अपने घर लौट पाना कठिन साबित हो रहा है, चूँकि वहाँ पर सैन्य उपस्थिति है. 74 इलाक़ों को असुरक्षित बताया गया है. मानवीय आवश्यकताएँ अब भी गम्भीर हैं, लेकिन सहायता धनराशि की कमी, ज़रूरतमन्दों तक पहुँचने में कठिनाई और तनाव बरक़रार रहने से चुनौतियों के अनुरूप प्रयास नहीं हो पा रहे हैं.फ़रवरी के बाद से अब तक खाद्य क़ीमतों में 6 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की जा चुकी है, जिससे पहले से ही नाज़ुक स्थिति में रह रहे परिवारों के लिए समस्याएँ बढ़ी हैं, जिससे महिलाएँ व लड़कियाँ अधिक प्रभावित हैं. बहुत से परिवार, अपनी सम्पत्ति बेच रहे हैं या फिर गुज़र-बसर के लिए उधार ले रहे हैं.वहीं स्वास्थ्य सेवाओं पर भी भीषण दबाव है. 6 अस्पतालों को मजबूरी में बन्द करना पड़ा है, 15 को क्षति पहुँची है जबकि बड़ी संख्या में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल केन्द्रों में अब कामकाज नहीं हो पा रहा है.मार्च महीने के शुरुआती दिनों से अब तक, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं पर 147 हमले होने की पुष्टि की है, जिनमें 100 लोगों की जान गई है और 230 से अधिक घायल हुए हैं, जिनमें मेडिकल कर्मचारी भी हैं.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement