Source: UN News: शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 00:01 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव बनने की दौड़ में शामिल चार उम्मीदवारों में से प्रत्येक को इस सप्ताह न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में होने वाले मुक्त संवाद - "Interactive Dialogues" यानि सवाल-जवाब की श्रृंखला के दौरान यह दिखाने का अवसर मिला है कि वे सबसे बेहतर विकल्प क्यों हैं? इस संवाद का सीधा प्रसारण यहाँ देखा जा सकता है...
1 जनवरी 2027 से, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की 38वीं मंज़िल पर एक नए व्यक्ति कार्यभार सम्भालेंगे. मौजूदा महासचिव, 10 वर्षों के बाद, अपने दो कार्यकाल (अधिकतम) पूरे करने के बाद, 31 दिसम्बर (2026) को रिटायर हो रहे हैं. उनके उत्तराधिकारी को न केवल गहरी राजनैतिक और वित्तीय चुनौतियों का सामना करना होगा, बल्कि संयुक्त राष्ट्र को भविष्य के लिए उपयुक्त बनाने हेतु, आवश्यक सुधारों को आगे बढ़ाने का कार्य भी सौंपा जाएगा, एक ऐसे समय में जब संयुक्त राष्ट्र और अन्तरराष्ट्रीय क़ानून सीधे हमले के दायरे में हैं.इस पद के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे दो पुरुष और दो महिलाएँ, मंगलवार और बुधवार को, महासभा की बैठकों में भाग ले रहे हैं, जिनके दौरान वे संयुक्त राष्ट्र के लिए अपना दृष्टिकोण (Vision) प्रस्तुत करेंगे और सदस्य देशों व नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के उन सवालों के जवाब देंगे जो उनके नेतृत्व अनुभव, योग्यता, यूएन सुधार और संगठन के तीन स्तम्भों - शान्ति व सुरक्षा, विकास और मानवाधिकार - से सम्बन्धित होंगे.इन उम्मीदवारों में शामिल हैं: मिशेल बाशेलेट (पूर्व यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त और चिले की पूर्व राष्ट्रपति); रफ़ाएल ग्रॉस्सी (अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी - IAEA के वर्तमान प्रमुख); रिबेका ग्रिनस्पैन (संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास एजेंसी - UNCTAD की वर्तमान प्रमुख); और मैकी सॉल (सेनेगल के पूर्व राष्ट्रपति).इन संवादों का आयोजन यूएन महासभा की अध्यक्ष ऐनालेना बेयरबॉक कर रही हैं, जिन्होंने मंगलवार सुबह पहले सत्र से कुछ समय पहले पत्रकारों से कहा कि ये संवाद, चयन प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण क़दम हैं, जो उनके अनुसार संयुक्त राष्ट्र के लिए एक निर्णायक मोड़ पर आया है.'दुनिया का सबसे कठिन काम'महासभा अध्यक्ष ऐनालेना बेयरबॉक ने कहा है, "महासचिव पद के लिए चयन प्रक्रिया, बहुत विशाल परिणामों वाली होती है, इस इमारत से बहुत दूर तक गूंजती है. इस पद के लिए चयन, दुनिया के इस अद्वितीय बहुपक्षीय संगठन की दिशा तय करेगा और यह दिखाएगा कि क्या संयुक्त राष्ट्र वास्तव में दुनिया भर के उन आठ अरब से अधिक लोगों का प्रतिनिधित्व करता है जिनकी हम सेवा करते हैं, जिनमें से आधी महिलाएँ और लड़कियाँ हैं"उन्होंने अगले महासचिव के चयन को केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि 'इरादे की घोषणा' बताया. "यह चयन एक शक्तिशाली सन्देश देगा कि संयुक्त राष्ट्र किस लिए अस्तित्व में है और यह आज की आपस में जुड़ी दुनिया की चुनौतियों का समाधान किस तरह करना चाहता है."ऐनालेना बेयरबॉक ने कहा, "संक्षेप में, यह चयन दुनिया के सबसे कठिन कामों में से एक है, लेकिन यह सबसे महत्वपूर्ण भी है, क्योंकि अगले महासचिव, न केवल इस संस्थान के भविष्य को आकार देंगे, बल्कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सबसे मज़बूत रक्षक के रूप में अन्तरराष्ट्रीय नियम-आधारित व्यवस्था के भविष्य को भी आकार देंगे."चारों उम्मीदवारों की प्रस्तुति यहाँ देखी जा सकती है...मिशेल बाशेलेट (चिले) 21 अप्रैल, 10:00 बजे (न्यूयॉर्क समय)
रफ़ाएल ग्रॉस्सी (अर्जेंटीना), 21 अप्रैल 15:00 बजे (न्यूयॉर्क समय)
रिबेका ग्रिनस्पैन (कोस्टा रीका) 22 अप्रैल 10:00 बजे (न्यूयॉर्क समय)
मैकी सॉल (सेनेगल) 22 अप्रैल 15:00 बजे (न्यूयॉर्क समय)
'Interactive Dialogues' किस तरह काम करते हैंतीन घंटे के इन संवादों के दौरान, उम्मीदवारों को 10 मिनट तक का शुरुआती वक्तव्य देने के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों और नागरिक समाज के प्रतिनिधि, उम्मीदवारों के नेतृत्व कौशल और अनुभव को और अधिक जानने के लिए प्रश्न पूछेंगे.सवाल-जवाब वाले इस संवाद में दो प्रमुख विषय शामिल होंगे: एक मज़बूत व भविष्य के लिए उपयुक्त संगठन के लिए उम्मीदवारों की सिद्ध नेतृत्व क्षमता, अनुभव और कौशल; और संयुक्त राष्ट्र के तीन स्तम्भों (शान्ति और सुरक्षा, विकास और मानवाधिकार).उम्मीदवार, विभिन्न प्रकार के प्रश्नों का उत्तर किस तरह देते हैं, उससे, चयन प्रक्रिया में एक निर्णायक क्षण तय होगा.इन चारों Interactive Dialogues का सीधा प्रसारण UN WebTV पर किया जाएगा.हम प्रत्येक उम्मीदवार के सत्र के वीडियो, उनके बोलने के क्रम में इस पृष्ठ पर जोड़ते रहेंगे, जिसकी शुरुआत मंगलवार सुबह 10 बजे मिशेल बाशेलेट से होगी.अगले महासचिव पद के लिए दौड़ में शामिल चार उम्मीदवारों के विस्तृत वक्तव्य यहाँ देखे जा सकते हैं...मिशेल बाशेलेट (चिले)रफ़ाएल ग्रॉस्सी (अर्जेंटीना)रिबेका ग्रिनस्पैन (कोस्टा रीका)मैकी सॉल (सेनेगल)