-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूक्रेन: तनाव व टकराव में चिन्ताजनक तेज़ी, 'कूटनैतिक मोर्चे पर प्रगति नहीं'

Source: UN News: बुधवार, 22 अप्रैल 2026 00:01 AM (IST)
यूक्रेन: तनाव व टकराव में चिन्ताजनक तेज़ी, 'कूटनैतिक मोर्चे पर प्रगति नहीं'
राजनैतिक एवं शान्तिनिर्माण मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आगाह किया है कि यूक्रेन में रूसी सैन्य बलों के हमले तेज़ होते जा रहे हैं, हताहत होने वाले आम नागरिकों की संख्या बढ़ रही है और देश भर में तबाही हो रही है. यूक्रेन में हिंसक टकराव के मुद्दे पर सोमवार को आपात सत्र के तहत सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई गई. ड्निप्रो समेत अन्य शहरों पर रूसी सैन्य बलों की भयावह हवाई बमबारी के बाद, यूक्रेन ने इस बैठक के लिए औपचारिक रूप से अनुरोध किया था.यूक्रेन के अनुसार, मार्च के अन्तिम दिनों से मध्य-अप्रैल के दौरान, 5 हज़ार से अधिक ड्रोन व मिसाइल छोड़े गए हैं, बड़ी संख्या में आम नागरिकों की जान गई है और सैकड़ों अन्य घायल हुए हैं. Tweet URL सहायक अवर महासचिव मोहम्मद ख़ालेद ख़िएरी ने सदस्य देशों को बताया कि लड़ाई में चिन्ताजनक तेज़ी देखी गई है, जबकि कूटनैतिक प्रयासों को कोई बड़ी सफलता मिलती नहीं दिखाई दे रही है. उन्होंने सचेत किया कि हम इस हिंसक टकराव के बेक़ाबू हो जाने का जोखिम मोल नहीं ले सकते हैं, जिस स्थिति में और अधिक मानव क़ीमत चुकानी होगी.9 अप्रैल को, यूक्रेन द्वारा ईस्टर युद्धविराम का प्रस्ताव रखे जाने के बाद, रूसी महासंघ ने 11 से 12 अप्रैल के लिए 32 घंटों के युद्धविराम की घोषणा की थी. सहायक महासचिव ख़िएरी ने बताया कि लड़ाई पर अस्थाई विराम से, पारम्परिक ईस्टर के शान्तिपूर्ण उत्सव को सुनिश्चित किया जा सकता था, लेकिन इसका सम्मान नहीं किया गया.घातक हमले जारीअवकाश व सप्ताहांत के दौरान, लड़ाई के अग्रिम मोर्चे पर टकराव की ख़बरें मिलती रही, जिनमें आम नागरिक हताहत हुए. उसके बाद, इन हमलों में तेज़ी देखी गई.15-16 अप्रैल की रात्रि को, रूसी महासंघ ने इस वर्ष का अब तक का सबसे घातक हमला किया, जिसमें ओडेसा, ड्निप्रो, कीव, सूमी और ख़ारकीव क्षेत्रों को निशाना बनाया गया.ख़ालेद ख़िएरी ने कहा कि इस वर्ष मार्च महीने में ही, यूक्रेन में कम से कम 211 आम नागरिक मारे गए और 1,206 घायल हुए. “पाँच वर्ष बाद भी, यूक्रेन पर रूसी महासंघ का पूर्ण स्तर पर आक्रमण, अन्तरराष्ट्रीय क़ानून की परीक्षा ले रहा है, दरारों को गहरा बना रहा है और नियम-आधारित बहुपक्षीय व्यवस्था को कमज़ोर कर रहा है.”सहायक महासचिव ने अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि इस युद्ध का अन्त करने के लिए ठोस संकल्प लिया जाना होगा, और संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रयासों की बुनियाद पर आगे बढ़ना होगा. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस टकराव को नियंत्रण से बाहर नहीं होने दिया जा सकता है, जिसके हम सभी के लिए ऐसे नतीजे होंगे, जिनका अन्दाज़ा नहीं लगाया जा सकता है.विशाल मानवीय आवश्यकताएँआपात राहत के लिए उप समन्वयक जॉयस म्सूया ने बताया कि पिछले महीने हुए हमलों में रिहायशी इलाक़ों, सार्वजनिक परिवहन माध्यमों, ऊर्जा प्रतिष्ठानों और बन्दरगाहों को निशाना बनाया गया था. हाल ही में, सिलसिलेवार हमलों की एक विशाल लहर ने ड्निप्रो, कीव और ओडेसा को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें 21 आम नागरिकों की जान गई और 140 घायल हुए. उन्होंने बताया कि निकोपोल में एक सार्वजनिक बस को भी हमले में नुक़सान हुआ, जिससे 4 लोगों की जान गई और 16 अन्य घायल हुए. जॉयस म्सूया के अनुसार, अब भी विशाल स्तर पर मानवीय सहायता आवश्यकताएँ हैं, और कूटनैतिक प्रयास भी किए जा रहे हैं.यूएन एजेंसियाँ अपने साझेदार संगठनो के साथ मिलकर, ज़रूरतमन्द आबादी तक राहत पहुँचाने में जुटी हैं. इसके तहत, मोबाइल टीम की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को अति-आवश्यक सेवाएँ व राहत क़ाफ़िले पहुँचाए जा सकें. मगर, हिंसक टकराव के कारण मानवीय सहायता प्रयासों में चुनौतियाँ बरक़रार हैं और हिंसा प्रभावित इलाक़ों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी टीम को निरन्तर ड्रोन हमलों से बचना पड़ रहा है.यूक्रेन में 41 लाख लोगों, यानि हर 8 में से 1 यूक्रेनी नागरिक, तक लक्षित ढंग से सहायता पहुँचाने के लिए 2.3 अरब डॉलर की आवश्यकता है, जिसमें से फ़िलहाल 75 प्रतिशत धनराशि का प्रबन्ध नहीं हो पाया है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement