-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूएन शान्तिरक्षा अभियानों पर वित्तीय संकट और घटते संसाधनों का ख़तरा

Source: UN News: मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 00:01 AM (IST)
यूएन शान्तिरक्षा अभियानों पर वित्तीय संकट और घटते संसाधनों का ख़तरा
मध्य अफ़्रीकी गणराज्य (CAR) में चुनावी सहयोग से लेकर, विवादित आबिये क्षेत्र में गश्त लगाने तक, संयुक्त राष्ट्र शान्तिरक्षक लगातार अस्थिर माहौल में तैनात रहते हैं. मगर, घटते संसाधन और ड्रोन युद्ध जैसे नए ख़तरों से, शान्तिरक्षकों द्वारा समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की क्षमता को चुनौती मिल रही है. यूएन मुख्यालय में और धरातल पर तैनात वरिष्ठ यूएन अधिकारियों ने, सुरक्षा परिषद में राजदूतों को जानकारी देते हुए कहा कि शान्ति अभियानों पर दबाव बढ़ता जा रहा है. नागरिकों की सुरक्षा करने और नाजुक उपलब्धियों को बनाए रखने की उनकी क्षमता को वित्तीय सीमाएँ, बदलती युद्ध स्थितियाँ और बढ़ते परिचालन जोखिम चुनौती दे रहे हैं.यूएन शान्ति अभियानों के अवर महासचिव जियाँ पियर लैक्रोआ ने कहा, “हमारे शान्ति अभियान लचीले और परिस्थितियों के अनुसार ढलने वाले होने चाहिए.” उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि ये मिशन देशों को युद्ध से स्थाई शान्ति की ओर ले जाने का एक अहम साधन बने हुए हैं.हालाँकि, यह भूमिका निभाना अब और मुश्किल होता जा रहा है.गम्भीर वित्तीय चुनौतियाँअवर महासचिव ने कहा कि पिछले एक वर्ष में शान्ति अभियानों को “गम्भीर वित्तीय चुनौतियों” का सामना करना पड़ा है. इसके कारण आपात क़दम उठाने पड़े हैं और इसका असर ज़मीनी स्तर पर कामकाज पर दिखने लगा है.उन्होंने चेतावनी दी कि बजट में कटौती, मिशनों की मुख्य ज़िम्मेदारियों को निभाने की क्षमता को सीमित कर रही है, जिसमें आम नागरिकों की सुरक्षा और संयुक्त राष्ट्र कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है.साथ ही, यूएन कार्य ठिकाने के बन्द होने और हवाई समर्थन में कमी के कारण, शान्तिरक्षा अभियानों की ज़मीनी हालात पर पकड़ कमज़ोर हो गई है. इससे अनेक इलाके़ ऐसे बन गए हैं जहाँ निगरानी ठीक से नहीं हो पा रही, ख़तरे का समय रहते अन्दाज़ा लगाना मुश्किल हो गया है और संवेदनशील स्थानों पर समय पर कार्रवाई या तैनाती प्रभावित हो रही है.जियाँ पियर लैक्रोआ ने सदस्य देशों से अपील की कि वे अपना निर्धारित वित्तीय योगदान “पूरा और समय पर” दें, क्योंकि भरोसेमन्द और नियमित संसाधनों की उपलब्धता, मिशनों के प्रभावी संचालन के लिए बेहद ज़रूरी है. © UNMISS CAR में शान्तिरक्षकों की भूमिकामध्य अफ़्रीकी गणराज्य (CAR) में, धरातल पर तैनात यूएन शान्तिरक्षकों ने दिसम्बर 2025 के चुनावों के बाद अपेक्षाकृत स्थिरता बनाए रखने में मदद की है, जो काफ़ी हद तक शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए थे.वहाँ, संयुक्त राष्ट्र मिशन (MINUSCA) के फ़ोर्स कमांडर लैफ़्टिनेंट जनरल हम्फ़्री न्योने ने कहा कि देश अब “चुनाव के बाद के सुदृढ़ीकरण चरण” में प्रवेश कर चुका है और अनेक क्षेत्रों में सुरक्षा स्थिति बेहतर हुई है.लेकिन, उन्होंने चेतावनी दी कि हालात अब भी “असमान और नाज़ुक” बने हुए हैं.पूर्वोत्तर और दक्षिण-पूर्व के कुछ हिस्सों में सशस्त्र समूह अब भी हमले कर रहे हैं, जिनमें अपहरण और गम्भीर मानवाधिकार उल्लंघन शामिल हैं.जबकि, यहाँ पड़ोसी देश सूडान में जारी युद्ध का असर भी दिख रहा है, जहाँ सीमा पार से हथियारबन्द समूहों और विस्थापित लोगों की आवाजाही पहले से कमज़ोर समुदायों पर और दबाव डाल रही है.इसी बीच, वित्तीय कमी, MINUSCA की प्रभावी कार्रवाई क्षमता को प्रभावित कर रही है.आबिये में शान्ति...ऐसी ही स्थिति आबिये में भी देखने को मिल रही है, जहाँ यूएन शान्तिरक्षक बेहद कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं. आबिये, सूडान और दक्षिण सूडान के बीच स्थित विवादित और तेल-समृद्ध क्षेत्र है. यूएन अन्तरिम सुरक्षा बल (UNISFA) के फ़ोर्स कमांडर मेजर जनरल गणेश कुमार श्रेष्ठ ने इस क्षेत्र को “काफ़ी हद तक स्थिर” बताया, लेकिन इस बात पर भी बल दिया कि यह स्थिरता “अपने आप नहीं बनी रहती और न ही स्थाई है.”उन्होंने कहा कि स्थानीय समुदायों के साथ लगातार सम्वाद, समन्वय और गश्त बरक़रार रखे जाने की ज़रूरत दरपेश रहती है.हालाँकि, निम्न स्तर की हिंसा अब भी ख़तरा बनी हुई हैं, जिसमें समुदायों के बीच झड़पें, पशु चोरी और आपराधिक गतिविधियाँ शामिल हैं. वहीं, अनधिकृत सशस्त्र समूहों की मौजूदगी मौजूदा समझौतों का उल्लंघन करती है.सूडान में जारी युद्ध ने स्थिति को और जटिल बना दिया है, जिससे राजनैतिक प्रक्रियाएँ बाधित हुई हैं और सीमा क्षेत्र में असुरक्षा बढ़ी है. UN Photo/Jean Marc Ferré बढ़ते ख़तरे...सूडान युद्ध से जुड़े ड्रोन हमलों के कारण, अन्य क्षेत्रों में यूएन कर्मियों के हताहत हुए हैं, और UNISFA को अपने कुछ महत्वपूर्ण ठिकाने छोड़ने पड़े हैं.इन घटनाओं ने यह गम्भीर सवाल खड़े कर दिए हैं कि मिशन, निरस्त्रीकृत क्षेत्र की निगरानी और सुरक्षा कैसे जारी रख पाएगा.विभिन्न मिशनों में यूएन अधिकारियों ने इस बात पर बल दिया कि तेज़ी से बदलते सुरक्षा माहौल के अनुसार शान्ति अभियानों को ढालना ज़रूरी है.हालाँकि, मिशन स्थिति की बेहतर समझ और सुरक्षा के लिए ड्रोन और सैटेलाइट से तस्वीर जैसी नई तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं.मगर, जियाँ पियर लैक्रोआ के अनुसार, “सिर्फ़ तकनीक ही समाधान नहीं है.” मिशनों के लिए पर्याप्त और प्रशिक्षित कर्मी, समन्वित योजना और लगातार संसाधनों की उपलब्धता भी उतनी ही ज़रूरी है.राजनैतिक इच्छाशक्ति ज़रूरीयूएन अधिकारियों ने ज़ोर देकर कहा कि शान्ति अभियानों की प्रभावशीलता, केवल संचालन में सुधार पर नहीं, बल्कि राजनैतिक इच्छाशक्ति पर भी निर्भर करती है.जियाँ पियर लैक्रोआ ने कहा, “संयुक्त राष्ट्र की सामूहिक विश्वसनीयता इस बात पर निर्भर करती है कि वह ख़तरे में पड़े नागरिकों की रक्षा के लिए, कितनी क्षमता और दृढ़ता से कार्रवाई करता है.”उन्होंने कहा, “हमारे मिशन, सुरक्षा परिषद से लगातार और स्पष्ट समर्थन के बिना, अपने सौंपे गए दायित्वों को पूरा नहीं कर सकते, और न ही वे स्थाई शान्ति के लिए ज़रूरी राजनैतिक प्रक्रियाओं को पूरी तरह सहयोग दे सकते हैं.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement