×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:19 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
यूएन शान्तिरक्षा अभियानों पर वित्तीय संकट और घटते संसाधनों का ख़तरा
Source: UN News: सोमवार, 20 अप्रैल 2026 00:01 AM (IST)
मध्य अफ़्रीकी गणराज्य (CAR) में चुनावी सहयोग से लेकर, विवादित आबिये क्षेत्र में गश्त लगाने तक, संयुक्त राष्ट्र शान्तिरक्षक लगातार अस्थिर माहौल में तैनात रहते हैं. मगर, घटते संसाधन और ड्रोन युद्ध जैसे नए ख़तरों से, शान्तिरक्षकों द्वारा समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की क्षमता को चुनौती मिल रही है. यूएन मुख्यालय में और धरातल पर तैनात वरिष्ठ यूएन अधिकारियों ने, सुरक्षा परिषद में राजदूतों को जानकारी देते हुए कहा कि शान्ति अभियानों पर दबाव बढ़ता जा रहा है. नागरिकों की सुरक्षा करने और नाजुक उपलब्धियों को बनाए रखने की उनकी क्षमता को वित्तीय सीमाएँ, बदलती युद्ध स्थितियाँ और बढ़ते परिचालन जोखिम चुनौती दे रहे हैं.यूएन शान्ति अभियानों के अवर महासचिव जियाँ पियर लैक्रोआ ने कहा, “हमारे शान्ति अभियान लचीले और परिस्थितियों के अनुसार ढलने वाले होने चाहिए.” उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि ये मिशन देशों को युद्ध से स्थाई शान्ति की ओर ले जाने का एक अहम साधन बने हुए हैं.हालाँकि, यह भूमिका निभाना अब और मुश्किल होता जा रहा है.गम्भीर वित्तीय चुनौतियाँअवर महासचिव ने कहा कि पिछले एक वर्ष में शान्ति अभियानों को “गम्भीर वित्तीय चुनौतियों” का सामना करना पड़ा है. इसके कारण आपात क़दम उठाने पड़े हैं और इसका असर ज़मीनी स्तर पर कामकाज पर दिखने लगा है.उन्होंने चेतावनी दी कि बजट में कटौती, मिशनों की मुख्य ज़िम्मेदारियों को निभाने की क्षमता को सीमित कर रही है, जिसमें आम नागरिकों की सुरक्षा और संयुक्त राष्ट्र कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है.साथ ही, यूएन कार्य ठिकाने के बन्द होने और हवाई समर्थन में कमी के कारण, शान्तिरक्षा अभियानों की ज़मीनी हालात पर पकड़ कमज़ोर हो गई है. इससे अनेक इलाके़ ऐसे बन गए हैं जहाँ निगरानी ठीक से नहीं हो पा रही, ख़तरे का समय रहते अन्दाज़ा लगाना मुश्किल हो गया है और संवेदनशील स्थानों पर समय पर कार्रवाई या तैनाती प्रभावित हो रही है.जियाँ पियर लैक्रोआ ने सदस्य देशों से अपील की कि वे अपना निर्धारित वित्तीय योगदान “पूरा और समय पर” दें, क्योंकि भरोसेमन्द और नियमित संसाधनों की उपलब्धता, मिशनों के प्रभावी संचालन के लिए बेहद ज़रूरी है. © UNMISS CAR में शान्तिरक्षकों की भूमिकामध्य अफ़्रीकी गणराज्य (CAR) में, धरातल पर तैनात यूएन शान्तिरक्षकों ने दिसम्बर 2025 के चुनावों के बाद अपेक्षाकृत स्थिरता बनाए रखने में मदद की है, जो काफ़ी हद तक शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए थे.वहाँ, संयुक्त राष्ट्र मिशन (
MINUSCA
) के फ़ोर्स कमांडर लैफ़्टिनेंट जनरल हम्फ़्री न्योने ने कहा कि देश अब “चुनाव के बाद के सुदृढ़ीकरण चरण” में प्रवेश कर चुका है और अनेक क्षेत्रों में सुरक्षा स्थिति बेहतर हुई है.लेकिन, उन्होंने चेतावनी दी कि हालात अब भी “असमान और नाज़ुक” बने हुए हैं.पूर्वोत्तर और दक्षिण-पूर्व के कुछ हिस्सों में सशस्त्र समूह अब भी हमले कर रहे हैं, जिनमें अपहरण और गम्भीर मानवाधिकार उल्लंघन शामिल हैं.जबकि, यहाँ पड़ोसी देश सूडान में जारी युद्ध का असर भी दिख रहा है, जहाँ सीमा पार से हथियारबन्द समूहों और विस्थापित लोगों की आवाजाही पहले से कमज़ोर समुदायों पर और दबाव डाल रही है.इसी बीच, वित्तीय कमी, MINUSCA की प्रभावी कार्रवाई क्षमता को प्रभावित कर रही है.आबिये में शान्ति...ऐसी ही स्थिति आबिये में भी देखने को मिल रही है, जहाँ यूएन शान्तिरक्षक बेहद कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं. आबिये, सूडान और दक्षिण सूडान के बीच स्थित विवादित और तेल-समृद्ध क्षेत्र है. यूएन अन्तरिम सुरक्षा बल (UNISFA) के फ़ोर्स कमांडर मेजर जनरल गणेश कुमार श्रेष्ठ ने इस क्षेत्र को “काफ़ी हद तक स्थिर” बताया, लेकिन इस बात पर भी बल दिया कि यह स्थिरता “अपने आप नहीं बनी रहती और न ही स्थाई है.”उन्होंने कहा कि स्थानीय समुदायों के साथ लगातार सम्वाद, समन्वय और गश्त बरक़रार रखे जाने की ज़रूरत दरपेश रहती है.हालाँकि, निम्न स्तर की हिंसा अब भी ख़तरा बनी हुई हैं, जिसमें समुदायों के बीच झड़पें, पशु चोरी और आपराधिक गतिविधियाँ शामिल हैं. वहीं, अनधिकृत सशस्त्र समूहों की मौजूदगी मौजूदा समझौतों का उल्लंघन करती है.सूडान में जारी युद्ध ने स्थिति को और जटिल बना दिया है, जिससे राजनैतिक प्रक्रियाएँ बाधित हुई हैं और सीमा क्षेत्र में असुरक्षा बढ़ी है. UN Photo/Jean Marc Ferré बढ़ते ख़तरे...सूडान युद्ध से जुड़े ड्रोन हमलों के कारण, अन्य क्षेत्रों में यूएन कर्मियों के हताहत हुए हैं, और UNISFA को अपने कुछ महत्वपूर्ण ठिकाने छोड़ने पड़े हैं.इन घटनाओं ने यह गम्भीर सवाल खड़े कर दिए हैं कि मिशन, निरस्त्रीकृत क्षेत्र की निगरानी और सुरक्षा कैसे जारी रख पाएगा.विभिन्न मिशनों में यूएन अधिकारियों ने इस बात पर बल दिया कि तेज़ी से बदलते सुरक्षा माहौल के अनुसार शान्ति अभियानों को ढालना ज़रूरी है.हालाँकि, मिशन स्थिति की बेहतर समझ और सुरक्षा के लिए ड्रोन और सैटेलाइट से तस्वीर जैसी नई तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं.मगर, जियाँ पियर लैक्रोआ के अनुसार, “सिर्फ़ तकनीक ही समाधान नहीं है.” मिशनों के लिए पर्याप्त और प्रशिक्षित कर्मी, समन्वित योजना और लगातार संसाधनों की उपलब्धता भी उतनी ही ज़रूरी है.राजनैतिक इच्छाशक्ति ज़रूरीयूएन अधिकारियों ने ज़ोर देकर कहा कि शान्ति अभियानों की प्रभावशीलता, केवल संचालन में सुधार पर नहीं, बल्कि राजनैतिक इच्छाशक्ति पर भी निर्भर करती है.जियाँ पियर लैक्रोआ ने कहा, “संयुक्त राष्ट्र की सामूहिक विश्वसनीयता इस बात पर निर्भर करती है कि वह ख़तरे में पड़े नागरिकों की रक्षा के लिए, कितनी क्षमता और दृढ़ता से कार्रवाई करता है.”उन्होंने कहा, “हमारे मिशन, सुरक्षा परिषद से लगातार और स्पष्ट समर्थन के बिना, अपने सौंपे गए दायित्वों को पूरा नहीं कर सकते, और न ही वे स्थाई शान्ति के लिए ज़रूरी राजनैतिक प्रक्रियाओं को पूरी तरह सहयोग दे सकते हैं.”
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
और खबरें
Features
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces