-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बहुपक्षवाद और यूएन चार्टर के मूल्यों के लिए अम्बेडकर के विचारों की प्रासंगिकता

Source: UN News: सोमवार, 20 अप्रैल 2026 00:00 AM (IST)
बहुपक्षवाद और यूएन चार्टर के मूल्यों के लिए अम्बेडकर के विचारों की प्रासंगिकता
प्रसिद्ध विधि विद्वान और भारत के संविधान का प्रारूप तैयार करने वाले डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर ने जिस संवैधानिक नैतिकता को प्रोत्साहन दिए जाने की हिमायत की थी, उससे बहुपक्षवाद और यूएन चार्टर में समाहित वैश्विक मूल्यों की प्रासंगिकता की पुष्टि होती है. इसी तरह के कुछ विचार, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन द्वारा 14 अप्रैल को, डॉक्टर की 135वीं जयन्ती के अवसर पर, यूएन मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में व्यक्त किए गए. इस कार्यक्रम की थीम थी – ‘डॉक्टर बी आर अम्बेडकर का संवैधानिक नैतिकता का दृष्टिकोण और बहुपक्षवाद के लिए इसकी प्रासंगिकता.’संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि राजदूत पी हरीश ने इस कार्यक्रम में कहा कि डॉक्टर अम्बेडकर द्वारा भारतीय नागरिकों में संवैधानिक नैतिकता की भावना को जगाने के लिए जो मुहिम चलाई थी, वो अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण और अनोखी थी. भारतीय राजदूत ने भारतीय लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की अदभुत विशेषताओं का एक ख़ाका पेश किया और भारतीय संविधान व यूएन चार्टर के बीच कुछ समानताओं को भी चिन्हित किया.राजदूत पी हरीश ने ज़ोर देकर कहा कि डॉक्टर अम्बेडकर द्वारा संवैधानिक नैतिकता में जान फूँकने की पुकार, विशेष रूप में आज के उथल-पुथल भरे और राजनैतिक बिखराव और टकराव से भरे दौर में बहुत प्रासंगिक हैं जो बहुपक्षवाद को मज़बूत करने में मदद कर सकती है.उन्होंने कहा कि संवैधानिक नैतिकता को प्रोत्साहित किए जाने की अम्बेडकर की पुकार, संयुक्त राष्ट्र में असरदार सुधार करने, इस विश्व संगठन के मूल अंगों में नई जान फूँकने और संयुक्त राष्ट्र को इसके उद्देश्य के लिए सर्वाधिक उपयुक्त बनाने में भी मदद कर सकती है. Permanent Mission of India to UN सामाजिक व आर्थिक परिवर्तन के वाहकडॉक्टर भीम राव अम्बेडकर के दर्शन और सिद्धान्तों के एक जानकारी और भारत के एक वरिष्ठ सिविल सेवक डॉक्टर राजा सेखर वुन्द्रू ने इस कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा कि डॉक्टर अम्बेडकर ने दोनों विश्व युद्धों और संयुक्त राष्ट्र के गठन की प्रक्रिया का समय देखा था, इसलिए वो बहुपक्षवाद की अहमियत को अच्छी तरह समझते थे.उन्होंने ध्यान दिलाया कि यह तो सभी जानते हैं कि डॉक्टर अम्बेडकर ने भारतीय संविधान के केन्द्रीय सिद्धान्तों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और यूएन चार्टर में समाहित अन्तरराष्ट्रीय शान्ति बनाए रखने की बुनियादी भावना, भारतीय संविधान में भी झलकती है.उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि डॉक्टर अम्बेडकर द्वारा संवैधानिक नैतिकता को प्रोत्साहन दिए जाने की जो पुकार लगाई थी उसी तरह, बहुपक्षवाद और यूएन चार्टर के आधार पर, अन्तरराष्ट्रीय संवैधानिक नैतिकता को बढ़ावा देने की दलील भी बनती है.अम्बेडकर के दर्शन के एक और विद्वेता डॉक्टर सन्तोष राउत ने कहा कि उन्होंने संविधान को सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन के एक माध्यम के रूप में देखा.उन्होंने आज के विश्व में विशेष रूप में बहुपक्षवाद के सन्दर्भ में, डॉक्टर अम्बेडकर के योगदानों और मूल्यों की ठोस प्रासंगिकता को रेखांकित किया.डॉक्टर सन्तोष राउत ने नैतिकता को एक ऐसी शक्ति क़रार दिया जो यूएन चार्टर जैसे लिखित पाठों की भावना को धरातल पर लागू करने में मदद करती है.कार्यक्रम में वक्ताओं के विचारों में ये भावना प्रखर हुई कि डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर के - संवैधानिक नैतिकता, सामाजिक समता और सशक्तिकरण के सिद्धान्त, आज की दुनिया में भी बहुत प्रासंगिक बने हुए हैं और समावेशन, लोकतंत्र व समानता की दिशा में मानवता की बढ़त को प्रेरित कर रहे हैं.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement