Advertisement
यूक्रेन: निर्दोष नागरिकों पर घातक हमले रोके जाने की पुकार

यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, पिछले दो दिनों में 19 बैलेस्टिक मिसाइल, लगभग 700 ड्रोन और क्रूज़ मिसाइल के साथ हमले किए गए, जिनकी चपेट में राजधानी कीव भी थी. यूक्रेन में वायु रक्षा कवच के ज़रिए अधिकाँश ड्रोन व मिसाइल को मार गिराया गया, लेकिन उनमें से कुछ इस घेरे से निकल गईं, जिससे ओडेसा, कीव और ड्निप्रो में रिहायशी इमारतों को नुक़सान हुआ है. मृतकों में 12 वर्ष का एक बच्चा भी है, जबकि लगभग 100 लोग घायल हुए हैं.मानवतावादी समन्वयक माथियास श्माले ने कहा कि एक बार फिर, परिवारों ने अपने घरों को कुछ ही क्षण में क्षतिग्रस्त, बर्बाद होते हुए देखा है. “अन्य ने आश्रय स्थलों में या फिर घर में झुंड में बैठकर रात बिताई है. निरन्तर चेतावनी दे रहे अलार्म और धमाकों से डरे हुए बच्चों को ढांढस बंधाते हुए.”24 फ़रवरी 2022 को रूसी सैन्य बलों ने यूक्रेन में पूर्ण स्तर पर आक्रमण किया था, जिससे जान-माल की भीषण हानि हुई और एक गहरा मानवीय संकट उपजा है. हाल के वर्षों में ड्रोन व मिसाइल हमलों में तेज़ी आई है, जिनके ज़रिए ऊर्जा प्रतिष्ठानों, बिजली व्यवस्था को निशाना बनाया गया है.ऐसे हमले, लड़ाई के अग्रिम मोर्चे से दूर समुदायों के लिए रोज़मर्रा की बात हो गए हैं. ड्निप्रो जैसे शहरों में स्थानीय निवासी पिछली कई रातों से भीषण हमले सहन कर रहे हैं, जबकि ओडेसा में ये हमले लगभग हर दिन का ख़तरा बन गई है.माथियास श्माले ने कहा कि हमें हर दिन हताहत होने वाले आम नागरिकों का आँकड़ा गिनने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए. “किसी तरह से अपना जीवन जीने की कोशिश कर रहे लोगों के विरुद्ध हिंसा के चक्र को रोकना होगा.”बच्चों के लिए जोखिमयूक्रेन में बच्चों के लिए, पिछले कुछ सप्ताह के दौरान जोखिम बढ़े हैं. यूएन मानवाधिकार निगरानी मिशन के अनुसार, इस वर्ष मार्च महीने में बाल हताहतों की संख्या में 65 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और हमलों में 89 बच्चों की या तो मौत हुई है या वे घायल हुए हैं. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने फ़रवरी 2022 के बाद से अब तक, यूक्रेन में कम से कम 3,452 बच्चों के मारे जाने या घायल होने की पुष्टि की है.मगर, यह संख्या केवल उन घटनाओं पर आधारित है, जिनकी यूएन द्वारा पुष्टि की गई है और वास्तविक आँकड़ा इससे कहीं अधिक हो सकता है.पिछले 4 वर्षों से जारी युद्ध के दौरान, बच्चे कई बार अपना घर छोड़कर भागने के लिए मजबूर हुए हैं. यूनीसेफ़ के एक हालिया सर्वेक्षण के अनुसार, 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग में हर 3 में से 1 किशोर, कम से कम दो बार विस्थापित हुआ है, जिसकी सबसे आम वजह, सुरक्षित स्थान की तलाश है. यूनीसेफ़ ने कहा कि देश में कोई भी बच्चा सुरक्षित नहीं है. “बच्चे चाहे जहाँ कहीं भी हों, उन्हें निरन्तर हमलों के ख़तरों में रहना पड़ रहा है.”
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


