×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:39 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
ग़ाज़ा: महिलाओं व लड़कियों पर युद्ध की भीषण गाज, 38 हज़ार से अधिक मौतें
Source: UN News: शनिवार, 18 अप्रैल 2026 00:01 AM (IST)
महिलाओं के कल्याण व सशक्तिकरण के लिए यूएन संस्था- UN Women ने आगाह किया है कि ग़ाज़ा में युद्धविराम के 6 महीने बाद भी, महिलाओं और लड़कियों पर गम्भीर ख़तरा बना हुआ हैं, जबकि क्षेत्रीय घटनाक्रमों के कारण वैश्विक ध्यान अन्य मुद्दों की ओर बँट रहा है. ग़ाज़ा में अक्टूबर 2023 से दिसम्बर 2025 के बीच युद्ध में 38 हज़ार से अधिक महिलाओं व लड़कियों की मौत हुई है.
UN Women
द्वारा प्रकाशित एक नए
विश्लेषण
में बताया गया है कि मृतकों में 22 हज़ार से अधिक महिलाएँ और 16 हज़ार लड़कियाँ हैं.
रिपोर्ट
के मुताबिक़, इस अवधि में औसतन हर दिन कम से कम 47 महिलाओं और लड़कियों की जान गई.अक्टूबर 2025 में घोषित युद्धविराम के बावजूद, हाल के महीनों में भी हमलों में महिलाओं और लड़कियों के मारे जाने की ख़बरें सामने आई हैं, जो इस बात को रेखांकित करती हैं कि उनके जीवन पर ख़तरा अब भी बना हुआ है.इस
रिपोर्ट
में यह भी बताया गया है कि लगभग 11 हज़ार महिलाएँ और लड़कियाँ घायल हुईं, जिनमें से अनेक को आजीवन विकलांगता का सामना करना पड़ रहा है.रिपोर्ट के अनुसार, हताहत हुए लोगों की संख्या इससे अधिक हो सकती है, क्योंकि अनेक शव अब भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं.वहीं, स्वास्थ्य सूचना प्रणालियों के ध्वस्त होने से मौतों और घायलों के बारे में रिकॉर्ड दर्ज करने के प्रयासों पर भी गम्भीर असर पड़ा है. © WFP/Maxime Le Lijour महिलाओं पर परिवार की ज़िम्मेदारियाँUN Women के अरब देशों के लिए क्षेत्रीय निदेशक मोएज़ दोरैद ने कहा है, “महिलाओं और लड़कियों पर युद्ध का प्रभाव विनाशकारी रहा है. इस युद्ध ने भारी जनहानि के अलावा, परिवारों की संरचना को भी बदल दिया है, जहाँ अब एक लाख से अधिक हज़ार परिवारों की ज़िम्मेदारी महिलाओं के कन्धों पर आ गई है.”उन्होंने कहा कि अनेक महिलाएँ आर्थिक तंगी और बढ़ते ख़तरों का सामना कर रही हैं, जबकि उन्हें देखभाल और जीवित रहने की पूरी ज़िम्मेदारी भी उठानी पड़ रही है.क्षेत्रीय निदेशक मोएज़ दोरैद ने युद्धविराम पूरी तरह लागू किए जाने की पुकार लगाते हुए कहा कि उसकी शर्तों का पूर्ण पालन किया जाना चाहिए. साथ ही, अन्तरराष्ट्रीय क़ानूनों का सम्मान, जवाबदेही को मज़बूत करना और महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी होगी.उन्होंने कहा कि महिलाओं और लड़कियों को राहत और पुनर्वास प्रयासों के केन्द्र में रखा जाना चाहिए तथा शान्ति निर्माण और पुनर्निर्माण की प्रक्रिया में उनकी सार्थक भागेदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए. UN News यूएन वीमैन सक्रिययूएन वीमैन संस्था ग़ाज़ा में धरातल पर सहायता कार्यों में सक्रिय है और महिला-नेतृत्व वाले तथा महिला अधिकार संगठनों के साथ मिलकर काम कर रही है.साथ ही यह संस्था, इन संगठनों को वित्तीय सहायता, समन्वय और तकनीकी सहयोग प्रदान कर रही है.संयुक्त राष्ट्र प्रणाली, मानवीय साझीदारों और महिला संगठनों के साथ मिलकर सभी महिलाओं और लड़कियों तक जीवनरक्षक सहायता पहुँचाने के लिए काम कर रही है.इसके साथ ही, यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि महिला संगठनों को पर्याप्त धन उपलब्ध हो और निर्णय-निर्माण तथा पुनर्निर्माण की प्रक्रियाओं में उनकी भागेदारी हो.यूएन संस्था ने युद्धविराम और अन्तरराष्ट्रीय क़ानूनों का सख़्ती से पालन किए जाने और महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की अपील की है. इसके साथ ही, बड़े स्तर पर बिना किसी बाधा के मानवीय सहायता पहुँचाने की भी मांग की.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
और खबरें
Features
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces