Advertisement
लेबनान: 2 हज़ार से अधिक आम नागरिकों की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर बढ़ा दबाव

यह बैठक मंगलवार को वॉशिंगटन डीसी में हुई, जो लगभग तीन दशकों में दोनों देशों के बीच पहला सीधा सम्पर्क था. इन वार्ताओं में अमेरिका ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई.हेन्निस-प्लासखार्ट ने उम्मीद जताई कि इस पहल से धीरे-धीरे गति बनेगी, जिससे युद्ध के चक्र को तोड़ा जा सकेगा और सभी के लिए स्थाई स्थिरता की दिशा में आगे बढ़ा जा सकेगा.इसी बीच, संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त बरहम सालीह ने इसराइल-हिज़्बुल्लाह के बीच जारी हमलों के कारण लेबनान में बढ़ती मानवीय ज़रूरतों पर चिन्ता जताई है और अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से लगातार समर्थन की अपील की है.दूरसंचार नैटवर्क प्रभावितलेबनान का दूरसंचार नैटवर्क राष्ट्रीय स्तर पर अब भी काम कर रहा है, लेकिन जारी युद्ध के दबाव में यह लगातार कमज़ोर होता जा रहा है.संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के नेतृत्व वाले लॉजिस्टिक्स और दूरसंचार समूह के अनुसार, बुनियादी ढाँचे को नुक़सान, ईंधन पर निर्भरता और लम्बे समय से जारी वित्तीय दबाव संचार-सम्पर्क के लिए जोखिम बढ़ा रहे हैं.दक्षिणी लेबनान में किए गए आकलनों से पता चला है कि प्रभावित समुदायों के बीच विश्वसनीय संचार, बिजली और जानकारी तक पहुँच अब भी असमान बनी हुई है.वहीं, मानवीय टीमों ने राहत कार्यों के लिए सैटेलाइट आधारित संचार प्रणालियों की मंजू़री की भी मांग की है, और असुरक्षित व दुर्गम क्षेत्रों में समन्वय बनाए रखने तथा जीवनरक्षक सहायता पहुँचाने के लिए उनकी अहमियत पर बल दिया है.स्वास्थ्य सेवाओं पर हमलेलेबनान में जारी युद्ध के बीच स्वास्थ्य सेवाओं पर हमले लगातार जारी हैं, जिससे जीवनरक्षक सेवाओं तक पहुँच को लेकर गम्भीर चिन्ता बढ़ गई है.विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, युद्ध बढ़ने के बाद से अब तक स्वास्थ्य सुविधाओं और कर्मियों पर 133 हमले हुए हैं, जिनमें कम से कम 87 लोगों की मौत हुई है और लगभग 200 स्वास्थ्यकर्मी घायल हुए हैं.इन चुनौतियों के बावजूद स्वास्थ्य सेवाएँ जारी हैं, जहाँ हज़ारों विस्थापित लोगों को दवाएँ व टीकाकरण उपलब्ध कराया गया है.हालाँकि, व्यवधान अब भी बने हुए हैं. अनेक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बन्द हैं और अस्पतालों पर भारी दबाव है, ख़ासकर आपातकालीन और गहन देखभाल सेवाओं में.विस्थापित गर्भवती महिलाओं को लेकर भी चिन्ता बढ़ रही है, क्योंकि भीड़भाड़ वाले आश्रयों, ख़राब स्वच्छता और मातृ स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित पहुँच के कारण उनके लिए जोखिम बढ़ गया है.इस बीच, ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिका द्वारा घोषित घेराबन्दी के बाद होर्मुज़ जलडमरूमध्य में अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक व्यापार पर भी व्यापक असर की आशंका बढ़ गई है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


