-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चाड में 10 लाख से अधिक सूडानी शरणार्थियों पर गहराया ‘वित्तीय संकट’

Source: UN News: मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 00:01 AM (IST)
चाड में 10 लाख से अधिक सूडानी शरणार्थियों पर गहराया ‘वित्तीय संकट’
संयुक्त राष्ट्र की दो प्रमुख मानवीय एजेंसियों ने आगाह किया है कि सूडान में युद्ध के लगभग तीन साल पूरे होने के बीच, चाड में शरण लेने वाले 10 लाख से अधिक सूडानी शरणार्थियों को भोजन, पानी, आश्रय, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में तत्काल व जानलेवा कटौती के ख़तरे का सामना करना पड़ रहा है. यूएन शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) और विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने गुरूवार को कहा है यदि 42 करोड़ 80 लाख करोड़ डॉलर की वित्तीय कमी पूरी नहीं की गई, तो आगामी महीनों में, चाड में शरणार्थियों के लिए आवश्यक सहायता में और भी भारी कटौती करनी पड़ेगी. इसमें UNHCR के लिए 28 करोड़ 90 लाख डॉलर और WFP के लिए 13 करोड़ 90 लाख डॉलर की राशि शामिल है.सूडान में जारी संकट के बीच, चाड में 13 लाख सूडानी शरणार्थी रह रहे हैं, जिनमें से 9 लाख से अधिक जन, 2023 में युद्ध शुरू होने के बाद पहुँचे हैं.चाड सरकार ने भारी संसाधन दबाव के बावजूद, सूडान युद्ध के दौरान अपनी सीमाएँ शरणार्थियों के लिए खुली रखी हैं, और स्थानीय समुदाय अब भी पहुँच रहे लोगों को शरण दे रहे हैं.वहीं, जनवरी 2026 से अब तक क़रीब 15 हज़ार नए शरणार्थी वहाँ पहुँच चुके हैं.बुनियादी सेवाओं से वंचित लोगUNHCR, मौजूदा संसाधनों के आधार पर चाड में, हर 10 में से केवल 4 शरणार्थियों को ही बुनियादी सहायता दे पा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में लोग आश्रय, पानी और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित हैं.उधर, वित्तीय कमी के कारण, क़रीब 80 हज़ार परिवार फ़िलहाल बिना आश्रय के रह रहे हैं. कुछ स्थानों में शरणार्थी रोज़ाना पानी की न्यूनतम ज़रूरी मात्रा के आधे से भी कम पर गुज़ारा कर रहे हैं.स्वास्थ्य केन्द्रों पर भारी दबाव है, यौन और लैंगिक हिंसा से बचे लोगों के लिए ज़रूरी सुरक्षा सेवाओं में कटौती की जा रही है. साथ ही, शिक्षा सेवाएँ भी बुरी तरह प्रभावित हैं. अधिकांश जगहों पर एक शिक्षक पर 100 से अधिक बच्चों की ज़िम्मेदारी है.इस बीच, अपर्याप्त वित्तीय उपलब्धता के कारण 2 लाख 43 हज़ार से अधिक लोग अब भी पूर्वी सीमा क्षेत्रों में फँसे हुए हैं, क्योंकि उन्हें देश के भीतर बसे शरणार्थी ठिकानों तक नहीं पहुँचाया जा सका है.इन इलाक़ों में परिवार खुले आसमान के नीचे या अस्थाई आश्रयों में रहने को मजबूर हैं, जहाँ बीमारी, असुरक्षा और कठोर मौसम हर समय उनके लिए ख़तरा बने हुए हैं. © UNHCR/Ala Kheir लगभग 43 लाख सूडानी शरणार्थी अब भी क्षेत्र के भीतर विस्थापित हैं, जिनमें से अधिकांश मिस्र और पूर्वी चाड में स्थित हैं. मानवीय क़ीमत...चाड में UNHCR के प्रतिनिधि पैट्रिस अहुआंसू ने कहा कि “पूर्वी चाड में जो हम देख रहे हैं, वह धन की कमी की मानवीय क़ीमत है.” “अगर दानदाताओं से तुरन्त मदद नहीं मिली, तो इस साल और गहरी कटौतियाँ होंगी, हालात और बदतर होंगे, और उन परिवारों की पीड़ा और बढ़ेगी, जो पहले ही युद्ध से भागकर यहाँ पहुँचे हैं.”WFP भी वित्तीय की कमी से बुरी तरह प्रभावित है और उसके पास ज़रूरत के आधे से भी कम संसाधन हैं.यूएन खाद्य सहायता एजेंसी, शरणार्थियों को आश्रय देने वाले क्षेत्रों में 10 लाख से अधिक लोगों तक खाद्य सहायता पहुँचा रही है, लेकिन WFP को पहले ही अधिकांश शरणार्थियों के लिए यह मदद आधी करनी पड़ी है.इसका सबसे पहला और सबसे गहरा असर महिलाओं और छोटे बच्चों पर पड़ रहा है, जबकि हाल में पहुँचे लोगों के लिए पोषण सहायता भी भारी दबाव में है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement