Advertisement
जीवन लम्बा तो, मगर बेहतर नहीं... महिलाओं का स्वास्थ्य अब भी हाशिए पर

4. दर्द के निदान में लग सकते हैं दशकोंदुनिया भर में, हर 10 में से 1 यानि लगभग 19 करोड़ महिलाओं और लड़कियों को, Endometriosis प्रभावित करता है. Endometriosis में गर्भाशय की अन्दरूनी परत जैसे ऊतक शरीर के अन्य हिस्सों में बढ़ जाते हैं.इसके बावजूद, इस बीमारी के निदान और उपचार में औसतन 4 से 12 साल तक लग जाते हैं.इसका मतलब है कि महिलाएँ वर्षों तक लगातार दर्द, थकान और सूजन के साथ जीती रहती हैं, जबकि उन्हें अक्सर बताया जाता है कि सब “सामान्य” है और कोई समस्या नहीं है.Endometriosis कोई दुर्लभ समस्या नहीं हैं, बल्कि असली समस्या यह है कि महिलाओं के दर्द को अब भी अक्सर नज़रअन्दाज किया जाता है, देर से पहचाना जाता है या ग़लत तरीके से निदान किया जाता है.5. 1990 तक चिकित्सा अनुसन्धान में अनदेखी1993 तक, महिलाओं को बड़े पैमाने पर नैदानिक परीक्षण से बाहर रखा गया था. इसका मतलब यह है कि दशकों तक दवाएँ और उपचार पुरुषों के शरीर को ध्यान में रखकर विकसित किए गए और महिलाओं पर उनका पर्याप्त परीक्षण नहीं हुआ.दवाओं की खुराक़ पुरुषों की जैविक संरचना के आधार पर तय की गई, लक्षणों की पहचान भी पुरुषों के शरीर के अनुसार की गई, और महिलाओं में होने वाले प्रभाव और नुक़सान, अक्सर नज़रअन्दाज रह गए.इसके परिणाम आज भी सामने आ रहे हैं. महिलाओं में दवाओं के प्रतिकूल प्रभाव (adverse reactions) की सम्भावना अधिक होती है, उनके लक्षणों को ग़लत समझा जाता है, और ऑटोइम्यून बीमारियों जैसी समस्याएँ, जो मुख्य रूप से महिलाओं को प्रभावित करती हैं, अब भी कम शोध के विषय हैं.आज भी यह खाई पूरी तरह ख़त्म नहीं हुई है, बल्कि नए रूपों में सामने आ रही है. नैदानिक अनुसन्धान से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं में इस्तेमाल होने वाले एआई उपकरण (AI Tools) तक, महिलाओं का कम प्रतिनिधित्व करने वाला डेटा यह तय कर रहा है कि बीमारियों का अध्ययन, निदान और उपचार कैसे किया जाए.एक और अहम मुद्दा यह है कि स्वास्थ्य क्षेत्र के नेतृत्व में महिलाओं का प्रतिनिधित्व अब भी कम है. इसका महत्व इसलिए है क्योंकि महिला डॉक्टर और नेता अक्सर रोगी-केन्द्रित देखभाल, प्रमाण-आधारित चिकित्सा और ऐसी नीतियों को प्राथमिकता देती हैं, जो महिलाओं के स्वास्थ्य परिणामों को बेहतर बनाती हैं.उदाहरण के तौर पर, अमेरिका में महिला डॉक्टरों द्वारा इलाज किए गए बुजु़र्ग मरीज़ों में मृत्यु दर और फिर से इलाज के लिए भर्ती होने की दर कम पाई गई. वहीं, भारत में जिन प्रान्तों में महिला नेतृत्व अधिक रहा, वहाँ नवजात मृत्यु दर भी कम देखी गई.स्वास्थ्य क्षेत्र और उससे बाहर नेतृत्व में महिलाओं को बढ़ावा देना केवल समानता का सवाल नहीं है, बल्कि यह बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ और अधिक जीवन बचाने से भी जुड़ा हुआ है.
© UNICEF/Raphael Pouget
6. जीवन की क़ीमतहृदय रोग, महिलाओं में मौत का प्रमुख कारण है, लेकिन सीने में दर्द का हाथ तक फैलना जैसे इसके “पारम्परिक” लक्षण मुख्य तौर पर पुरुषों के अनुभव के आधार पर तय किए गए हैं.महिलाओं में इसके लक्षण अलग हो सकते हैं, जैसे अत्यधिक थकान, मितली, साँस फूलना या जबड़े और पीठ में दर्द.इन संकेतों को कम पहचाने जाने के कारण महिलाओं को एंजियोप्लास्टी या स्टैंट जैसे जीवनरक्षक इलाज समय पर मिलने की सम्भावना कम होती है.नतीजतन, दिल का दौरा पड़ने के बाद महिलाओं में मृत्यु का जोखिम पुरुषों की तुलना में अधिक होता है. अनेक मामलों में तो उन्हें इलाज मुहैया कराने के बजाय घर भेज दिया जाता है, जिससे ख़तरा और बढ़ जाता है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


